होम / बिजनेस / Adani Group ने फिर किया ऐसा काम, शेयरों को लग सकते हैं पंख

Adani Group ने फिर किया ऐसा काम, शेयरों को लग सकते हैं पंख

अडानी समूह की तरफ से बताया गया है कि उसने अपने एक बड़े कर्ज को समय से पहले ही चुकता कर दिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

अडानी समूह (Adani Group) निवेशकों का भरोसा हासिल करने की कोशिशों में लगा हुआ है. इसी क्रम में उसने 2.65 अरब डॉलर का कर्ज समय से पहले ही चुका दिया है. हिंडनबर्ग की रिपोर्ट में अडानी समूह के भारी-भरकम कर्ज पर सवाल उठाए गए थे. इस रिपोर्ट ने गौतम अडानी (Gautam Adani) की अगुवाई वाले अडानी ग्रुप को तगड़ा नुकसान पहुंचाया था. इसी को ध्यान में रखते हुए समूह कर्ज चुकाने पर फोकस कर रहा है, ताकि निवेशकों को भरोसा दिलाया जा सके कि उसकी फाइनेंशियल स्थिति मजबूत है. 

ब्याज का भी किया भुगतान
अडानी समूह की तरफ से कहा गया है कि उसने 2.15 बिलियन डॉलर का कर्ज समय से पहले चुका दिया है, जो शेयरों को गिरवी रखकर लिया गया था. लोन चुकाने की डेडलाइन 31 मई, 2023 थी, लेकिन इसे 12 मार्च को ही चुका दिया गया है. इसके अलावा ग्रुप ने अंबुजा सीमेंट (Ambuja Cement) को खरीदने के लिए लिया गया 700 मिलियन डॉलर का लोन भी चुका दिया है. 5 जून को जारी क्रेडिट अपडेट में अडानी समूह ने बताया है कि लोन के प्रीपेमेंट में 203 मिलियन डॉलर का ब्याज भी शामिल है.

शेयर बेचने की प्रक्रिया पूरी 
गौतम अडानी के नेतृत्व वाले समूह ने यह भी बताया है कि उसकी चार लिस्टेड कंपनियों के 1.87 बिलियन डॉलर मूल्य के शेयर्स GQG पार्टनर्स को बेचने की प्रक्रिया को पूरी कर ली गई है. बता दें कि GQG पार्टनर्स के राजीव जैन अडानी के संकटमोचक कहे जाते हैं. राजीव अमेरिकी फर्म GQG पार्टनर्स के चेयरमैन हैं. हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट आने के बाद गौतम अडानी की कंपनियों के शेयरों में गिरावट का दौर जारी था और उनकी दौलत लगातार गिरती जा रही थी, तब राजीव जैन ने अडानी ग्रुप में अरबों रुपए इन्वेस्ट किए थे. जिसके चलते दूसरे निवेशकों में भी समूह के प्रति भरोसा बहाल हुआ था.

स्टॉक्स पर पड़ सकता है असर 
अडानी ग्रुप के क्रेडिट में कहा गया है कि कि इस उतार-चढ़ाव के दौर में समय से पहले कर्ज घटाने की प्रक्रिया उसके मजबूत नकदी प्रबंधन को प्रमाणित करती है. माना जा रहा है कि समूह के समय से पहले लोन चुकता करने का उसके शेयरों पर पॉजिटिव असर देखने को मिल सकता है. Adani Power Ltd के शेयर आज करीब डेढ़ फीसदी की तेजी के साथ 263.05 रुपए पर बंद हुए हैं. Adani Ports के शेयर भी लगभग एक फीसदी की उछाल के साथ 744.90 रुपए पर पहुंच गए हैं. हालांकि, समूह की फ्लैगशिप कंपनी Adani Enterprises में आज गिरावट आई है.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

बाजार में आज हलचल के संकेत, गिफ्ट निफ्टी से लेकर एशियाई बाजार तक जानें क्या कह रहे हैं संकेत

गुरुवार को बम्बे स्टक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स 21.86 अंक गिरकर 74,314.59 पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी 53 अंक की बढ़त के साथ 23,270.60 पर पहुंच गया.

43 minutes ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

15 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

15 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

16 hours ago

टाटा संस की लिस्टिंग को बोर्ड की मंजूरी, चंद्रशेखरन को 5 साल का एक्सटेंशन

टाटा संस के बोर्ड की गुरुवार को करीब तीन घंटे तक बैठक हुई. बैठक में कंपनी की लिस्टिंग और चेयरमैन के कार्यकाल से जुड़े अहम प्रस्तावों पर चर्चा हुई. बोर्ड की मंजूरी के बाद टाटा संस के शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने की दिशा में आगे की प्रक्रिया शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है.

17 hours ago


बड़ी खबरें

बाजार में आज हलचल के संकेत, गिफ्ट निफ्टी से लेकर एशियाई बाजार तक जानें क्या कह रहे हैं संकेत

गुरुवार को बम्बे स्टक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स 21.86 अंक गिरकर 74,314.59 पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी 53 अंक की बढ़त के साथ 23,270.60 पर पहुंच गया.

43 minutes ago

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

29 minutes ago

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

1 day ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

15 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

15 hours ago