होम / बिजनेस / एक बार फिर बढ़ीं Adani Group की मुश्किलें, मुंबई एयरपोर्ट के संबंध में शुरू हुई जांच!

एक बार फिर बढ़ीं Adani Group की मुश्किलें, मुंबई एयरपोर्ट के संबंध में शुरू हुई जांच!

Adani Group की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ती हुई नजर आ रही हैं, कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय द्वारा ग्रुप के खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

गौतम अडानी (Gautam Adani) की अध्यक्षता वाले अडानी ग्रुप (Adani Group) के लिए चुनौतियां लगातार बढ़ती हुई नजर आ रही हैं. अब हाल ही में खबर आ रही है की कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय (Ministry Of Corporate Affairs) द्वारा अडानी ग्रुप की कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) के खातों की जांच शुरू कर दी गई है. 

क्या है पूरा मामला?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हाल ही में अडानी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) द्वारा जानकारी दी गई है कि कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय (Ministry Of Corporate Affairs) द्वारा मुंबई के दो हवाई अड्डों के संबंध में अडानी एंटरप्राइजेज के खातों की जांच की जा रही है. मंत्रालय द्वारा मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे और नवी मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से संबंधित दस्तावेजों और जानकारी साझा करने की मांग अडानी ग्रुप (Adani Group) से की गई है. आपको बता दें कि मंत्रालय द्वारा इस जानकारी की मांग वित्त वर्ष 2017-18 और 2021-22 के संबंध में की गई है. फिलहाल अडानी ग्रुप ने मीडिया द्वारा पूछे गए सवालों का कोई भी जवाब नहीं दिया है. 

7 हवाई अड्डों का मालिक Adani Group
आपको बता दें कि फिलहाल अडानी ग्रुप (Adani Group) देश भर में मौजूद 7 हवाई अड्डों का संचालन करता है और इनमें से कुछ हवाई अड्डों का मालिक भी है. इन हवाई अड्डों में मुंबई का छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा भी शामिल है और इस हवाई अड्डे को अडानी ग्रुप ने साल 2021 में अपने नियंत्रण में लिया था. इससे पहले साल 2019 में ग्रुप ने 6 हवाई अड्डों का अधिग्रहण किया था और इन हवाई अड्डों का अधिग्रहण सरकार द्वारा हवाई अड्डों के निजीकरण की शुरुआत के तहत किया गया था. इतना ही नहीं, अडानी ग्रुप द्वारा मुंबई शहर के बाहरी इलाके में नवी मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का निर्माण भी किया जा रहा है. 

कम नहीं हो रहीं चुनौतियां
कॉर्पोरेट मंत्रालय द्वारा अडानी ग्रुप के खिलाफ की जा रही ये जांच ग्रुप के लिए सबसे नई चुनौती है. आपको बता दें कि इससे पहले अमेरिका स्थित शॉर्ट-सेलर हिंडनबर्ग द्वारा ग्रुप के खिलाफ एक रिपोर्ट प्रकाशित की गई थी और इस रिपोर्ट की बदौलत अडानी ग्रुप को लगभग 100 बिलियन डॉलर्स का नुक्सान उठाना पड़ा था. इसके साथ ही हाल ही में ऐसी मीडिया रिपोर्ट्स भी सामने आई थीं जिनमें दावा किया जा रहा था कि अडानी ग्रुप ने मार्केट में मौजूद कीमत से लगभग दोगुनी कीमत पर अरबों डॉलर्स का कोयला खरीदा था. इसके साथ ही OCCRP द्वारा प्रकाशित की गई एक रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि अडानी ग्रुप के पार्टनर्स द्वारा अपने विदेशी खातों के इस्तेमाल से भारतीय ग्रुप के शेयरों में इन्वेस्टमेंट किया गया था.
 
यह भी पढ़ें: ऐसा क्या किया Union Bank ने जो लगा 1 करोड़ का जुर्माना, अब कैसी रहेगी Stocks की चाल?

टैग्स
सम्बंधित खबरें

सरकार ने वाणिज्यिक कोयला खदानों की 16वीं नीलामी शुरू की, 9 राज्यों के 25 ब्लॉक शामिल

2020 में निजी क्षेत्र की भागीदारी शुरू होने के बाद अब तक 147 कोयला खदानों की नीलामी, छह पहले आवंटित खदानों के लिए विकास एवं उत्पादन समझौते भी हुए.

23 minutes ago

ICICI प्रूडेंशियल लाइफ के टर्म प्लान कारोबार में 53.89% की वृद्धि, दावा निपटान अनुपात 99.3%: रिपोर्ट

31 मार्च 2026 तक दिल्ली में 3.69 लाख लोगों को बीमा सुरक्षा, बीमित राशि ₹1.30 लाख करोड़; कंपनी ने पिछले सात साल में ग्राहकों को ₹6,087 करोड़ के लाभ दिए.

33 minutes ago

टाटा संस लिस्टिंग पर टाटा ट्रस्ट्स की असहमति, दूसरे विकल्प तलाशने का फैसला

17 सितंबर को हुई टाटा संस के निदेशक मंडल की बैठक में टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन नोएल एन. टाटा ने समूह की एक सदी से अधिक पुरानी संरचना को बनाए रखने के पक्ष में ट्रस्ट्स का रुख दोहराया.

58 minutes ago

SP ग्रुप को राहत देने के लिए ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव पर टाटा ट्रस्ट्स की पहल, 18 महीने में पूरा हो सकता है सौदा

NCLT के जरिए चुनिंदा कैपिटल रिडक्शन की योजना, टाटा संस के शेयरों की इनकम टैक्स फेयर वैल्यू के आधार पर होगी गणना

1 hour ago

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

1 hour ago

बड़ी खबरें

बॉन्ड और एफडी के बाद पैसाबाजार का MF में प्रवेश, ₹10 से डेली SIP की शुरुआत

अनियमित आय वाले लोगों के लिए रोजाना छोटी रकम निवेश करने का विकल्प; पिछले साल बॉन्ड और एफडी के बाद कंपनी ने बढ़ाया निवेश उत्पादों का दायरा

11 minutes ago