✕

होम / बिजनेस / फिर शॉपिंग के मूड में गौतम अडानी, अब इस कंपनी पर आ गया है दिल!

फिर शॉपिंग के मूड में गौतम अडानी, अब इस कंपनी पर आ गया है दिल!

गौतम अडानी अपने कारोबार का तेजी से विस्तार कर रहे हैं. अब वह पावर सेक्टर में एक बड़ी डील की तैयारी में हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

गौतम अडानी की शॉपिंग जारी है. खबर है कि अडानी समूह ने केएसके महानदी पावर (KSK Mahanadi Power) के लिए करीब 27,000 करोड़ रुपए की बोली लगाई है. दिवालिया प्रक्रिया से गुजर रही इस कंपनी की क्षमता 1800 मेगावाट है. जाहिर है ऐसे में इसे अपना बनाकर अडानी समूह की कंपनी अडानी पावर (Adani Power) की कुल कैपिसिटी भी बढ़ जाएगी. 

कर्ज का भारी बोझ 
केएसके महानदी पावर भारी कर्ज के बोझ में दबी हुई है. इसी के चलते कंपनी को दिवालिया प्रक्रिया से गुजरना पड़ रहा है. एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अडानी पावर ने KSK के लिए जितनी बोली लगाई है, उससे कंपनी के 92% कर्जदाताओं के पैसों की रिकवरी हो जाएगी. केएसके महानदी पावर पर  करीब 32,240 करोड़ रुपए का कर्ज है.

ये भी हैं दौड़ में शामिल
वैसे KSK को अपना बनाने वालों के दौड़ में अडानी समूह के साथ-साथ और भी कई नाम शामिल हैं. कैप्री ग्लोबल होल्डिंग्स, NTPC, कोल इंडिया, अनिल अग्रवाल की वेदांता, JSW एनर्जी, जिंदल स्टील एंड पावर, आईलैब इंडिया स्पेशल फंड, रश्मि मेटालिक्स और श्रीशा होल्डिंग्स ने भी इसके लिए बोली लगाई है. पावर सेक्टर में आने वाले समय में तेजी से ग्रोथ की संभावना है, इसलिए केएसके महानदी पावर को खरीदने के लिए कई दिग्गज लाइन में खड़े हुए हैं. अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि अडानी पावर के मुकाबले बाकी बोलीदाताओं ने क्या बोली लगाई है.  

NTPC से बड़ा दांव
इस साल की शुरुआत में खबर आई थी कि KSK के लिए सरकारी कंपनी NTPC ने 5000 करोड़ का वैल्यूएशन तय किया है, लेकिन अब अडानी समूह इससे कहीं ज्यादा देने को तैयार है. अडानी पावर से मुकाबले के लिए NTPC ने अपनों बोली में क्या कोई बदलाव किया है, इसकी फिलहाल जानकारी सामने नहीं आ पाई है. बात दें कि NPTC की स्थापना 7 नवंबर 1975 को सरकार ने की थी. पहले इसे National Thermal Power Corporation के नाम से जाना जाता था.

छत्तीसगढ़ में है प्लांट
केएसके महानदी पावर प्रोजेक्ट छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले में है. यह कंपनी अप्रैल 2022 से दिवालिया प्रक्रिया से गुजर रही है. कंपनी मार्च 2018 में डिफ़ॉल्ट कर गई थी. नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) ने केएसके महानदी और उसकी दो सहायक कंपनियों की बिक्री पर जून 2022 में रोक लगा दी थी, लेकिन इसी साल अप्रैल में पावर प्रोजेक्ट की नीलामी पर लगी रोक हटा ली गई.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

10 hours ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

11 hours ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

11 hours ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

12 hours ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

15 hours ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

10 hours ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.

6 hours ago