होम / बिजनेस / Adani Group के हाथ आया एक और बड़ा प्रोजेक्ट, शुरू हो गए 'अच्छे दिन'

Adani Group के हाथ आया एक और बड़ा प्रोजेक्ट, शुरू हो गए 'अच्छे दिन'

अडानी ग्रुप को मुंबई में एक बड़ा प्रोजेक्ट मिला है. राज्य की एकनाथ शिंदे सरकार ने समूह को धारावी को संवारने की जिम्मेदारी दी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

गौतम अडानी (Gautam Adani) को महाराष्ट्र से एक अच्छी खबर मिली है. एकनाथ शिंदे सरकार ने मुंबई में स्थित एशिया के सबसे बड़े स्लम एरिया धारावी (Dharavi Slum) को संवारने का जिम्मा अडानी समूह (Adani Group) को सौंपा है. इस प्रोजेक्ट के तहत करीब 20,000 करोड़ रुपए में मध्य मुंबई में स्थित 259 हेक्टेयर में फैली धारावी झुग्गी बस्ती का रीडेवलपमेंट किया जाएगा. हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के असर से बाहर निकल रहे अडानी समूह के लिए यह खबर 'अच्छे दिनों' की तरह है. 

झोली में पहले से ही 2 प्रोजेक्ट 
अडानी ग्रुप को मुंबई में पहले से ही 2 डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स का काम मिला है. जिसमें एक उपनगरीय घाटकोपर में और दूसरा मध्य मुंबई के भायखला में है. अब धारावी के रीडेवलपमेंट के रूप में तीसरा और बड़ा प्रोजेक्ट भी उसके हाथ लग गया है. बता दें कि पिछले साल नवंबर में Adani ने धारावी स्लम एरिया को फिर से विकसित करने के प्रोजेक्ट की बोली जीती थी. अडानी समूह ने इसके लिए 5069 करोड़ रुपए की बोली लगाई थी. इस दौड़ में कुछ दूसरे बड़े नाम भी शामिल थे. जैसे कि DLF लिमिटेड ने 2025 करोड़ रुपए की बोली लगाई थी, लेकिन बाकी अडानी ग्रुप के नाम रही. इस प्रोजेक्ट की टेक्निकल बिडिंग में नमन ग्रुप क्वालिफाई नहीं कर पाया था. 

कितने साल में होगा कायाकल्प?
धारावी में शिक्षा का स्तर और साफ-सफाई की स्थिति बेहद चिंताजनक है. अब अडानी समूह की कंपनी Adani Properties धारावी को संवारने का काम करेगी. इस प्रोजेक्ट के पूरा होने के बाद कंपनी को मध्य मुंबई में लाखों वर्ग फुट आवासीय और वाणिज्यिक परिसरों को बेचकर हाई रिवेन्यु जुटाने में मदद मिलेगी. धारावी का पुनर्विकास अलग-अलग चरणों में किया जाएगा. Adani समूह पहले वर्तमान निवासियों को शिविरों में स्थानांतरित करेगा, ताकि उनके लिए नए घरों का पुनर्निर्माण किया जा सके. प्रोजेक्ट में बिक्री वाली इमारतें भी बनाई जाएंगी, जो प्रोजेक्ट लागत वसूलने में मदद करेंगी. 2.5 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैले इस इलाके के पुनर्वास के लिए परियोजना की कुल समयसीमा 7 साल है.

सत्ता परिवर्तन रहा शुभ
धारावी को फिर से विकसित करने के लिए योजना दो दशक पहले बनाई गई थी, लेकिन इसमें कई तरह की दिक्कतें आती रहीं. महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे सरकार ने अक्टूबर 2022 में नए टेंडर जारी करके इस काम को आगे बढ़ाया. इससे पहले, उद्धव ठाकरे सरकार ने साल 2019 में इस प्रोजेक्ट के लिए लगी बोली को रद्द कर दिया था. यानी एक तरह से देखा जाए तो महाराष्ट्र में सत्ता परिवर्तन अडानी ग्रुप के लिए अच्छा रहा. क्योंकि नई सरकार के अस्तित्व में आते ही इस प्रोजेक्ट को मंजूरी मिल गई. माना जा रहा है कि प्रोजेक्ट को पूरा करने में 23000 करोड़ रुपए का खर्च आएगा. बता दें कि धारावी को अंग्रेजों के समय बसाया गया था. अब यह दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी और एशिया की सबसे बड़ी बस्ती है. यहां कितने लोग रहते हैं इसका कोई सही आंकड़ा नहीं है. लेकिन एक अनुमान के मुताबिक, धारावी में 8 लाख लोग रहते हैं.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

थोक महंगाई फिर बढ़ी, जून में WPI 9.87% पर पहुंची, खाने-पीने की चीजें हुईं महंगी

जून 2026 में देश की थोक महंगाई (Wholesale Price Index-WPI) बढ़कर 9.87 फीसदी हो गई. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, मई में यह दर 9.68 फीसदी थी.

15 hours ago

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

17 hours ago

ग्रीन एनर्जी पर बड़ा दांव. ₹15,312 करोड़ के निवेश से तमिलनाडु में बिजली संकट होगा खत्म

तमिलनाडु सरकार ने बिजली क्षेत्र में बड़े सुधार की दिशा में कदम बढ़ाते हुए ₹15,312 करोड़ के निवेश का रोडमैप तैयार किया है.

19 hours ago

जून में व्यापार घाटा 5 महीने के हाई पर, आयात में 31% उछाल से बढ़ा दबाव, निर्यात भी रहा मजबूत

वाणिज्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों के मुताबिक, जून में भारत का व्यापार घाटा बढ़कर 30.43 अरब डॉलर हो गया, जो मई के 28.21 अरब डॉलर से अधिक है. एक साल पहले जून 2025 में यह आंकड़ा 19.10 अरब डॉलर था.

20 hours ago

रिन्यूएबल एनर्जी में आदित्य बिड़ला ग्रुप का बड़ा दांव, 17,200 करोड़ रुपये में Sprng Energy का अधिग्रहण

इस सौदे के बाद कंपनी की कुल नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता 9.3 गीगावाट तक पहुंच जाएगी और वह देश की सबसे बड़ी रिन्यूएबल एनर्जी कंपनियों में शामिल हो जाएगी.

22 hours ago


बड़ी खबरें

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

17 hours ago

महादेव बेटिंग केस: ईबिक्स चेयरमैन विकास गर्ग को राहत नहीं, कोर्ट ने 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड दी

दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने मंगलवार को ED की याचिका स्वीकार करते हुए विकास गर्ग की 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मंजूर की. एजेंसी ने अदालत से कहा था कि रायपुर स्थित विशेष PMLA अदालत में पेश करने के लिए गर्ग को वहां ले जाना जरूरी है.

12 hours ago

राज नायक बने YAAP Digital के नए चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर

राज नायक पिछले दो वर्षों से YAAP के एडवाइजरी बोर्ड के सदस्य भी रहे हैं और इस दौरान कंपनी की रणनीतिक दिशा तय करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है. कंपनी का मानना है कि वह YAAP के विजन और संस्कृति को अच्छी तरह समझते हैं.

15 hours ago

थोक महंगाई फिर बढ़ी, जून में WPI 9.87% पर पहुंची, खाने-पीने की चीजें हुईं महंगी

जून 2026 में देश की थोक महंगाई (Wholesale Price Index-WPI) बढ़कर 9.87 फीसदी हो गई. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, मई में यह दर 9.68 फीसदी थी.

15 hours ago

जून में व्यापार घाटा 5 महीने के हाई पर, आयात में 31% उछाल से बढ़ा दबाव, निर्यात भी रहा मजबूत

वाणिज्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों के मुताबिक, जून में भारत का व्यापार घाटा बढ़कर 30.43 अरब डॉलर हो गया, जो मई के 28.21 अरब डॉलर से अधिक है. एक साल पहले जून 2025 में यह आंकड़ा 19.10 अरब डॉलर था.

20 hours ago