होम / बिजनेस / Reliance की तर्ज पर Adani के इस कारोबार की होगी शेयर बाजार में लिस्टिंग!

Reliance की तर्ज पर Adani के इस कारोबार की होगी शेयर बाजार में लिस्टिंग!

हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के प्रभाव से निकल चुका अडानी समूह अब अपनी योजनाओं पर तेजी से काम कर रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के रिलायंस ग्रुप की तर्ज पर गौतम अडानी (Gautam Adani) भी अपने एक कारोबार को अलग करने की योजना बना रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गौतम अडानी के नेतृत्व वाला अडानी समूह (Adani Group) अपने एयरपोर्ट कारोबार को अलग करने पर विचार कर रहा है. समूह चाहता है कि उसका एयरपोर्ट कारोबार शेयर बाजार (Stock Market) में लिस्ट हो जाए, लेकिन उसकी आईपीओ लाने की कोई योजना नहीं है. दरअसल, रिलायंस ने भी डी-लिस्टिंग प्रक्रिया के तहत अपने फाइनेंशियल कारोबार को अलग करके जियो फाइनेंशियल सर्विसेज को शेयर बाजार में लिस्ट किया है. अडानी भी यही करना चाहते हैं.

इस बात का है इंतजार
रिपोर्ट्स की मानें, तो अडानी एयरपोर्ट के कारोबार को अलग करने की प्रक्रिया 2025 के अंत या 2026 की शुरुआत में आरंभ हो सकती है. अडानी समूह वर्तमान में विकसित हो रहे व्यवसायों में से सबसे पहले अडानी एयरपोर्ट्स को अलग कर सकता है. समूह की इस कारोबार को अगले 2 साल में डी-लिस्ट करने की योजना है. कंपनी नवी मुंबई एयरपोर्ट के पहले चरण का काम खत्म होने का इंतजार कर रही है, इसके बाद इस दिशा में आगे बढ़ा जाएगा. 2023 की शुरुआत में जनवरी में अडानी ग्रुप के एक वरिष्ठ अधिकारी ने भी संकेत दिए थे कि अडानी एंटरप्राइजेज अगले कुछ सालों में अपने हाइड्रोजन, एयरपोर्ट्स और डेटा सेंटर व्यवसायों को अलग कर देगी.

इतने एयरपोर्ट की है कमान
अडानी एंटरप्राइजेज, अडानी एयरपोर्ट की पैरेंट कंपनी है. मौजूदा समय में अडानी ग्रुप आठ एयरपोर्ट का संचालन करता है. इसके अलावा, नवी मुंबई एयरपोर्ट का संचालन भी अडानी समूह की करेगा. इस एयरपोर्ट के 1 दिसंबर 2024 तक चालू होने की उम्मीद है. इस तरह, अडानी समूह के पास देश के 9 हवाईअड्डों की कमान आ जाएगी. एक रिपोर्ट में बताया गया है कि FY24 और FY25 में अडानी एंटरप्राइजेज, अपने एयरपोर्ट कारोबार पर लगभग 1.1 बिलियन डॉलर खर्च करेगी. जून तिमाही में ग्रुप के एयरपोर्ट कारोबार ने 1,664 करोड़ रुपए का रिवेन्यु हासिल किया है, जो एक साल पहले की तुलना में 35% ज्यादा है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

आज से खुला ₹742 करोड़ का Laser Power & Infra IPO, जानें प्राइस बैंड, GMP और पूरी डिटेल

यह पब्लिक इश्यू 13 जुलाई तक खुला रहेगा, जबकि कंपनी के शेयर 16 जुलाई को बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध होने की संभावना है.

8 hours ago

भारत-ऑस्ट्रेलिया रिश्तों को नई मजबूती: न्यूक्लियर एनर्जी, डिफेंस और क्रिटिकल मिनरल्स में हुए बड़े समझौते

दोनों देशों ने रक्षा एवं सुरक्षा पर संयुक्त घोषणा, ऊर्जा सहयोग पर साझा बयान और साइबर सुरक्षा, उभरती तकनीकों तथा सप्लाई चेन को मजबूत करने के लिए एक व्यापक रोडमैप जारी किया है.

9 hours ago

घरेलू इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा, सरकार ने कई कंपोनेंट्स पर हटाई कस्टम ड्यूटी

सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों के निर्माण में इस्तेमाल होने वाले कई जरूरी पार्ट्स और मशीनों पर कस्टम ड्यूटी में राहत दी गई है. यह छूट 31 मार्च 2029 तक लागू रहेगी.

10 hours ago

बिना निवेशकों से मिले दो बहनों ने जुटाए 91 हजार डॉलर, क्राउडफंडिंग से लिखी सफलता की नई कहानी

लखनऊ की दो बहनों ने बिना किसी निवेशक से मुलाकात किए और बिना इक्विटी छोड़े अपने स्टार्टअप Mithrasa के लिए Kickstarter के जरिए 40 से अधिक देशों के 1,267 समर्थकों से 91,960 डॉलर जुटाए.

10 hours ago

Flipkart ने फैशन कैटेगरी में जीरो कमीशन किया लागू, 90 हजार सेलर्स को मिलेगा फायदा

कंपनी का कहना है कि इस फैसले से करीब 90 हजार सेलर्स, खासकर MSME और D2C ब्रांड्स को अधिक मुनाफा कमाने, कारोबार बढ़ाने और नए ग्राहकों तक पहुंच बनाने में मदद मिलेगी.

11 hours ago

बड़ी खबरें

भारत-ऑस्ट्रेलिया रिश्तों को नई मजबूती: न्यूक्लियर एनर्जी, डिफेंस और क्रिटिकल मिनरल्स में हुए बड़े समझौते

दोनों देशों ने रक्षा एवं सुरक्षा पर संयुक्त घोषणा, ऊर्जा सहयोग पर साझा बयान और साइबर सुरक्षा, उभरती तकनीकों तथा सप्लाई चेन को मजबूत करने के लिए एक व्यापक रोडमैप जारी किया है.

9 hours ago

आज से खुला ₹742 करोड़ का Laser Power & Infra IPO, जानें प्राइस बैंड, GMP और पूरी डिटेल

यह पब्लिक इश्यू 13 जुलाई तक खुला रहेगा, जबकि कंपनी के शेयर 16 जुलाई को बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध होने की संभावना है.

8 hours ago

IMF के बाद अब ADB ने भी घटाया भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान, महंगे तेल और बढ़ती लागत का असर

ADB ने जुलाई 2026 संस्करण के 'एशियन डेवलपमेंट आउटलुक' में FY27 के लिए भारत की GDP वृद्धि दर का अनुमान 6.9% से घटाकर 6.6% कर दिया है.