होम / बिजनेस / अडानी ग्रीन ने इस सोलर एनर्जी को लेकर इस कंपनी के साथ की साझेदारी, इतना हो जाएगा उत्‍पादन

अडानी ग्रीन ने इस सोलर एनर्जी को लेकर इस कंपनी के साथ की साझेदारी, इतना हो जाएगा उत्‍पादन

अडानी ग्रीन के सीईओ ने इस मौके पर कहा कि वो इस लक्ष्‍य के जरिए सिर्फ इंडिया के डिकार्बनाइज्‍ड बनने के मिशन में भागीदार नहीं बनेगा बल्कि देश को आत्‍मनिर्भर बनाने में भी अहम भूमिका निभाएंगे. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अक्षय ऊर्जा को लेकर काम करने वाली कंपनी अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड ने 1700 मेगावाट सोलर एनर्जी की आपूर्ति के लिए सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के साथ बड़ी साझेदारी की है. अडानी ग्रीन एनर्जी ने इसे लेकर एक पीपीई (Power purchase Agreement) पर दस्‍तखत किए हैं.अडानी समूह की इस कंपनी ने सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन के साथ ये समझौता अगले 25 सालों के लिए किया है. 

2020 के समझौते का हिस्‍सा है एग्रीमेंट 
दरअसल सोलर एनर्जी लिमिटेड ने अडानी ग्रीन एनर्जी के साथ जून 2020 में 8000 मेगावाट सौर ऊर्जा को लेकर एक समझौता किया था. ये पीपीई भी उसी का एक हिस्‍सा है. ये ऑर्डर दुनिया का सबसे बड़ा ऑर्डर था. अडानी ग्रीन एनर्जी ने सौर ऊर्जा के विकास के लिए गुजरात के मुंडरा में 2 गीगावॉट का फोटो वोल्‍टैक और मॉड्यूल मैन्‍यूफैक्‍चरिंग फैसिलिटी का प्‍लांट लगाया है. AGEL की मुंडरा के इस पोर्ट में 26 प्रतिशत की हिस्‍सेदारी है. AGEL ने 19.8 गीगावॉट PPA को सिक्‍योर्ड कर लिया है.

2030 तक हासिल होगी इतनी पावर 
कंपनी ने इस सौर ऊर्जा के उत्‍पादन के लिए 2 लाख एकड़ जमीन को भी सुरक्षित कर लिया है. कंपनी इसके जरिए 2030 तक 45 गीगावाट की क्षमता को आसानी से हासिल कर लेगी. AGEL के सीईओ अमित सिंह ने इस मौके पर कहा कि वो 45 GW सौर ऊर्जा के उत्‍पादन को लेकर पूरी तरह से प्रतिबद्ध है. ये लक्ष्‍य कंपनी के पोर्टफोलियो में पांच गुना से ज्‍यादा का इजाफा है. उन्‍होंने ये भी कहा कि इस लक्ष्‍य के जरिए वो भारत के 2030 तक 500 GW के लक्ष्‍य में अपनी अहम भूमिका निभा पाएंगे. उन्‍होंने कहा वो केवल भारत को डीकार्बनाइज्‍ड करने के लक्ष्‍य की ओर ही आगे नहीं बढ़ रहे हैं बल्कि देश को आत्‍मनिर्भर भी बनाने को लेकर काम कर रहे हैं. 

बड़ी तैयारी के बीच आई है ये खबर 

ये समझौता ऐसे समय में हुआ है जब कंपनी अगले साल 2 बिलियन का कर्ज जुटाने की तैयारी कर रही है. अडानी ग्रीन कर्ज लेने की अपनी इस योजना में विभिन्‍न प्रकार के निवेशों की खोज कर रहा है. इसमें कर्ज का निजी प्‍लेसमेंट, ऑफशोर बैंक कर्ज, साथ ही डॉलर और रुपया बांड शामिल है. अडानी समूह इसके लिए वैश्विक वित्‍तीय संस्‍थानों से बातचीत कर रहा है. 

ये भी पढें: क्‍या आप भी चलाते हैं डीमैट खाता? इस काम को करने के लिए आपके पास बचे हैं सिर्फ 6 दिन

टैग्स
सम्बंधित खबरें

विज्ञापन और मार्केटिंग जगत के दिग्गज जिष्णु सेन का निधन

जिष्णु सेन को उन चुनिंदा मार्केटिंग नेताओं में गिना जाता था जिन्होंने पारंपरिक ब्रांड निर्माण और आधुनिक डिजिटल मार्केटिंग, रिटेल तथा कंज्यूमर-टेक ग्रोथ के बीच सफल संतुलन स्थापित किया. उनका निधन भारतीय विज्ञापन और मार्केटिंग उद्योग के लिए एक बड़ी क्षति माना जा रहा है.

10 hours ago

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

1 day ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

1 day ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

1 day ago

स्टील इंपोर्ट विवादों के समाधान की पहल, मंत्रालय ने 9 जुलाई को बुलाई ओपन हाउस बैठक

इस बैठक में स्टील आयात से जुड़े विभिन्न नियामकीय और प्रक्रियागत मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.

1 day ago

बड़ी खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

1 day ago

विज्ञापन और मार्केटिंग जगत के दिग्गज जिष्णु सेन का निधन

जिष्णु सेन को उन चुनिंदा मार्केटिंग नेताओं में गिना जाता था जिन्होंने पारंपरिक ब्रांड निर्माण और आधुनिक डिजिटल मार्केटिंग, रिटेल तथा कंज्यूमर-टेक ग्रोथ के बीच सफल संतुलन स्थापित किया. उनका निधन भारतीय विज्ञापन और मार्केटिंग उद्योग के लिए एक बड़ी क्षति माना जा रहा है.

10 hours ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.