✕

होम / बिजनेस / राजस्थान में Adani Group करेगा 7.5 लाख करोड़ का निवेश, युवाओं को मिलेगा रोजगार

राजस्थान में Adani Group करेगा 7.5 लाख करोड़ का निवेश, युवाओं को मिलेगा रोजगार

करण अडानी ने कहा कि अडानी ग्रुप राजस्थान में दुनिया का सबसे बड़ा इन्टीग्रेटेड ग्रीन एनर्जी ईकोसिस्टम का निर्माण करेगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

राजस्थान में निवेश का माहौल इन दिनों बहुत ही उत्साहजनक नजर आ रहा है, क्योंकि प्रमुख उद्योग समूह जैसे महिंद्रा, आदित्य बिड़ला और टाटा पावर राज्य में लाखों करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना बना रहे हैं. इन्हीं में से एक अडानी ग्रुप ने भी निवेश को लेकर बड़ा एलान कर दिया है. अदानी ग्रुप राजस्थान में कई सेक्टर में ₹7.5 लाख करोड़ से अधिक का निवेश करेगा. इसमें से 50 प्रतिशत राशि का निवेश तो अगले पांच साल में किया जाएगा. जयपुर में राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2024 में अडानी पोर्ट्स एंड एसईजेड लिमिटेड के एमडी करण अदानी ने इस बात की घोषणा की.

करण अडानी ने क्या कहा ?

अडानी ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर करण अडानी ने इस अवसर पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने पिछले दस सालों में एक शानदार आर्थिक यात्रा तय की है. उन्होंने कहा कि भारत अब दुनिया में एक उभरती हुई शक्ति के रूप में नहीं, बल्कि ग्लोबल साउथ के नेता के तौर पर पहचाना जा रहा है. करण अडानी ने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकासशील देशों के लिए एक नई दिशा तय की है, जो दुनिया भर में सम्मान और विश्वास का प्रतीक बन चुकी है. उन्होंने कहा कि भारत अब अधिक से अधिक देशों के लिए एक मॉडल बन चुका है.

महिंद्र, आदित्य बिड़ला और टाटा ग्रुप कर रहे हैं निवेश

महिंद्रा समूह के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने समिट के दौरान घोषणा की कि उनका सौर प्रभाग राजस्थान में 11,000 करोड़ रुपये निवेश करेगा. महिंद्रा समूह ने राज्य में 5,000 प्रत्यक्ष रोजगार सृजन की बात की और आने वाले पांच वर्षों में इसे दोगुना करने का लक्ष्य रखा है. आदित्य बिड़ला समूह भी राजस्थान में 50,000 करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना बना रहा है. समूह के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला ने कहा कि यह निवेश नवीकरणीय ऊर्जा, सीमेंट, दूरसंचार, और खुदरा क्षेत्र में होगा. वहीं टाटा पावर के सीईओ और एमडी डॉ. प्रवीर सिन्हा ने बताया कि कंपनी अगले एक दशक में 1.2 लाख करोड़ रुपये का निवेश करेगी ताकि राजस्थान को नवीकरणीय ऊर्जा हब में बदला जा सके.

क्या है राजस्थान सरकार का लक्ष्य?

राजस्थान में इस समय कई क्षेत्रों में निवेश बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं. राजस्थान सरकार का लक्ष्य है कि राज्य को निवेशकों के लिए एक बेहतर माहौल और यहां के लोगों के लिए अधिक से अधिक अवसर पैदा करना है. इस निवेश से राज्य की आर्थिक स्थिति में सुधार होने की उम्मीद है. यह राजस्थान को देश और दुनिया में एक मजबूत व्यापारिक केंद्र के रूप में स्थापित करेगा.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

1 day ago

G20 में पीयूष गोयल ने ओवरकैपेसिटी के आरोपों को नकारा, कहा- WTO नियमों से चले वैश्विक व्यापार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत एक बड़ा बाजार और उत्पादक देश है, जो अपनी घरेलू जरूरतों के साथ वैश्विक मांग को पूरा करने में भी योगदान देता है.

1 day ago

RBI के फॉरेक्स नियमों से बैंकों को $500 मिलियन का नुकसान, बाद में $400 मिलियन की भरपाई

यह नुकसान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रुपये में बैंकों की नेट ओपन पोजीशन पर 100 मिलियन डॉलर की सीमा तय किए जाने के बाद हुआ.

1 day ago


बड़ी खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

1 day ago

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

1 day ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

1 day ago