✕

होम / बिजनेस / Adani Wilmar से एग्जिट करेगी Adani Enterprises, दो अरब डॉलर से अधिक जुटाने का लक्ष्य

Adani Wilmar से एग्जिट करेगी Adani Enterprises, दो अरब डॉलर से अधिक जुटाने का लक्ष्य

गौतम अडानी एनर्जी, ट्रांसपोर्ट और इन्फ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में कम से कम दो अरब डॉलर का दांव लगाने जा रहे हैं. यह राशि वे अडानी विल्मर समूह में अपनी पूरी हिस्सेदारी बेचकर जुटाएंगे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

आप अपने घरों में शायद फॉर्च्यून तेल इस्तेमाल करते होंगे. यह फूड ब्रांड एफएमसीजी कंपनी अडानी विल्मर (Adani Wilmar) बेचती है. बीते साल फरवरी में अडानी विल्मर का आईपीओ आया था. लिस्टिंग के बाद अडानी विल्मर ने निवेशकों को तगड़ा मुनाफा कराया. हालांकि बाद में बिकलावी का दौर भी आया. बीते एक साल में कंपनी के शेयरों में 7.37 फीसदी गिरावट आ चुकी है. अब साल के अंत में अडानी ग्रुप ने बड़ा ऐलान किया है. दरअसल, ग्रुप की फ्लेगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज (AEL) ने अडानी विल्मर से पूरी तरह बाहर होने की घोषणा की है.

कंपनी ने शेयर बाजार को दी जानकारी

शेयर बाजार को दी गई जानकारी में अडानी एंटरप्राइजेज ने बताया है कि वह अडानी विल्मर लिमिटेड में 13 फीसदी हिस्सेदारी बेचेगी. रिपोर्ट के मुताबिक, अडानी एंटरप्राइजेज अडानी विल्मर से बाहर निकलकर 2 अरब डॉलर (करीब 17000 करोड़ रुपये) से ज्यादा जुटाएगी. अडानी एंटरप्राइजेज अडानी विल्मर में कुल 44% हिस्सेदारी बेचेगा. विल्मर इंटरनेशनल ने अडानी विल्मर में एईएल की 31 फीसदी हिस्सेदारी हासिल करने पर सहमति व्यक्त की है. इस डील के साथ ही अडानी एंटरप्राइजेज, अडानी विल्मर से पूरी तरह बाहर हो जाएगी.

हिस्सेदारी बिक्री से हासिल होंगे 2 अरब डॉलर

अडानी विल्मर में अदाणी एंटरप्राइजेज की हिस्सेदारी बिक्री के माध्यम से लगभग 2 अरब डॉलर हासिल होंगे. इन पैसों का इस्तेमाल 'कोर इंफ्रास्ट्रक्चर प्लेटफॉर्म्स' में किया जाएगा. अडानी विल्मर का मार्केट कैप 42,800 करोड़ रुपये से ज्यादा है. 

वहीं अडानी जैसे साझीदार के हाथ खींच लेने से भारत में विल्मर समूह को झटका लगा है. अब वह भारत में अडानी जैसे किसी और साझीदार की तलाश कर रही है. जो उसके फॉर्च्यून ब्रांड को बाजार और लोगों की रसोई में पहले की तरह ही मजबूती से बनाए रखने में साथ दे सके. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

23 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

1 day ago

G20 में पीयूष गोयल ने ओवरकैपेसिटी के आरोपों को नकारा, कहा- WTO नियमों से चले वैश्विक व्यापार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत एक बड़ा बाजार और उत्पादक देश है, जो अपनी घरेलू जरूरतों के साथ वैश्विक मांग को पूरा करने में भी योगदान देता है.

1 day ago

RBI के फॉरेक्स नियमों से बैंकों को $500 मिलियन का नुकसान, बाद में $400 मिलियन की भरपाई

यह नुकसान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रुपये में बैंकों की नेट ओपन पोजीशन पर 100 मिलियन डॉलर की सीमा तय किए जाने के बाद हुआ.

1 day ago

बड़ी खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

23 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

1 day ago

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

23 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

1 day ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

1 day ago