✕

होम / बिजनेस / 2 अरब डॉलर जुटाने के लिए Adani Enterprises ने लॉन्च किया QIP, इतना तय हुआ फ्लोर प्राइस

2 अरब डॉलर जुटाने के लिए Adani Enterprises ने लॉन्च किया QIP, इतना तय हुआ फ्लोर प्राइस

कंपनी ने शेयर बाजारों को भेजी जानकारी में कहा कि कंपनी की क्यूआईपी कमेटी की बैठक में इश्यू के खुलने और इश्यू के लिए फ्लोर प्राइस को मंजूरी दी गई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

अडानी ग्रुप की कंपनी (Adani Group) अडानी एनर्जी सॉल्यूशन (Adani Energy Solution) के बाद अब ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज (Flagship Company Adani Enterprises) भी क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (QIP) के जरिए 2 अरब डॉलर यानी करीब 16 हजार करोड़ रुपये जुटाने जा रही है, इसके पहले जुलाई के महीने में अडानी ग्रुप की ट्रांसमिशन और इलेक्ट्रिसिटी डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस भी 100 करोड़ डॉलर का क्यूआईपी ला चुकी है.

कंपनी ने शेयर बाजार की दी जानकारी

कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में कहा है कि हम आपको बताना चाहते हैं कि कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 28 मई 2024 को बैठक में मंजूरी दी थी और कंपनी के सदस्यों ने 24 जून, 2024 को पारित विशेष प्रस्ताव पास किया था. QIP कमिटी ने आज यानी 9 अक्टूबर, 2024 को आयोजित बैठक में QIP को मंजूरी दे दी है. SBI कैपिटल मार्केट्स, जेफरीज इंडिया प्राइवेट और ICICI सिक्योरिटीज को इस इश्यू के लिए लीड मैनेजर नियुक्त किया गया है. इसके अलावा कैंटर फिट्जगेराल्ड एंड कंपनी को इस इश्यू के संबंध में सलाहकार नियुक्त किया गया है.

QIP के लिए तय किया फ्लोर प्राइस

अदानी ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अदानी एंटरप्राइजेस ने क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट यानि क्यूआईपी को लेकर शेयर बाजार को इसकी जानकारी दी है. बाजारों को भेजी जानकारी के मुताबिक कंपनी ने क्यूआईपी के लिए फ्लोर प्राइस 3117.4750 तय किया है. कंपनी ने बाजार को कहा कि कंपनी फ्लोर प्राइस में डिस्काउंट ऑफर कर सकती है जो कि 5 फीसदी से अधिक नहीं होगा. इस डिस्काउंट के साथ इंडीकेटिव इश्यू प्राइस 2962 रुपये प्रति शेयर हो सकता है जो कि आज की क्लोजिंग के मुकाबले 6.08 फीसदी डिस्काउंट पर है. वहीं इश्यू साइज 50 करोड़ डॉलर यानि 4200 करोड़ रुपये हो सकता है.

कहा होगा इस जुटाई रकम का इस्तेमाल?

प्रस्तावित क्यूआईपी के जरिए जो रकम जुटाई जाएगी उसका इस्तेमाल कंपनी कैपिटल एक्सपेंडिचर में और कंपनी और उसकी सब्सिडियरी का कुछ कर्ज चुकाने में किया जाएगा. क्यूआईपी के जरिए बाजार मे लिस्टेड कंपनियां बिना किसी अतिरिक्त पेपर वर्क के बाजार से रकम जुटा सकती हैं. वहीं सूत्र के हवाले से एक खबर में जानकारी दी था कि अदानी एंटरप्राइजेस 2 अरब डॉलर के क्यूआईपी के लिए कई निवेशकों के साथ चर्चा कर रही है जिसमें अबुधाबी इनवेस्टमेंट अथॉरिटी, कतर इनवेस्टमेंट अथॉरिटी और जीक्यूजी के राजीव जैन शामिल हैं. इसी साल 28 मई को कंपनी के बोर्ड ने क्यूआईपी के जरिए 16,600 करोड़ रुपये जुटाने की योजना को मंजूरी दी थी.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

महंगा कच्चा तेल और RBI की दर बढ़ोतरी से बाजार पर दबाव, गिफ्ट निफ्टी 70 अंक फिसला; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार को 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 429.11 अंक यानी 0.59 फीसदी गिरकर 72,638.70 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 173.05 अंक यानी 0.76 फीसदी की गिरावट के साथ 22,603.05 पर आ गया.

7 minutes ago

फेस्टिव सीजन से पहले अमेजन देशभर में खोलेगा 50 नए आश्रय केंद्र, 2026 के अंत तक 250 का लक्ष्य

त्योहारी सीजन से पहले डिलीवरी नेटवर्क से जुड़े ड्राइवरों के लिए सुविधाओं का विस्तार, बेंगलुरु में दो मोबाइल आश्रय वैन शुरू; कंपनी ने 2026 में ऑपरेशंस नेटवर्क के सहयोगियों के लिए 2,800 करोड़ रुपये से अधिक निवेश की बात कही

14 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

15 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

15 hours ago

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

18 hours ago


बड़ी खबरें

महंगा कच्चा तेल और RBI की दर बढ़ोतरी से बाजार पर दबाव, गिफ्ट निफ्टी 70 अंक फिसला; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार को 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 429.11 अंक यानी 0.59 फीसदी गिरकर 72,638.70 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 173.05 अंक यानी 0.76 फीसदी की गिरावट के साथ 22,603.05 पर आ गया.

7 minutes ago

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

21 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

15 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

15 hours ago

खाद्य सुरक्षा से किसान सुरक्षा तक: 2014 के बाद भारत की कृषि नीति के ढांचे में कैसे आया बदलाव

लेखक बंशीलाल गुर्जर और नीरज सहरावत के अनुसार, इस बदलाव की सबसे सीधी अभिव्यक्ति प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में दिखाई देती है. पीएम-किसान पात्र भूमिधारक किसान परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से सालाना 6,000 रुपये की आय सहायता प्रदान करता है.

16 hours ago