✕

होम / बिजनेस / Adani Group एक बार फिर SEBI के रडार पर, नियमों के उल्लंघन को लेकर होगी जांच!

Adani Group एक बार फिर SEBI के रडार पर, नियमों के उल्लंघन को लेकर होगी जांच!

SEBI ने अधिकारियों से पूछा है कि क्या अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड ने अमेरिकी न्याय विभाग द्वारा की गई भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के बारे में सही जानकारी नहीं दी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

गौतम अडानी की मुश्‍क‍िलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. एक द‍िन पहले गौतम अडानी समेत आठ लोगों पर मामला दर्ज करने की जानकारी सामने आने के बाद अब सेबी (SEBI) सख्‍त रुख अख्‍तयार कर रही है. अडानी ग्रुप अमेर‍िका के बाद अब देश के अंदर घ‍िरता द‍िखाई दे रहा है. मीडिया आर्टिकल पर स्टॉक एक्सचेंज को गलत जानकारी देने के आरोप में सेबी (SEBI) अडानी ग्रुप की जांच कर सकती है. इस मामले से जुड़े फैक्‍ट को लेकर जांच अगले दो हफ्ते तक चल सकती है.

रिश्‍वतखोरी के आरोपों की जांच के बारे में सही जानकारी नहीं दी

भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) ने शेयर बाजार के अधिकारियों से पूछा है कि क्या अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड ने अमेरिकी न्याय विभाग द्वारा रिश्‍वतखोरी के आरोपों की जांच के बारे में सही जानकारी नहीं दी. यह जानकारी उन लोगों से मिली है जिन्होंने नाम नहीं प्रकाश‍ित करने की शर्त रखी है क्योंकि यह जानकारी गोपनीय है. एक शख्‍स ने कहा कि फैक्‍ट-खोज की प्रक्रिया दो हफ्ते तक जारी रहने की उम्मीद है. इसके बाद SEBI यह तय कर सकता है कि वह औपचारिक जांच शुरू करना चाहता है या नहीं.

रिश्‍वतखोरी विरोधी कानून का पालन करने की बात कही थी

जांच का मुख्य केंद्र बिंदु 15 मार्च को ब्लूमबर्ग न्‍यूज की एक रिपोर्ट है, जिसमें कहा गया था कि अमेरिकी अभियोजक जांच कर रहे थे कि क्या अडानी की कोई कंपनी या उससे जुड़े लोग देश के अधिकारियों को एक सोलर प्रोजेक्‍ट का कॉन्‍ट्रैक्‍ट फाइनल करने के ल‍िए र‍िश्‍वत दे रहे हैं. उस आर्ट‍िकल में अडानी ग्रुप ने कहा था क‍ि उन्हें 'हमारे चेयरमैन के खिलाफ किसी भी जांच के बारे में जानकारी नहीं है.' यह भी कहा था क‍ि वे भारत और दूसरी जगहों पर रिश्‍वतखोरी विरोधी कानून का पूरी तरह पालन करते हैं.

250 मिलियन डॉलर की र‍िश्‍वत देने की प्‍लान‍िंग का आरोप

19 मार्च को शेयर बाजारों में दाखिल की एक फाइलिंग में अडानी ग्रीन ने कहा कि उसे पता है कि किसी तीसरे पक्ष द्वारा अमेरिकी भ्रष्टाचार-रोधी कानूनों के संभावित उल्लंघन की जांच चल रही है. लेक‍िन अब बुधवार को अमेरिकी अभियोजकों की तरफ से गौतम अडानी पर देश में सोलर एनर्जी कॉन्‍ट्रैक्‍ट हास‍िल करने के ल‍िए 250 मिलियन डॉलर की र‍िश्‍वत देने की प्‍लान‍िंग में मदद करने का आरोप लगाया. साथ ही यह भी आरोप लगाया क‍ि ग्रुप ने अमेरिकी निवेशकों से पैसा इकट्ठा करने के ल‍िए इस प्रोजेक्‍ट को छुपाया था. हालांक‍ि अडानी ग्रुप के प्रवक्ता की तरफ से इन आरोपों का खंडन किया गया.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

UPI पर MDR का असर! ट्रांजैक्शन वैल्यू 10% और वॉल्यूम 4% तक घटने का अनुमान

15 अक्टूबर से ₹2,000 से अधिक के मर्चेंट UPI भुगतान पर 0.4% MDR लागू होने का प्रस्ताव है. सर्वे के मुताबिक, अतिरिक्त शुल्क लगने पर 76% यूजर्स बड़े भुगतान के लिए कैश, कार्ड या बैंक ट्रांसफर का रुख कर सकते हैं.

8 hours ago

अगस्त में कपड़ा उत्पादन 13.1% बढ़ा, परिधान उत्पादन 7.4% गिरा; दोनों क्षेत्रों में बढ़ा अंतर

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) के आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त 2026 में देश का औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) 8% बढ़ा, जो जुलाई के 6.7% की तुलना में अधिक है.

10 hours ago

IPO बाजार में इस हफ्ते रहेगी सुस्ती, सिर्फ एक नया इश्यू खुलेगा; 29 कंपनियों की होगी लिस्टिंग

इस सप्ताह नया इश्यू लाने वाली एकमात्र कंपनी R K Fashion Accessories है. कोलकाता स्थित यह कंपनी नकली आभूषणों के वितरण का कारोबार करती है. कंपनी आईपीओ के जरिए 34.99 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है.

11 hours ago

FSSAI का एवरेस्ट पर बड़ा एक्शन, कीटनाशक तय सीमा से ज्यादा मिलने पर जीरा पाउडर का बैच रिकॉल

एवरेस्ट को वापस मंगाए गए उत्पाद का पूरा रिकॉर्ड रखने और तय समय-सीमा के भीतर जरूरी जानकारी तथा स्टेटस रिपोर्ट जमा करने को कहा गया है.

11 hours ago

शेयर बाजार में आज तेजी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 130 अंक चढ़ा; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी 1 अक्टूबर को सेंसेक्स 570.59 अंक यानी 0.79 फीसदी गिरकर 71,909.70 पर और निफ्टी 198.50 अंक यानी 0.88 फीसदी टूटकर 22,421.95 पर बंद हुआ था.

11 hours ago

बड़ी खबरें