होम / बिजनेस / दो बड़ी सीमेंट कंपनियों को खरीदने के लिए अडानी समूह लाएगा 31000 करोड़ का ओपन ऑफर

दो बड़ी सीमेंट कंपनियों को खरीदने के लिए अडानी समूह लाएगा 31000 करोड़ का ओपन ऑफर

26 अगस्त को कंपनी की तरफ से यह ओपन ऑफर जारी होगा. यह दोनों सीमेंट कंपनियां शेयर बाजार में लिस्टेड है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्लीः देश की दो बड़ी सीमेंट कंपनियों को खरीदने के लिए अडानी समूह 31 हजार करोड़ रुपये का ओपन ऑफर लेकर के आने वाला है. 26 अगस्त को कंपनी की तरफ से यह ओपन ऑफर जारी होगा. यह दोनों सीमेंट कंपनियां शेयर बाजार में लिस्टेड है. इसके लिए फिलहाल सेबी ने भी अडानी समूह को ओपन ऑफर लाने के लिए नियामकीय मंजूरी अपनी तरफ से दे दी है. 

इन दो कंपनियों को खरीदेगा अडानी समूह

स्विट्जरलैंड की कंपनी होलसिम की दो भारतीय सीमेंट कंपनियों एसीसी और अम्बुजा सीमेंट में कंट्रोलिंग हिस्सेदारी है. मई में अडानी समूह ने 10.5 अरब डॉलर में होलसिम के भारतीय बिजनेस को खरीदने का ऐलान किया था. अडानी समूह एसीसी और अम्बुजा सीमेंट में 26 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने के लिए पब्लिक शेयरहोल्डर्स से शेयर्स खरीदेगी. 

ओपन ऑफर की दी थी मंजूरी

कंपनी को मार्केट रेग्यूलेटर सेबी ने ओपन ऑफर लाने की मंजूरी इसी सप्ताह दी थी. ऑफर के पूरी तरह से सब्सक्राइब होने पर इसकी वैल्यू 31,000 करोड़ रुपये होने का अनुमान है. रेगुलेटरी फाइलिंग के अनुसार, एसीसी लिमिटेड के अधिग्रहण के लिए 2,300 रुपये प्रति शेयर की खुली पेशकश की गई है. ये एसीसी में 26 फीसदी हिस्सेदारी को रिप्रजेंट करता है. वहीं, अंबुजा सीमेंट्स लिमिटेड के 26 फीसदी शेयर खरीदने के लिए 385 रुपये प्रति शेयर का ओपन ऑफर आएगा. स्टॉक एक्सचेंज में यह जानकारी अडानी समूह को ओपन ऑफर के लिए सलाह आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज लिमिटेड (ICICI Securities Ltd) और ड्यूश बैंक एजी (Deutsche Bank AG) दे रहे हैं.

नियम के तहत ओपन ऑफर लाना अनिवार्य

अडानी समूह के लिए होलसिम से हुए सौदे के बाद ओफन ऑफर लाना जरूरी था, क्योंकि भारतीय शेयर बाजार के नियमों के मुताबिक देश में लिस्टेड किसी भी कंपनी के 25 फीसदी या उससे ज्यादा शेयर खरीदने के लिए ओपन ऑफर लाना अनिवार्य होता है, जिससे कंपनी के माइनॉरिटी शेयर होल्डर पहले से तय कीमत पर अपने शेयर अपनी मर्जी से नए इनवेस्टर को बेच सकें. 

VIDEO: फेस्टिव सीजन में और महंगा होगा आटा, गेहूं की कीमतों में हुई बढ़ोतरी

टैग्स
सम्बंधित खबरें

हुरुन इंडिया वुमन लीडर्स लिस्ट 2026: कारोबार से खेल तक 117 महिलाओं ने बनाई खास जगह

इस वर्ष सूची में 12 श्रेणियों के तहत 117 महिलाओं को सम्मानित किया गया है. बिजनेस, स्टार्टअप, खेल, मीडिया, साहित्य और सामाजिक प्रभाव जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली इन महिलाओं ने भारत में नेतृत्व की नई मिसाल पेश की है.

14 hours ago

Eicher Motors ने Royal Enfield के आंध्र प्रदेश प्लांट के लिए 1,225 करोड़ रुपये के निवेश को दी मंजूरी, बढ़ेगी उत्पादन क्षमता

स्टॉक एक्सचेंज को दी गई नियामकीय सूचना में Eicher Motors ने कहा कि यह निवेश भविष्य में मिलने वाले दीर्घकालिक विकास अवसरों के लिए कंपनी को तैयार रखने और चरणबद्ध तरीके से उत्पादन क्षमता बढ़ाने की रणनीति का हिस्सा है.

14 hours ago

पतंजलि की इंश्योरेंस सेक्टर में एंट्री, मैग्मा जनरल इंश्योरेंस में ₹4,500 करोड़ की डील को IRDAI की मंजूरी

यह अधिग्रहण पतंजलि के लिए एफएमसीजी और आयुर्वेद उत्पादों से आगे बढ़कर वित्तीय सेवाओं के क्षेत्र में प्रवेश का रास्ता खोलेगा.

19 hours ago

Hero Realty के CMO करण कुमार का इस्तीफा, शुरू करेंगे नई एडवाइजरी फर्म

Hero Realty में अपने कार्यकाल के दौरान करण कुमार ने कंपनी की मार्केटिंग रणनीति को मजबूत करने, ब्रांड पोजिशनिंग को आगे बढ़ाने और डिजिटल मार्केटिंग क्षमताओं को विस्तार देने में अहम भूमिका निभाई.

19 hours ago

"अब यह सिर्फ कब्जा नहीं, पूरी अधीनता है", पूर्व वित्त सचिव का वित्तीय नियामकों पर बड़ा आरोप

भारत की वित्तीय नियामक संस्थाएं अब स्वतंत्र नहीं रह गई हैं, ऐसा भारत के एक पूर्व वित्त सचिव का तर्क है. यह आरोप गंभीर है, विवादित है और इसके पीछे का सवाल सात दशक पुराना है.

20 hours ago

बड़ी खबरें

पतंजलि की इंश्योरेंस सेक्टर में एंट्री, मैग्मा जनरल इंश्योरेंस में ₹4,500 करोड़ की डील को IRDAI की मंजूरी

यह अधिग्रहण पतंजलि के लिए एफएमसीजी और आयुर्वेद उत्पादों से आगे बढ़कर वित्तीय सेवाओं के क्षेत्र में प्रवेश का रास्ता खोलेगा.

19 hours ago

हुरुन इंडिया वुमन लीडर्स लिस्ट 2026: कारोबार से खेल तक 117 महिलाओं ने बनाई खास जगह

इस वर्ष सूची में 12 श्रेणियों के तहत 117 महिलाओं को सम्मानित किया गया है. बिजनेस, स्टार्टअप, खेल, मीडिया, साहित्य और सामाजिक प्रभाव जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली इन महिलाओं ने भारत में नेतृत्व की नई मिसाल पेश की है.

14 hours ago

Eicher Motors ने Royal Enfield के आंध्र प्रदेश प्लांट के लिए 1,225 करोड़ रुपये के निवेश को दी मंजूरी, बढ़ेगी उत्पादन क्षमता

स्टॉक एक्सचेंज को दी गई नियामकीय सूचना में Eicher Motors ने कहा कि यह निवेश भविष्य में मिलने वाले दीर्घकालिक विकास अवसरों के लिए कंपनी को तैयार रखने और चरणबद्ध तरीके से उत्पादन क्षमता बढ़ाने की रणनीति का हिस्सा है.

14 hours ago

क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’: क्यों हीरो की यात्रा आज भी बेहतरीन नेतृत्व को परिभाषित करती है

क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’ का रूपांतरण जोसेफ कैंपबेल की ‘हीरो जर्नी’ और नेतृत्व, दृढ़ता व व्यक्तिगत बदलाव पर इसके स्थायी सबक को फिर से देखने का अवसर देता है.

14 hours ago

Marvell का भारत में बड़ा निवेश, AI और सेमीकंडक्टर विकास के लिए अगले 3 साल में लगाएगी $250 मिलियन

कंपनी के मुताबिक, भारत में बढ़ाया जा रहा यह विस्तार उसके वैश्विक इनोवेशन नेटवर्क को मजबूत करेगा और AI, क्लाउड कंप्यूटिंग तथा डेटा इंफ्रास्ट्रक्चर एप्लिकेशन के लिए एडवांस्ड सेमीकंडक्टर सॉल्यूशंस के डिजाइन और विकास में मदद करेगा.

20 hours ago