होम / बिजनेस / अब Adani Group लगाएगा 10 करोड़ पेड़, जानिये क्या है पूरा मामला?

अब Adani Group लगाएगा 10 करोड़ पेड़, जानिये क्या है पूरा मामला?

अडानी ग्रुप में शामिल पांच कंपनियों ने प्रण लिया है कि 2050 या उससे पहले ही वह नेट जीरो कार्बन का स्तर प्राप्त कर लेंगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

पर्यावरण को लेकर दुनिया के सभी देश धीरे-धीरे काफी जागरूक हो रहे हैं और सिर्फ देश ही नहीं दुनिया की जानी-मानी कंपनियां भी पर्यावरण को लेकर अपनी जिम्मेदारियों पर गौर करने लगी हैं और पर्यावरण संरक्षण से संबंधित कई महत्त्वपूर्ण फैसले भी लिए जा रहे हैं. अब हाल ही में खबर आ रही है कि गौतम अडानी की अध्यक्षता वाले अडानी ग्रुप द्वारा साल 2030 तक 10 करोड़ पेड़ लगाए जायेंगे. 

अडानी ग्रुप का बड़ा फैसला
इतना ही नहीं, खबर आ रही है कि आने वाले एक दशक के दौरान अडानी ग्रुप (Adani Group) द्वारा एनर्जी ट्रांजीशन की दिशा में 100 बिलियन डॉलर्स जितनी राशि भी इन्वेस्ट की जायेगी. अडानी ग्रुप में शामिल पांच कंपनियों ने प्रण लिया है कि 2050 या उससे पहले ही वह नेट जीरो कार्बन का स्तर प्राप्त कर लेंगी. प्रमुख कारोबारी समूह का कहना है कि कार्बन के उत्सर्जन को कम करने की दिशा में समूह और कंपनियों द्वारा कई महत्त्वपूर्ण फैसले लिए गए हैं. अडानी ग्रुप की पांच कंपनियों, अडानी ग्रीन एनर्जी (Adani Green Energy), अडानी एनर्जी सोल्यूशंस (Adani Energy Solutions), अडानी पोर्ट्स एवं विशेष इकॉनोमिक जोन (Adani Ports & SEZ), ACC और अंबुजा सीमेंट (Ambuja Cement), ने फैसला किया है कि वह 2050 या उससे पहले ही नेट जीरो कार्बन उत्सर्जन वाली कंपनी बन जायेगी. 

क्या होता है कार्बन उत्सर्जन?
अडानी ग्रुप में शामिल ये कंपनियां बहुत ही एक्टिव रूप से रिन्यूएबल एनर्जी के साधनों को प्राप्त कर रही हैं और साथ ही अपने काम करने के तरीकों को बदलकर बायोफ्यूल को भी अपना रही हैं. एक कंपनी को नेट जीरो कार्बन उत्सर्जन का स्तर प्राप्त करने के लिए अपने कार्बन उत्सर्जन को शून्य के जितना करीब हो सके लाना पड़ता है ताकि ग्लोबल तापमान में होने वाली वृद्धि को वह 1.5 डिग्री सेल्सियस पर रोक कर रख सकें. आपको यह भी बता दें कि नेट जीरो कार्बन उत्सर्जन और कार्बन न्यूट्रल में फर्क होता है और इन्हें एक समझने की भूल न करें. 

कंपनियों ने लिया प्रण
इसके साथ ही डि-कार्बनाइजेशन को समर्थन प्रदान करने के लिए अडानी पोर्टफोलियो में शामिल कंपनियों ने प्रण लिया है कि 2030 तक अडानी ग्रुप 10 करोड़ पेड़ भी लगाएगा. इसके साथ ही कारोबारी समूह अडानी ग्रुप द्वारा यह भी बताया गया है कि कंपनी के कुल रिन्यूएबल हिस्से में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाते हुए अडानी एनर्जी सोल्यूशंस अब 38.3% पर पहुंच चुकी है.
 

यह भी पढ़ें: Axis Bank में बड़ी हिस्सेदारी बेचने जा रही है ये US फर्म, शेयरों पर बनाए रखें नजर

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

7 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

7 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

8 hours ago

टाटा संस की लिस्टिंग को बोर्ड की मंजूरी, चंद्रशेखरन को 5 साल का एक्सटेंशन

टाटा संस के बोर्ड की गुरुवार को करीब तीन घंटे तक बैठक हुई. बैठक में कंपनी की लिस्टिंग और चेयरमैन के कार्यकाल से जुड़े अहम प्रस्तावों पर चर्चा हुई. बोर्ड की मंजूरी के बाद टाटा संस के शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने की दिशा में आगे की प्रक्रिया शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है.

9 hours ago

नए UPI MDR से छोटे कारोबारियों का रुख फिर नकदी की ओर हो सकता है: GTRI

15 अक्टूबर से लागू होने वाले नए MDR ढांचे में 2,000 रुपये से अधिक के पात्र UPI मर्चेंट ट्रांजैक्शन पर 0.4 फीसदी शुल्क लगेगा. GTRI का कहना है कि कम मार्जिन पर काम करने वाले छोटे कारोबारियों के भुगतान व्यवहार पर इसका असर पड़ सकता है.*

9 hours ago


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

17 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

7 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

7 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

7 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

8 hours ago