होम / बिजनेस / BJP की जीत और Adani के शेयरों का कनेक्शन, इन्वेस्टर्स के चहरे पर आई रौनक!

BJP की जीत और Adani के शेयरों का कनेक्शन, इन्वेस्टर्स के चहरे पर आई रौनक!

अडानी ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी Adani Enterprises के स्टॉक ने 10% वृद्धि के साथ ऊपरी सर्किट प्राप्त कर लिया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

हाल ही में देश के पांच राज्यों में चुनावों का आयोजन किया गया था और इनमें से 4 राज्यों में हुए चुनावों के नतीजे भी सामने आ चुके हैं. चार राज्यों मसलन छत्तीसगढ़, तेलंगाना, राजस्थान और मध्य प्रदेश में से 3 राज्यों, छत्तीसगढ़, राजस्थान और मध्य प्रदेश में जनता ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) को बहुतमत से जीता दिया है और BJP की इस जीत का असर अडानी ग्रुप (Adani Group) के शेयरों पर भी दिखने लगा है. 

Adani के शेयरों में आया उछाल
आज शुरूआती कारोबार के दौरान जहां शेयर मार्केट (Share Market) की रफ्तार में तेजी देखने को मिली है, वहीं अडानी ग्रुप (Adani Group) के स्टॉक्स में भी उछाल देखने को मिला है. माना जा रहा है कि लोगों को आशा है कि आने वाले समय में BJP 2024 के लोकसभा चुनावों (2024 General Elections) में भी जबरदस्त जीत हासिल करेगी और इसी उम्मीद का असर अडानी ग्रुप के स्टॉक्स पर साफ नजर आ रहा है. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर अडानी ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) के स्टॉक ने 10% वृद्धि के साथ ऊपरी सर्किट का स्तर प्राप्त कर लिया. BSE पर अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (Adani Green Energy Limited) के शेयरों में 14.75% का उछाल देखने को मिला जिसके बाद कंपनी के शेयर 1178 रुपए प्रति शेयर के नए उच्च स्तर पर पहुंच गए. 

किन कंपनियों में कितना उछाल?
इतना ही नहीं, आज सुबह ट्रेडिंग की शुरुआत होते ही अडानी पावर लिमिटेड (Adani Power Limited) के शेयरों में लगभग 5.62% की वृद्धि देखने को मिली जिसके बाद कंपनी के शेयर 464.95 रुपए प्रति शेयर की कीमत पर पहुंच गए. साथ ही अडानी एनर्जी सोल्यूशंस (Adani Energy Solutions) के शेयरों में 6.61% का उछाल देखने को मिला जिसके बाद कंपनी के शेयर 912.55 रुपए प्रति शेयर के स्तर पर पहुंच गए. दूसरी तरफ अडानी टोटल गैस लिमिटेड (Adani Total Gas Limited) के शेयर 6% उछाल के साथ 743.30 रुपए प्रति शेयर, अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकॉनोमिक जोन (Adani Ports And SEZ) के शेयर 4.27% उछाल के साथ 862.85 रुपए प्रति शेयर के स्तर पर पहुंच गए. अडानी पोर्ट्स के शेयरों में उछाल की एक अन्य वजह कंपनी की कार्गो मात्रा में हुई वृद्धि भी है. सालाना आधार पर कंपनी के कार्गो की संख्या में लगभग 42% का उछाल देखने को मिला है.
 
यह भी पढ़ें: ऐसे ही नहीं खिल रही है निवेशकों के चेहरे की मुस्कान, FPI का है इसमें बड़ा योगदान

टैग्स
सम्बंधित खबरें

सहकारिता क्षेत्र को मिलेगा नया विस्तार, जल्द बनेगी सहकारी जीवन बीमा कंपनी: अमित शाह

सहकारिता मंत्रालय के पांचवें स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में अमित शाह ने कहा कि सरकार जल्द ही 'भारत टैक्सी' की तर्ज पर सहकारी यूटिलिटी एग्रीगेटर शुरू करेगी.

8 minutes ago

सेंसेक्स-निफ्टी की तेजी क्या रहेगी बरकरार? आज इन शेयरों पर रखें नजर

सोमवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स 521.16 अंक चढ़कर 78,285.07 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी 50 159.50 अंक की बढ़त के साथ 24,430.35 पर बंद हुआ था.

29 minutes ago

अभिनेता कुणाल कपूर ने लॉन्च किया MetaGO, मोटापा और मेटाबॉलिक बीमारियों के इलाज के लिए नया हेल्थ प्लेटफॉर्म

मेटागो को क्राउडफंडिंग मंच केट्टो (Ketto) के संस्थापकों ने तैयार किया है. कंपनी का कहना है कि भारत में तेजी से बढ़ रही मोटापा और उपापचय संबंधी बीमारियों की चुनौती से निपटने के लिए यह एक समग्र स्वास्थ्य सेवा मॉडल लेकर आई है.

14 hours ago

जिस गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम का सभी को इंतजार था, वह दरअसल एक MCX सर्कुलर निकला

सरकार जिस योजना को तीसरी बार नए रूप में लॉन्च करने के संकेत दे रही है, जिसने एक दशक में केवल 38 टन सोना जुटाया था, उसी काम को दो पन्नों के एक एक्सचेंज सर्कुलर ने चुपचाप कर दिखाया है, जो बैंक नहीं कर सके: एक ऐसी व्यवस्था तैयार कर दी है, जो घरेलू सोने को रिफाइनरी की भट्ठी से सीधे फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट तक पहुंचाती है, न बैंक, न डिपॉजिट सर्टिफिकेट, न कोई योजना.

15 hours ago

RBI की बैंक गारंटी सख्ती से सुरक्षित नहीं रहा MCX, मार्जिन बुक ने खोली असली तस्वीर

RBI के नए बैंक गारंटी नियमों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि किसी एक्सचेंज पर असर केवल उसके प्रोडक्ट पोर्टफोलियो से नहीं, बल्कि उसकी मार्जिन संरचना और फंडिंग व्यवस्था से भी तय होता है.

16 hours ago

बड़ी खबरें

सेंसेक्स-निफ्टी की तेजी क्या रहेगी बरकरार? आज इन शेयरों पर रखें नजर

सोमवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स 521.16 अंक चढ़कर 78,285.07 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी 50 159.50 अंक की बढ़त के साथ 24,430.35 पर बंद हुआ था.

29 minutes ago

सहकारिता क्षेत्र को मिलेगा नया विस्तार, जल्द बनेगी सहकारी जीवन बीमा कंपनी: अमित शाह

सहकारिता मंत्रालय के पांचवें स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में अमित शाह ने कहा कि सरकार जल्द ही 'भारत टैक्सी' की तर्ज पर सहकारी यूटिलिटी एग्रीगेटर शुरू करेगी.

8 minutes ago

जिस गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम का सभी को इंतजार था, वह दरअसल एक MCX सर्कुलर निकला

सरकार जिस योजना को तीसरी बार नए रूप में लॉन्च करने के संकेत दे रही है, जिसने एक दशक में केवल 38 टन सोना जुटाया था, उसी काम को दो पन्नों के एक एक्सचेंज सर्कुलर ने चुपचाप कर दिखाया है, जो बैंक नहीं कर सके: एक ऐसी व्यवस्था तैयार कर दी है, जो घरेलू सोने को रिफाइनरी की भट्ठी से सीधे फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट तक पहुंचाती है, न बैंक, न डिपॉजिट सर्टिफिकेट, न कोई योजना.

15 hours ago

सुरक्षा जाल से आर्थिक शक्ति केंद्रों तक: VB-G-RAM-G की ओर बदलाव की दिशा

इस बदलाव का सबसे आशाजनक पहलू एसेट-टू-लाइवलीहुड कन्वर्जेंस है. केवल कृषि तालाब जैसे परिसंपत्तियों का निर्माण करने के बजाय, जो अक्सर कम उपयोग में आती हैं, नया मॉडल यह सुनिश्चित करने का अवसर प्रदान करता है कि परिसंपत्तियों का निर्माण सीधे आजीविका सृजन और आय वृद्धि से जुड़ा हो.

15 hours ago

डायमंड पावर के शेयर में जोरदार उछाल, ₹435 करोड़ का ऑर्डर मिलते ही लगा अपर सर्किट

डायमंड पावर इन्फ्रास्ट्रक्चर ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि उसे 435.71 करोड़ रुपये का नया कॉन्ट्रैक्ट मिला है. यह ऑर्डर हैदराबाद में विकसित हो रहे 310 मेगावाट क्षमता वाले डेटा सेंटर प्रोजेक्ट से जुड़ा है.

18 hours ago