✕

होम / बिजनेस / देश की नंबर वन सीमेंट कंपनी बनने की राह पर Adani Group, अब पेन्ना सीमेंट का किया अधिग्रहण

देश की नंबर वन सीमेंट कंपनी बनने की राह पर Adani Group, अब पेन्ना सीमेंट का किया अधिग्रहण

अडानी समूह ने 10,422 करोड़ रुपये की एंटरप्राइस वैल्यू पर पेन्ना सीमेंट का अधिग्रहण किया. इससे अडानी सीमेंट में 14 एमटीपीए क्षमता जुड़ गई है, जो अब कुल 89 एमटीपीए हो गई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

सीमेंट सेक्‍टर की दिग्गज कंपनी अडानी सीमेंट आने वाले सालों में देश की नंबर वन कंपनी बनने की तैयारी कर रही है. इसी क्रम में अडानी समूह ने गुरुवार को करोड़ों रुपये में पेन्ना सीमेंट का अधिग्रहण कर लिया है. वहीं, आने वाले दिनों में कई अन्य कंपनियों के अधिग्रहण की तैयारी भी चल रही है. मौजूदा समय में अल्‍ट्राटेक देश की सबसे बड़ी सीमेंट कंपनी है. अडानी समूह की कंपनियां सीमेंट सेक्‍टर में दूसरे नंबर पर काउंट होती हैं. अडानी समूह आने वाले समय में नंबर वन पोजीशन हासिल करने के लिए 3 बिलियन डॉलर की योजना बना रही है. 

इतने करोड़ में किया अधिग्रहण
अडानी समूह ने 10,422 करोड़ रुपये की एंटरप्राइस वैल्यू पर पेन्ना सीमेंट का अधिग्रहण किया. इस अधिग्रहण से अडानी सीमेंट में 14 एमटीपीए क्षमता जुड़ गई है, जो अब कुल 89 एमटीपीए हो गई है. वहीं, अंबुजा सीमेंट ने पीसीआईएल में 100 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल करने के लिए बाइंडिंग एग्रीमेंट किया है, जो 2028 तक 140 एमटीपीए की अपनी लक्ष्य क्षमता की ओर बढ़ रहा है. पीसीआईएल की आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और राजस्थान में 14 एमटीपीए (अंडर कंस्ट्रक्शन)क्षमता है. जोधपुर प्लांट में Surplus clinker अतिरिक्त 3 एमटीपीए सीमेंट पीसने की क्षमता का सपोर्ट करेगा.  

अडानी सीमेंट की बाजार हिस्सेदारी में होगा सुधार
प्रायद्विपीय भारत (Peninsular India) की सेवा के लिए कोलकाता, गोपालपुर, कराईकल, कोच्चि और कोलंबो में पांच थोक सीमेंट टर्मिनलों के साथ अडानी सीमेंट के समुद्री परिवहन लॉजिस्टिक्स को मजबूत किया गया है. वहीं, इस अधिग्रहण से पूरे भारत में अडानी सीमेंट की बाजार हिस्सेदारी में 2 प्रतिशत और दक्षिण भारत में 8 प्रतिशत का सुधार होगा. अधिग्रहण को आंतरिक संसाधनों द्वारा वित्त पोषित किया जाएगा.

अब इन कंपनियों के अधिग्रहण की है योजना
अडानी समूह इस सेक्‍टर में नंबर वन पोजीशन को पाने के लिए जिन कंपनियों का अधिग्रहण करने की योजना बना रहा है, उनमें पेन्‍ना सीमेंट के अलावा  सौराष्‍ट्र सीमेंट, जयप्रकाश एसोसिएट और वरदराज सीमेंट के मालिकाना हक वाली ABG शिपयार्ड शामिल है. कंपनी 2028 तक सीमेंट सेक्‍टर का वन फिफ्थ एरिया को कैपचर करने की तैयारी कर रही है. सरकार जिस तरह से इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर को लेकर आगे बढ़ने की तैयारी कर रही है और उसमें बड़ा निवेश कर रही है उसे देखते हुए इसकी मांग में 7 से 8 प्रतिशत की ग्रोथ की उम्‍मीद है. ऐसे में अडानी समूह इस सेक्‍टर की सबसे बड़ी कंपनी अल्‍ट्राटेक को पीछे छोड़ नंबर वन पर काबिज होना चाह रही है. 

इसे भी पढ़ें-तीसरी बार NSA की कमान संभालेंगे डोभाल, पीके मिश्रा बने रहेंगे PM के प्रधान सचिव

इससे पहले अंबुजा और एसीसी का कर चुका है अधिग्रहण 
अडानी समूह इससे पहले 2022 में अंबुजा और एसीसी का अधिग्रहण कर चुका है. कंपनी ने जून 2022 में 10.5 बिलियन डॉलर में अंबुजा और एसीसी का सौदा कर चुकी है. लगातार अपने विस्‍तार को बढ़ाने की कोशिश कर रहे अडानी समूह ने हाल ही में अंबुजा सीमेंट में 8339 करोड़ रुपये का निवेश किया है. अडानी के इस निवेश से अंबुजा में उसका निवेश बढ़कर 70.3 प्रतिशत हो चुका है. अडानी ने वारंट के माध्‍यम से अंबुजा सीमेंट में 5000 करोड़ का भी निवेश किया है. उसके बाद 28 मार्च 2024 को अडानी परिवार ने 6661 करोड़ रुपये का निवेश किया था, इससे उनकी कंपनी में हिस्‍सेदारी 3.6 प्रतिशत से बढ़कर 66 प्रतिशत के पार पहुंच गई है. 

क्‍या कंपनी के पास है कच्‍चे माल का इंतजाम 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अगर अंबुजा को सीमेंट सेक्‍टर में नंबर वन बनना है तो उसके लिए उसके पास फिलहाल कच्‍चे माल का भी पर्याप्‍त भंडार नजर आ रहा है. कंपनी के पास मौजूदा समय में 8000 मिलियन मीट्रिक टन चूना पत्‍थर का भंडार है, ये बेहद कम प्रीमियम पर उपलब्‍ध है. चूना पत्‍थर सीमेंट सेक्‍टर के लिए एक प्रमुख कच्‍चा माल है. यही नहीं सीमेंट बनाने में इस्‍तेमाल होने वाला फ्लाई ऐश मौजूदा समय में 40 प्रतिशत है लेकिन आने वाले सालों में इसके 50 प्रतिशत तक पहुंचने की उम्‍मीद है. कंपनी के पास जोखिम प्रबंधन का भी बेहतर इंतजाम है.  

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत का असली बॉस, JIO ने IPO का आकार घटाकर ₹30,000 करोड़ किया

JIO के इश्यू का आकार करीब ₹37,000 करोड़ से घटकर ₹30,000 करोड़ रह गया है, वैल्यूएशन ₹10.3 लाख करोड़ और ग्रे-मार्केट प्रीमियम ₹50 पर आ गया है. मस्क के चार दिनों तक चले हमले में रिलायंस ग्रुप के प्रमुख को ‘प्रधानमंत्री अंबानी’ कहे जाने के बाद, भारत का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ बनने की तैयारी में लगा यह इश्यू हुंडई से आगे निकलने के लिए संघर्ष कर रहा है.

8 hours ago

YAAP Digital के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर राज नायक ने दिया इस्तीफा

नायक ने इस इस्तीफे के पीछे पूर्णकालिक परिचालन भूमिका की व्यस्तताओं और अपनी व्यक्तिगत प्राथमिकताओं पर ध्यान देने की इच्छा का हवाला दिया है.

13 hours ago

महंगाई 7% तक पहुंचने का खतरा, RBI रेपो रेट में फिर कर सकता है 150 बेसिस पॉइंट तक की बढ़ोतरी

रिपोर्ट के अनुसार, महंगाई को ध्यान में रखते हुए वास्तविक ब्याज दर कम से कम 1 फीसदी बनाए रखने के लिए रेपो रेट को बढ़ाकर 6.5-7 फीसदी तक करना पड़ सकता है.

13 hours ago

सुजलॉन का 550 करोड़ रुपये का निवेश, तमिलनाडु समेत 3 राज्यों में लगेंगे नए प्लांट; 15,000 रोजगार की उम्मीद

कंपनी इस विस्तार पर 550 करोड़ रुपये खर्च करेगी और 2027 तक प्लांट शुरू करने की योजना है. कारोबारी सत्र के दौरान शेयर में 5 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी दर्ज हुई.

15 hours ago

चीन के 300 अरब डॉलर के सर्विस बाजार पर भारत की नजर, कारोबार की बाधाओं का होगा आकलन

वाणिज्य विभाग ने कंपनियों से वीजा, डेटा ट्रांसफर, लाइसेंस, टैक्स और भुगतान से जुड़ी समस्याओं का ब्योरा मांगा है. इसका मकसद चीन के बड़े सर्विस बाजार में भारत की हिस्सेदारी बढ़ाने और निर्यातकों के सामने आने वाली चुनौतियों की पहचान करना है.

16 hours ago

बड़ी खबरें

भारत का असली बॉस, JIO ने IPO का आकार घटाकर ₹30,000 करोड़ किया

JIO के इश्यू का आकार करीब ₹37,000 करोड़ से घटकर ₹30,000 करोड़ रह गया है, वैल्यूएशन ₹10.3 लाख करोड़ और ग्रे-मार्केट प्रीमियम ₹50 पर आ गया है. मस्क के चार दिनों तक चले हमले में रिलायंस ग्रुप के प्रमुख को ‘प्रधानमंत्री अंबानी’ कहे जाने के बाद, भारत का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ बनने की तैयारी में लगा यह इश्यू हुंडई से आगे निकलने के लिए संघर्ष कर रहा है.

8 hours ago

महंगाई 7% तक पहुंचने का खतरा, RBI रेपो रेट में फिर कर सकता है 150 बेसिस पॉइंट तक की बढ़ोतरी

रिपोर्ट के अनुसार, महंगाई को ध्यान में रखते हुए वास्तविक ब्याज दर कम से कम 1 फीसदी बनाए रखने के लिए रेपो रेट को बढ़ाकर 6.5-7 फीसदी तक करना पड़ सकता है.

13 hours ago

YAAP Digital के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर राज नायक ने दिया इस्तीफा

नायक ने इस इस्तीफे के पीछे पूर्णकालिक परिचालन भूमिका की व्यस्तताओं और अपनी व्यक्तिगत प्राथमिकताओं पर ध्यान देने की इच्छा का हवाला दिया है.

13 hours ago

सुजलॉन का 550 करोड़ रुपये का निवेश, तमिलनाडु समेत 3 राज्यों में लगेंगे नए प्लांट; 15,000 रोजगार की उम्मीद

कंपनी इस विस्तार पर 550 करोड़ रुपये खर्च करेगी और 2027 तक प्लांट शुरू करने की योजना है. कारोबारी सत्र के दौरान शेयर में 5 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी दर्ज हुई.

15 hours ago

NTPC की को-जेनरेशन परियोजनाओं में 26% हिस्सेदारी का मौका, औद्योगिक कंपनियों से मांगी रुचि

कंपनी इन परियोजनाओं में 26 फीसदी इक्विटी हिस्सेदारी की पेशकश कर रही है. इसका उद्देश्य उद्योगों को भरोसेमंद और किफायती ऊर्जा उपलब्ध कराने के साथ अपने ऊर्जा समाधान कारोबार का विस्तार करना है.

19 hours ago