✕

होम / बिजनेस / पूरी होने वाली है Adani की एक और इच्छा, अब झोली में आएगी ये कंपनी!

पूरी होने वाली है Adani की एक और इच्छा, अब झोली में आएगी ये कंपनी!

सीमेंट सेक्टर में अडानी समूह तेजी से आगे बढ़ रहा है. यदि सबकुछ ठीक रहा तो एक और कंपनी उसकी झोली में आ सकती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अपने सीमेंट कारोबार को तेजी से बढ़ा रहे गौतम अडानी (Gautam Adani)की एक इच्छा पूरी होती नजर आ रही है. दरअसल, अडानी समूह (Adani Group) सालाना 90 लाख टन से अधिक की क्षमता वाली जेपी सीमेंट (Jaypee Cement) खरीदना चाहता है और JP की दिवालिया प्रक्रिया शुरू होने से उसे यह मौका मिल गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आईसीआईसीआई बैंक की तरफ से दायर याचिका के करीब छह साल बाद 3 जून को नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) ने जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड को कॉर्पोरेट दिवालियापन के लिए स्वीकार कर लिया. जयप्रकाश के खिलाफ कार्यवाही शुरू होने के चलते अडानी ग्रुप के सामने कंपनी के सीमेंट एसेट्स के साथ-साथ इससे जुड़ी एसेट्स जैसे कि चूना पत्थर की खदानों और पावर प्लांट के अधिग्रहण का रास्ता खुल गया है. 

अडानी दूसरी बड़ी कंपनी 
अडानी समूह ने पहले ही जेपी सीमेंट को हासिल करने की योजना पर काम शुरू कर दिया है. हालांकि, दिवालिया प्रक्रिया अभी शुरुआती चरण में है. NCLT में जयप्रकाश की पिछले महीने भर्ती हुई थी और इसके कमेटी ऑफ क्रेडिटर्स (CoC) की अब तक एक ही बैठक हुई है. लिहाजा अडानी समूह को JP को अपना बनाने के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा. बता दें कि अडानी समूह सीमेंट सेक्टर में तेजी से विस्तार कर रहा है. एसीसी (ACC) और अंबुजा सीमेंट (Ambuja Cement) के अधिग्रहण के बाद अडानी समूह सीमेंट सेक्टर की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बन गई है. समूह अब तक कई दूसरी कंपनियों को भी अपना बना चुका है.

अभी अल्ट्राटेक का दबदबा 
डालमिया भारत ने 2022 में जेपी के साथ 5,666 करोड़ रुपए की एंटरप्राइज वैल्यू पर उसकी सीमेंट और बिजली एसेट्स खरीदने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए थे. लेकिन जेपी एसोसिएट्स के लेंडर्स से मंजूरी नहीं मिल पाई और डील टूट गई. डालमिया की  प्रस्तावित डील में भिलाई में 22 लाख टन सीमेंट क्षमता के साथ-साथ मध्य प्रदेश में 33 लाख टन क्लिंकर और उत्तर प्रदेश में जेपी सुपर का अधिग्रहण शामिल था.जेपी एसोसिएट्स के खिलाफ दिवालिया प्रक्रिया से सीमेंट सेक्टर में प्रतियोगिता और बढ़ने की संभावना है. फिलहाल, इस सेक्टर में आदित्य बिड़ला समूह की कंपनी अल्ट्राटेक का दबदबा है.लेकिन बीते कुछ समय में अडानी ग्रुप ने जिस आक्रामक रणनीति का प्रदर्शन किया है, उसने बिड़ला समूह को   विस्तार पर ध्यान केंद्रित करने के लिए विवश कर दिया है. कंपनी इंडिया सीमेंट में 23% हिस्सेदारी का अधिग्रहण कर चुकी है और अब उसकी नजर ओरिएंट सीमेंट लिमिटेड पर है.

इन्हें भी बनाया है अपना 
अडानी ग्रुप की सीमेंट सेक्टर में एंट्री को ज्यादा समय नहीं हुआ है, लेकिन वह मंझे हुए खिलाड़ी की तरह आगे बढ़ रहा है. समूह की कंपनी अंबुजा सीमेंट्स ने पिछले महीने 10,422 करोड़ रुपए की एंटरप्राइज वैल्यू पर हैदराबाद की पेन्ना सीमेंट को खरीदने का ऐलान किया था. पेन्ना की खरीदारी से ग्रुप की सीमेंट कैपेसिटी में सालाना 1.4 करोड़ टन का इजाफा होने की उम्मीद है. इसके साथ ग्रुप की कुल कैपेसिटी सालाना 8.9 करोड़ टन हो जाएगी.  इससे पहले, दिसंबर 2023 में अडानी ग्रुप ने 5,185 करोड़ रुपए में सांघी इंडस्ट्रीज में कंट्रोलिंग हिस्सेदारी खरीदी थी. इसके अलावा कुछ और कंपनियों पर भी अडानी की नजर है. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

1 day ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

1 day ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

1 day ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

1 day ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.