✕

होम / बिजनेस / Adani ने बनाया है बड़ा प्लान, अब इस कंपनी को शेयर बाजार में लिस्ट करने की तैयारी 

Adani ने बनाया है बड़ा प्लान, अब इस कंपनी को शेयर बाजार में लिस्ट करने की तैयारी 

गौतम अडानी की अधिकांश लिस्टेड कंपनियों ने अब तक अपने निवेशकों को अच्छा-खासा रिटर्न दिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अडानी समूह (Adani Group) की कंपनियां निवेशकों की पसंद रही है. बाजार में लिस्टेड अडानी की कंपनियों ने पिछले वक्त में अपने निवेशकों को अच्छा-खासा रिटर्न दिया है. यही वजह है कि इनमें इन्वेस्टर्स की दिलचस्पी बनी रहती है. अब ऐसे निवेशकों को गौतम अडानी कमाई का एक और मौका देने वाले हैं. दरअसल, अडानी अपनी एयरपोर्ट कंपनी अडानी एयरपोर्ट्स को शेयर बाजार में लिस्ट कराने की योजना पर काम कर रहे हैं. 

समूह की 10 कंपनियां हैं लिस्टेड
अडानी समूह की 10 कंपनियां शेयर बाजार में लिस्टेड हैं. इसमें Adani Enterprises, Adani Green Energy, Adani Power, Adani Ports & SEZ, Adani Total Gas, Adani Wilmar, ACC, Ambuja Cements, Adani Energy Solutions और NDTV शामिल हैं. अडानी एयरपोर्ट के रूप में समूह की 11वीं कंपनी बाजार में सूचीबद्ध होगी. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अडानी एयरपोर्ट के लिए वित्त वर्ष 2027-28 तक IPO की प्रक्रिया पूरा हो सकती है.

इन 7 एयरपोर्ट्स की है कमान
अडानी एयरपोर्ट देश की सबसे बड़ी एयरपोर्ट ऑपरेटर कंपनी है. उसके पास वर्तमान में 7 एयरपोर्ट की कमान है. मुंबई, अहमदाबाद, लखनऊ, जयपुर, मंगलुरु, गुवाहाटी और तिरुवंतपुरम एयरपोर्ट का मैनेजमेंट अडानी की ये कंपनी संभालती है. पिछले साल खबर आई थी कि अडानी समूह मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे (MAIL) में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने की कोशिश में है. उस समय Adani Airport के पास इसकी 74% हिस्सेदारी थी, जो उसने जीवीके ग्रुप से खरीदी थी. जबकि शेष 26% भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) के पास थी. Adani Group ने अगस्त 2020 में जीवीके समूह से इस हवाई अड्डे में बहुमत हिस्सेदारी खरीदी थी. 

इतना है समूह का मार्केट कप
अडानी समूह की लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैपिटलाइजेशन 16.94 लाख करोड़ रुपए है. इस लिहाज से अडानी एंटरप्राइजेज समूह की सबसे बड़ी कंपनी है, उसका मार्केट कैप 3.61 लाख करोड़ रुपए है. वहीं, अडानी की दौलत की बात करें, तो वह Bloomberg Billionaires Index में 14वें नंबर पर हैं. यानी वह दुनिया के 14वें सबसे बड़े अमीर हैं. अडानी की कुल संपत्ति 105 अरब डॉलर है. उन्होंने इस साल अब तक 20.6 अरब डॉलर कमाए हैं. जबकि रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी दुनिया के 12वें नंबर के अमीर हैं. उनकी नेटवर्थ 111 अरब डॉलर है. उन्होंने इस साल 14.9 अरब डॉलर कमाए हैं. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

YAAP Digital के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर राज नायक ने दिया इस्तीफा

नायक ने इस इस्तीफे के पीछे पूर्णकालिक परिचालन भूमिका की व्यस्तताओं और अपनी व्यक्तिगत प्राथमिकताओं पर ध्यान देने की इच्छा का हवाला दिया है.

1 hour ago

महंगाई 7% तक पहुंचने का खतरा, RBI रेपो रेट में फिर कर सकता है 150 बेसिस पॉइंट तक की बढ़ोतरी

रिपोर्ट के अनुसार, महंगाई को ध्यान में रखते हुए वास्तविक ब्याज दर कम से कम 1 फीसदी बनाए रखने के लिए रेपो रेट को बढ़ाकर 6.5-7 फीसदी तक करना पड़ सकता है.

1 hour ago

सुजलॉन का 550 करोड़ रुपये का निवेश, तमिलनाडु समेत 3 राज्यों में लगेंगे नए प्लांट; 15,000 रोजगार की उम्मीद

कंपनी इस विस्तार पर 550 करोड़ रुपये खर्च करेगी और 2027 तक प्लांट शुरू करने की योजना है. कारोबारी सत्र के दौरान शेयर में 5 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी दर्ज हुई.

3 hours ago

चीन के 300 अरब डॉलर के सर्विस बाजार पर भारत की नजर, कारोबार की बाधाओं का होगा आकलन

वाणिज्य विभाग ने कंपनियों से वीजा, डेटा ट्रांसफर, लाइसेंस, टैक्स और भुगतान से जुड़ी समस्याओं का ब्योरा मांगा है. इसका मकसद चीन के बड़े सर्विस बाजार में भारत की हिस्सेदारी बढ़ाने और निर्यातकों के सामने आने वाली चुनौतियों की पहचान करना है.

4 hours ago

NTPC की को-जेनरेशन परियोजनाओं में 26% हिस्सेदारी का मौका, औद्योगिक कंपनियों से मांगी रुचि

कंपनी इन परियोजनाओं में 26 फीसदी इक्विटी हिस्सेदारी की पेशकश कर रही है. इसका उद्देश्य उद्योगों को भरोसेमंद और किफायती ऊर्जा उपलब्ध कराने के साथ अपने ऊर्जा समाधान कारोबार का विस्तार करना है.

7 hours ago

बड़ी खबरें