✕

होम / बिजनेस / पहली बार आया Adani Green का बड़ा बयान, मीडिया रिपोर्ट्स और आरोपों को बताया निराधार

पहली बार आया Adani Green का बड़ा बयान, मीडिया रिपोर्ट्स और आरोपों को बताया निराधार

अडानी ग्रुप की कंपनी अडानी ग्रीन ने अपनी एक्सचेंज फाइलिंग में जानकारी देते हुए कहा कि गौतम अडानी, सागर अडानी या विनीत जैन पर कोई रिश्वत का आरोप नहीं है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

Adani Green ने बयान जारी कर उन खबरों को गलत करार दिया है जिसमें कहा जा रहा है कि कंपनी के डायरेक्टर्स गौतम अडानी, सागर अडानी और विनीत जैन पर अमेरिकी विदेशी भ्रष्ट प्रैक्टिस एक्ट (FCPA) के तहत आरोप लगाया गया है. कंपनी ने कहा, ऐसे स्टेटमेंट्स पूरी तरह गलत हैं. अडानी ग्रीन एनर्जी के मुताबिक गौतम अडानी, सागर अडानी और विनीत जैन पर यूएस डीओजे (US DOJ) के अभियोग या यूएस एसईसी (US SEC) की सिविल शिकायत में निर्धारित मामलों में एफसीपीए के किसी भी उल्लंघन का आरोप नहीं लगाया गया है. Adani Green ने रेगुलेटरी फाइलिंग में ये जानकारी दी है. 

गौतम अडानी पर नहीं है रिश्वतखोरी का आरोप

अडानी समूह ने कहा कि, गौतम अडानी उनके भतीजे सागर अडानी और विनीत जैन पर अमेरिका में डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस के फॉरेन करप्शन प्रैक्टिस एक्ट अभियोग के मुताबिक कोई इनपर कोई  रिश्वतखोरी का आरोप नहीं लगाया गया है. केवल Azure और CDPQ के अधिकारियों पर रिश्वतखोरी के आरोप लगे हैं. अडानी ग्रीन एनर्जी के मुताबिक अडानी समूह के अधिकारियों पर रिश्वतखोरी और भ्रष्टाचार के आरोप वाले न्यूज रिपोर्ट्स पूरी तरह गलत हैं.  

FCPA के उल्लंघन का आरोप नहीं

अपने फाइलिंग में अडानी ग्रीन एनर्जी ने अडानी समूह के एग्जीक्यूटिव्स के खिलाफ रिश्वतखोरी और भ्रष्टाचार के आरोपों पर अलग-अलग मीडिया हाउसों द्वारा की गई रिपोर्टिंग को गलत बताया है. कंपनी के मुताबिक, मीडिया लेखों में कहा गया है कि हमारे कुछ निदेशकों गौतम अडानी, सागर अडानी और विनीत जैन पर अमेरिकी विदेशी भ्रष्ट आचरण अधिनियम (FCPA) के उल्लंघन का आरोप लगाया गया है. ये पूरी तरह गलत है. अडानी ग्रीन एनर्जी के मुताबिक गौतम अडानी सागर अडानी और विनीत जैन पर अमेरिकी DOJ के अभियोग या अमेरिकी SEC की सिविल शिकायत में निर्धारित मामलों में FCPA के किसी भी उल्लंघन का आरोप नहीं लगाया गया है.

मुकुल रोहतगी का भी आया बयान

खास बात तो ये है इस मामले में देश के पूर्व अटॉर्नी जनरल और सीनियर लॉयर मुकुल रोहतगी भी सामने आ गए हैं. मुकुल रोहतगी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि वो अडापनी ग्रुप के प्रवक्ता के तौर पर सामने नहीं आए हैं. उन्होंने कहा कि इस प्रोसिक्यूशन में 5 आरोप शामिल हैं, जिनमें से धारा 1 और 5 सबसे ज्यादा अहम हैं. इन मामलों में गौतम अडानी और सागर अडानी पर कोई आरोप नहीं लगाए गए हैं. उन्होंने आगे कहा कि गौतम अडानी और सागर अडानी पर करप्शन प्रैक्टिस एक्ट आरोप नहीं है. धारा-5 के तहत जो हैं, उनमें इन दोनों का नहीं, बल्कि कुछ विदेशी लोगों का नाम शामिल है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

UPI पर MDR का असर! ट्रांजैक्शन वैल्यू 10% और वॉल्यूम 4% तक घटने का अनुमान

15 अक्टूबर से ₹2,000 से अधिक के मर्चेंट UPI भुगतान पर 0.4% MDR लागू होने का प्रस्ताव है. सर्वे के मुताबिक, अतिरिक्त शुल्क लगने पर 76% यूजर्स बड़े भुगतान के लिए कैश, कार्ड या बैंक ट्रांसफर का रुख कर सकते हैं.

5 hours ago

अगस्त में कपड़ा उत्पादन 13.1% बढ़ा, परिधान उत्पादन 7.4% गिरा; दोनों क्षेत्रों में बढ़ा अंतर

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) के आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त 2026 में देश का औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) 8% बढ़ा, जो जुलाई के 6.7% की तुलना में अधिक है.

7 hours ago

IPO बाजार में इस हफ्ते रहेगी सुस्ती, सिर्फ एक नया इश्यू खुलेगा; 29 कंपनियों की होगी लिस्टिंग

इस सप्ताह नया इश्यू लाने वाली एकमात्र कंपनी R K Fashion Accessories है. कोलकाता स्थित यह कंपनी नकली आभूषणों के वितरण का कारोबार करती है. कंपनी आईपीओ के जरिए 34.99 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है.

7 hours ago

FSSAI का एवरेस्ट पर बड़ा एक्शन, कीटनाशक तय सीमा से ज्यादा मिलने पर जीरा पाउडर का बैच रिकॉल

एवरेस्ट को वापस मंगाए गए उत्पाद का पूरा रिकॉर्ड रखने और तय समय-सीमा के भीतर जरूरी जानकारी तथा स्टेटस रिपोर्ट जमा करने को कहा गया है.

8 hours ago

शेयर बाजार में आज तेजी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 130 अंक चढ़ा; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी 1 अक्टूबर को सेंसेक्स 570.59 अंक यानी 0.79 फीसदी गिरकर 71,909.70 पर और निफ्टी 198.50 अंक यानी 0.88 फीसदी टूटकर 22,421.95 पर बंद हुआ था.

8 hours ago

बड़ी खबरें