✕

होम / बिजनेस / इन्वेस्टर्स का भरोसा मजबूत करने के लिए Adani Group ने बनाया बड़ा प्लान

इन्वेस्टर्स का भरोसा मजबूत करने के लिए Adani Group ने बनाया बड़ा प्लान

अडानी समूह पिछले साल आई हिंडनबर्ग के प्रभाव से पूरी तरह बाहर निकल गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अडानी समूह (Adani Group) निवेशकों का विश्वास बढ़ाने के लिए विदेशों में रोड शो (Adani Group Road Show) कर रहा है. हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद भी समूह ने निवेशकों का भरोसा वापस हासिल करने के लिए यही रणनीति अपनाई थी. इसके साथ ही अडानी समूह अंतरराष्ट्रीय बॉन्ड बाजारों में वापसी करने जा रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अडानी ग्रीन एनर्जी (Adani Green Energy) ने बुधवार को बताया कि वह अमेरिकी डॉलर में बॉन्ड जारी कर करीब 40.9 करोड़ रुपए जुटाने की तैयारी में है. इस बॉन्ड की अवधि करीब 18 साल होगी. इससे मिली राशि का इस्तेमाल 50 करोड़ डॉलर के बॉन्ड को रीफाइनेंस कराने में किया जाएगा.

ये है इसका उद्देश्य
अडानी समूह रोड शो के माध्यम से निवेशकों को अपनी विवेकपूर्ण वित्तीय योजना, परिचालन दक्षता और अपने लोन की देनदारी को पूरा करने की क्षमता के बारे में आश्वस्त करने की कोशिश कर रहा है. साथ ही इस दौरान, बॉन्डधारकों के मन में हिंडनबर्ग विवाद से जुड़ी किसी भी तरह की शंकाओं को दूर किया जाएगा. रोड शो की अगुवाई समूह के अहम एग्जिक्यूटिव्स और फाइनेंशियल एडवाइजर्स कर रहे हैं. जानकारों का कहना है कि रोड शो का उद्देश्य समूह की कर्ज के प्रबंधन से जुड़ी रणनीति, लिक्विडिटी की स्थिति और रीपेमेंट शेड्यूल पर स्पष्टता प्रदान करना है. 

ये भी पढ़ें - शेयर मार्केट से गायब होने वाली है ये कंपनी, कहीं आपने तो नहीं लगाया पैसा?

इस पर रहेगा जोर  
रोड शो के दौरान Adani ग्रुप अपने विभिन्न व्यवसायों के विस्तार की रूपरेखा भी पेश कर सकता है. समूह रिन्युएबल एनर्जी, पोर्ट, एयरपोर्ट और इंफ्रास्ट्रक्चर सहित कई क्षेत्रों में विस्तार योजनाओं पर काम कर रहा है. इसके लिए ग्रुप को बड़े पैमाने पर फंडिंग की भी जरूरत होगी. ऐसे में रोड शो निवेशकों को आकर्षित करने में अहम भूमिका निभा सकते हैं. समूह के अधिकारियों ने हाल ही में लंदन में निवेशकों से मुलाकात की है. अब वे यूरोप, अमेरिका, कनाडा, मिडिल ईस्ट और एशिया में निवेशकों के साथ बातचीत की योजना बना रहे हैं. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने के अधिकार पर सरकार का जोर, 2018 के दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले का दिया हवाला

केंद्र सरकार ने 17 अक्टूबर को जारी स्पष्टीकरण में कहा कि IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने पर रोक लगाने के लिए 2003 में संशोधन का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया गया. यह संशोधन न तो पारित हुआ और न ही IDBI (Repeal) Act, 2003 का हिस्सा बना.

1 day ago

HDFC बैंक का मुनाफा 4.7% बढ़कर ₹19,510 करोड़, NPA घटा; लोन और जमा में भी मजबूत बढ़त

HDFC बैंक के कर्ज वितरण और जमा, दोनों में वृद्धि दर्ज की गई. 30 सितंबर 2026 तक बैंक का कुल ग्रॉस एडवांस सालाना आधार पर 16.3% बढ़कर 32,19,500 करोड़ रुपये हो गया.

1 day ago

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

1 day ago

भारत की भूमिका ऑफशोरिंग से आगे बढ़कर है: सर्जियो लोपेज, ओमनीकॉम प्रोडक्शन

एक विशेष इंटरव्यू में लोपेज ने ब्रांड की आवाज, कंटेंट की प्रभावशीलता, तेजी से प्रतिस्पर्धी होते मार्केटिंग इकोसिस्टम में अलग पहचान बनाने और भारत को वैश्विक व क्षेत्रीय नवाचार के केंद्र के रूप में स्थापित करने की ओमनीकॉम प्रोडक्शन की रणनीति पर बात की.

1 day ago

भारत में इंटरनेट सेवा शुरू करने को तैयार स्टारलिंक, इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होने का दावा

सैटेलाइट इंटरनेट बाजार में नियामकीय मंजूरियों को लेकर विवाद के बीच एलन मस्क की कंपनी ने कहा कि वह पांच साल से अधिक समय से भारतीय नियामकों के साथ काम कर रही है.

1 day ago

बड़ी खबरें

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

1 day ago

दिल्ली के बाजारों में प्रदर्शनों से कारोबार पर असर, रोजाना ₹250 करोड़ तक नुकसान का दावा; सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

त्योहारी और शादी के सीजन में बाजारों तक पहुंच बाधित होने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, व्यापारिक संगठनों ने चांदनी चौक, सदर बाजार और कनॉट प्लेस समेत प्रमुख बाजारों में सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की.