होम / बिजनेस / विस्तार के ट्रैक पर लौटा Adani Group, इस एयरपोर्ट में बढ़ाना चाहता है हिस्सेदारी

विस्तार के ट्रैक पर लौटा Adani Group, इस एयरपोर्ट में बढ़ाना चाहता है हिस्सेदारी

अडानी समूह उन सभी एयरपोर्ट्स के लिए बोली लगाना चाहता है, जिसे मोदी सरकार निजी हाथों में सौंपने का मन बना चुकी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

हिंडनबर्ग की रिपोर्ट का असर खत्म होने के साथ ही अडानी समूह (Adani Group) ने अपनी विस्तार की योजनाओं को आकार देना शुरू कर दिया है. इसी क्रम में समूह मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे (MAIL) में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने की कोशिश में है. फिलहाल उसके पास इसकी 74% हिस्सेदारी है, जो उसने जीवीके ग्रुप से खरीदी थी. बता दें कि एयरपोर्ट्स से जुड़ा कामकाज अडानी समूह की कंपनी अडानी एयरपोर्ट्स होल्डिंग्स (AAHL) संभालती है और वो देश की दूसरी सबसे बड़ी एयरपोर्ट ऑपरेटर है.  

क्या है समूह की योजना?
अडानी एयरपोर्ट्स होल्डिंग्स (AAHL) के पास इस समय मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट की 74% हिस्सेदारी है और शेष 26% भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) के पास है. Adani Group ने अगस्त 2020 में जीवीके समूह से इस हवाई अड्डे में बहुमत हिस्सेदारी खरीदी थी. अब समूह चाहता है कि AAI के पास जो 26% की हिस्सेदारी है, उसे भी खरीद लिया जाए. मुंबई का Chhatrapati Shivaji Maharaj International Airport देश का दूसरा सबसे बड़ा एयरपोर्ट है. पहले नंबर पर दिल्ली का Indira Gandhi International Airport है.

बोली लगाने को उत्सुक
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, AAHL उन सभी हवाईअड्डों के लिए बोली लगाने के लिए उत्सुक है, जिसे मोदी सरकार निजी हाथों में सौंपना चाहती है. इसी के साथ अडानी समूह मुंबई एयरपोर्ट में सरकार की मौजूदा हिस्सेदारी भी खरीदना चाहता है. हालांकि, समूह की ये चाहत केवल तभी पूरी हो सकती है जब मोदी सरकार दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और हैदराबाद जैसे सभी सार्वजनिक-निजी भागीदारी वाले हवाई अड्डों में AAI की शेष हिस्सेदारी बेचने के अपने पहले के प्रस्ताव को आगे बढ़ाती है. 

यहां भी है हिस्सेदारी
रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि 2021 में मोदी सरकार ने चार हवाई अड्डों में अपनी शेष हिस्सेदारी बेचने की योजना बनाई थी, लेकिन बाद में इसे रोक दिया गया. MIAL के अलावा, AAI की दिल्ली अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे में 26% हिस्सेदारी है. हालांकि, हैदराबाद और बेंगलुरु एयरपोर्ट्स में इसकी हिस्सेदारी 13% से कम है. अडानी समूह की कंपनी एएआई के पास अपकमिंग नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट में भी अप्रत्यक्ष हिस्सेदारी है. इस एयरपोर्ट का निर्माण भी अडानी एयरपोर्ट होल्डिंग्स द्वारा किया जा रहा है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

अमेरिका ने भारत समेत 5 देशों को दी बड़ी राहत, रूस से तेल आयात पर 500% की जगह अब 100% टैरिफ का प्रस्ताव

अमेरिकी सीनेटर रिचर्ड ब्लूमेंथल के अनुसार, प्रस्तावित टैरिफ केवल रूस से ऊर्जा खरीदने वाले पांच सबसे बड़े देशों पर लागू होगा. इनमें चीन, भारत, स्लोवाकिया, हंगरी और अजरबैजान शामिल हैं.

28 minutes ago

अब मिनटों में मिलेगा LPG सिलेंडर, Instamart-HPCL ने शुरू की ऑन-डिमांड डिलीवरी

साझेदारी के तहत सबसे पहले बेंगलुरु में ऑन-डिमांड LPG सिलेंडर डिलीवरी सेवा शुरू की गई है. ग्राहक इंस्टामार्ट ऐप के जरिए HP Navya 10 किलोग्राम कम्पोजिट LPG सिलेंडर और मौजूदा 5 किलोग्राम मेटल LPG सिलेंडर ऑर्डर कर सकेंगे.

1 hour ago

जबरन मजदूरी से बने विदेशी सामानों पर भारत सख्त, आयात रोकने के लिए बदली विदेश व्यापार नीति

सरकार ने यह फैसला ऐसे समय लिया है, जब अमेरिका भारत सहित करीब 60 देशों की सप्लाई चेन की जांच कर रहा है.

1 hour ago

घर खरीदने से क्यों पीछे हट रही है यंग जनरेशन? EMI से ज्यादा किराए और निवेश को दे रही प्राथमिकता

प्रॉपर्टी प्लेटफॉर्म NoBroker के सर्वे के अनुसार, 46 फीसदी किराएदार लंबे समय तक किराए पर रहने को बेहतर विकल्प मानते हैं. इनमें 25-34 वर्ष आयु वर्ग के 53 फीसदी और 35-44 वर्ष के 48 फीसदी लोग शामिल हैं.

2 hours ago

सरकारी खजाने में बंपर उछाल! कॉरपोरेट टैक्स के दम पर डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन ₹6.51 लाख करोड़ के पार

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) के अंतरिम आंकड़ों के मुताबिक, 13 जुलाई तक शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह 16.40 फीसदी बढ़कर 6.51 लाख करोड़ रुपये हो गया.

3 hours ago

बड़ी खबरें

अब मिनटों में मिलेगा LPG सिलेंडर, Instamart-HPCL ने शुरू की ऑन-डिमांड डिलीवरी

साझेदारी के तहत सबसे पहले बेंगलुरु में ऑन-डिमांड LPG सिलेंडर डिलीवरी सेवा शुरू की गई है. ग्राहक इंस्टामार्ट ऐप के जरिए HP Navya 10 किलोग्राम कम्पोजिट LPG सिलेंडर और मौजूदा 5 किलोग्राम मेटल LPG सिलेंडर ऑर्डर कर सकेंगे.

1 hour ago

अमेरिका ने भारत समेत 5 देशों को दी बड़ी राहत, रूस से तेल आयात पर 500% की जगह अब 100% टैरिफ का प्रस्ताव

अमेरिकी सीनेटर रिचर्ड ब्लूमेंथल के अनुसार, प्रस्तावित टैरिफ केवल रूस से ऊर्जा खरीदने वाले पांच सबसे बड़े देशों पर लागू होगा. इनमें चीन, भारत, स्लोवाकिया, हंगरी और अजरबैजान शामिल हैं.

28 minutes ago

जबरन मजदूरी से बने विदेशी सामानों पर भारत सख्त, आयात रोकने के लिए बदली विदेश व्यापार नीति

सरकार ने यह फैसला ऐसे समय लिया है, जब अमेरिका भारत सहित करीब 60 देशों की सप्लाई चेन की जांच कर रहा है.

1 hour ago

घर खरीदने से क्यों पीछे हट रही है यंग जनरेशन? EMI से ज्यादा किराए और निवेश को दे रही प्राथमिकता

प्रॉपर्टी प्लेटफॉर्म NoBroker के सर्वे के अनुसार, 46 फीसदी किराएदार लंबे समय तक किराए पर रहने को बेहतर विकल्प मानते हैं. इनमें 25-34 वर्ष आयु वर्ग के 53 फीसदी और 35-44 वर्ष के 48 फीसदी लोग शामिल हैं.

2 hours ago

भारत-UK CETA आज से लागू, विदेशी कारें-शराब होंगी सस्ती, भारतीय निर्यात को मिलेगा बड़ा बूस्ट

CETA लागू होने के साथ ही भारत के अधिकांश निर्यात उत्पादों को ब्रिटेन में बिना कस्टम ड्यूटी के प्रवेश मिलेगा. टेक्सटाइल, रेडीमेड गारमेंट, लेदर, समुद्री उत्पाद, हैंडीक्राफ्ट और इंजीनियरिंग उत्पादों को इसका सबसे अधिक लाभ मिलने की उम्मीद है.

6 hours ago