✕

होम / बिजनेस / रिश्वतखोरी के आरोप पर आ गई Adani Group की सफाई, जानें क्या है कंपनी का कहना

रिश्वतखोरी के आरोप पर आ गई Adani Group की सफाई, जानें क्या है कंपनी का कहना

अडानी ग्रुप ने एक बयान जारी कर अमेरिकी न्याय विभाग और अमेरिकी सेक्युरिटी और एक्सचेंज कमीशन द्वारा लगाए गए रिश्वतखोरी के आरोपों का खंडन किया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

अडानी समूह (Adani Group) ने अपने चेयरमैन गौतम अडानी (Gautam Adani) और अडानी ग्रीन (Adani Green) के डायरेक्टर्स पर अमेरिका के जस्टिस डिपार्टमेंट और अमेरिकी सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन की ओर से रिश्वतखोरी और धोखाधड़ी के लगाये गए आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया गया है. अडानी ग्रुप के प्रवक्ता ने बयान जारी कर कहा कि, लगाए गए आरोप पूरी तरह से निराधार हैं और इनका खंडन किया जाता है. कंपनी ने कहा कि वो उपलब्ध सभी कानूनी विकल्पों का इस्तेमाल करेगी. 

अडानी समूह ने आरोपों को नकारा 

अडानी समूह के प्रवक्ता ने बयान जारी कर कहा, अडानी ग्रीन के निदेशकों के खिलाफ अमेरिकी न्याय विभाग (US Department of Justice ) और अमेरिकी सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन (US Securities and Exchange Commission) द्वारा लगाए गए आरोप निराधार हैं और ग्रुप इन आरोपों को पुरजोर खंडन करती है. बयान में कहा गया, जैसा कि जस्टिस डिपार्टमेंट ने खुद कहा है, "अभियोग में लगाए गए आरोप अभी केवल आरोप हैं और जब तक दोष साबित नहीं हो जाते, तब तक प्रतिवादियों (Defendants) को निर्दोष माना जाता है.

अडानी समूह के प्रवक्ता ने कहा, ग्रुप हमेशा से गवर्नेंस के हाई स्टैंडर्ड, पारदर्शिता और रेगुलेटरी अनुपालन के उच्चतम मानकों को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध रहा है. कंपनी ने कहा, हम अपने स्टेकहोल्डर्स, पार्टनर्स, और कर्मचारियों को आश्वस्त करते हैं कि हम एक कानून के पालन करने वाले संगठनों में है, जो सभी कानूनों का पूरी तरह से पालन करते हैं. 

क्या है पूरा मामला ? 

दरअसल अमेरिका में न्यूयॉर्क की अदालत में गौतम अडानी समेत सात लोगों पर 265 मिलियन डॉलर (2250 करोड़ रुपये के करीब) की रिश्वतखोरी और धोखाधड़ी के आरोप लगाये गए हैं. गौतम अडानी समेत सातों लोगों पर ये आरोप लगाये गये हैं कि इन लोगों ने अगले 20 सालों में 2 अरब डॉलर के सोलर पावर प्लांट्स के प्रोजेक्ट को हासिल करने के लिए अधिकारियों को 265 मिलियन डॉलर से अधिक की रिश्वत देने का ऑफर दिया था.

आरोपों के बाद से 2 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान

शेयरों में गिरावट से अडानी को 2 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान हुआ है. शेयरों में गिरावट के कारण अडानी ग्रुप की कंपनियों का मार्केट कैप करीब 2 लाख करोड़ रुपये कम हो गया है. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह नुकसान करीब 3 लाख करोड़ रुपये का भी बताया जा रहा है. साल 2023 के शुरुआत में हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट के बाद भी अडानी के शेयरों में गिरावट आई थी. आज की गिरावट उस गिरावट के बाद सबसे बड़ी गिरावट है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

UPI पर MDR का असर! ट्रांजैक्शन वैल्यू 10% और वॉल्यूम 4% तक घटने का अनुमान

15 अक्टूबर से ₹2,000 से अधिक के मर्चेंट UPI भुगतान पर 0.4% MDR लागू होने का प्रस्ताव है. सर्वे के मुताबिक, अतिरिक्त शुल्क लगने पर 76% यूजर्स बड़े भुगतान के लिए कैश, कार्ड या बैंक ट्रांसफर का रुख कर सकते हैं.

9 hours ago

अगस्त में कपड़ा उत्पादन 13.1% बढ़ा, परिधान उत्पादन 7.4% गिरा; दोनों क्षेत्रों में बढ़ा अंतर

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) के आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त 2026 में देश का औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) 8% बढ़ा, जो जुलाई के 6.7% की तुलना में अधिक है.

11 hours ago

IPO बाजार में इस हफ्ते रहेगी सुस्ती, सिर्फ एक नया इश्यू खुलेगा; 29 कंपनियों की होगी लिस्टिंग

इस सप्ताह नया इश्यू लाने वाली एकमात्र कंपनी R K Fashion Accessories है. कोलकाता स्थित यह कंपनी नकली आभूषणों के वितरण का कारोबार करती है. कंपनी आईपीओ के जरिए 34.99 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है.

12 hours ago

FSSAI का एवरेस्ट पर बड़ा एक्शन, कीटनाशक तय सीमा से ज्यादा मिलने पर जीरा पाउडर का बैच रिकॉल

एवरेस्ट को वापस मंगाए गए उत्पाद का पूरा रिकॉर्ड रखने और तय समय-सीमा के भीतर जरूरी जानकारी तथा स्टेटस रिपोर्ट जमा करने को कहा गया है.

12 hours ago

शेयर बाजार में आज तेजी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 130 अंक चढ़ा; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी 1 अक्टूबर को सेंसेक्स 570.59 अंक यानी 0.79 फीसदी गिरकर 71,909.70 पर और निफ्टी 198.50 अंक यानी 0.88 फीसदी टूटकर 22,421.95 पर बंद हुआ था.

12 hours ago

बड़ी खबरें