✕

होम / बिजनेस / Adani Energy ऐसे जुटाने जा रही है 500 मिलियन का फंड, ये निकाला है कंपनी ने तरीका 

Adani Energy ऐसे जुटाने जा रही है 500 मिलियन का फंड, ये निकाला है कंपनी ने तरीका 

अडानी एनर्जी नवीनीकरण ऊर्जा के क्षेत्र में फंडिंग जुटाने के लिए रोड शो भी करने का प्‍लॉन बना रही है. अडानी समूह इसके जरिए विश्‍वास बहाली भी करना चाहता है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अडानी एनर्जी नवीनीकरण ऊर्जा के क्षेत्र में बड़ी फंडिंग जुटाने की तैयारी कर रहा है. अडानी एनर्जी का पर्सनल पलेसमेंट के जरिए 400-500 मिलियन डॉलर जुटाने का लक्ष्‍य है. अडानी समूह इसके लिए अमेरिका के निवेशकों से बात कर रहा है. माना जा रहा है कि फंडिंग जनरेशन अगले तीन महीने में खत्‍म हो सकता है. अडानी एनर्जी ने हाल ही में गुजरात में सबसे बड़ा सोलर पावर प्रोजेक्‍ट शुरू किया है. 

अडानी समूह ऐसे जुटाएगा ये फंडिंग 
अडानी समूह इस फंडिंग को जुटाने के लिए बॉन्‍ड जारी करने के तरीके का इस्‍तेमाल कर सकता है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अडानी समूह इस फंडिंग के लिए 20-30 सालों के बॉन्‍ड जारी कर सकता है. अभी तक समूह के द्वारा बॉन्‍ड की शर्तों को आखिरी रूप नहीं दिया गया है. अगर समूह इसी तरीके को फाइनल करता है तो ये दूसरी ऐसी डील होगी जिसमें समूह ऐसे फंड जुटाएगा. समूह अगले तीन महीने में इस फंडिंग राउंड को खत्‍म कर सकता है. 

अडानी एनर्जी के शेयरों पर दिखा ये असर 
अडानी समूह के द्वारा फंडिंग जनरेट करने के इस तरीके के सामने आने के बाद शुक्रवार को बाजार में अडानी एनर्जी के शेयर हरे निशान में दिखाई दिए. कंपनी का शेयर 1930 रुपये पर खुला था जबकि खबर लिखे जाने तक कंपनी के शेयर में 3.94 प्रतिशत का इजाफा देखने को मिला. शेयर बाजार में 1969.80 रुपये पर ट्रेड करता हुआ दिखाई दिया. 

रोड शो करने की भी कर रहा है तैयारी 
अडानी समूह इस फंडिंग के लिए रोड शो करने की तैयारी कर रहा है. अडानी समूह का इस रोड शो करने का मकसद निवेशकों में विश्‍वास बहाली करने का है. कंपनी के इस रोड शो में सीनियर फंड मैनेजर से लेकर कई वित्‍त अधिकारी शामिल हो सकते हैं. सबसे खास बात ये है कि कंपनी पर हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद जिस तरह से विवाद हुआ उसका मकसद उन विवादों को लेकर निवेशकों की विश्‍वासबहाली भी है. अडानी समूह नवीनीकरण ऊर्जा के क्षेत्र में और विकास करना चाह रहा है. कंपनी बंदरगाह, हवाई अड्डे और बुनियादी ढ़ाचे से जुड़े कार्यक्रम को भी आगे बढ़ाना चाह रही है. 

ये भी पढ़ें: अब Paytm ने paytm payment Bank को लेकर उठाया ये कदम, क्‍या है आज शेयरों की स्थिति
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मोबावेन्यू के रेवेन्यू में 48.6% की बढ़ोतरी, पहली छमाही में मुनाफा 72.2% उछला

एडटेक कंपनी मोबावेन्यू ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही (H1 FY27) के वित्तीय नतीजे जारी किए हैं.

11 hours ago

सोने पर अभी और बढ़ेगी मंदी की मार, 11% तक गिर सकते हैं दाम: रिपोर्ट

ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म नोमुरा का अनुमान है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव गिरकर 3,500 डॉलर प्रति औंस तक आ सकता है.

14 hours ago

चार दिन की तेजी के बाद बाजार में मुनाफावसूली के संकेत, गिफ्ट निफ्टी टूटा; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 1,225.07 अंक यानी 1.62 फीसदी उछलकर 76,917.85 पर बंद हुआ. वहीं, एनएसई निफ्टी 370.05 अंक यानी 1.58 फीसदी की बढ़त के साथ 23,810.85 पर पहुंच गया.

14 hours ago

भारत में कारोबार बढ़ाने की तैयारी में डुमारे, EV और AI टेक्नोलॉजी पर रहेगा फोकस

डुमारे ग्रुप भारत में अपने कारोबार का विस्तार करने के साथ इंजन की दक्षता बढ़ाने, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित कंट्रोल सिस्टम और क्लीन मोबिलिटी सॉल्यूशंस पर काम कर रहा है.

1 day ago

बच्चों पर सोशल मीडिया के असर को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, मेटा के फेसबुक-इंस्टाग्राम पर उठे सवाल

याचिका में आरोप लगाया गया है कि फेसबुक और इंस्टाग्राम के एल्गोरिदम बच्चों को लंबे समय तक स्क्रीन पर सक्रिय रहने के लिए प्रेरित करते हैं. याचिकाकर्ता ने बच्चों की मानसिक सेहत, निजता और ऑनलाइन सुरक्षा को लेकर भारत में विशेष सुरक्षा उपाय लागू करने की मांग की है.

1 day ago


बड़ी खबरें

महादेव बेटिंग ऐप के को-फाउंडर रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार

सौरभ चंद्राकर के ओमान से भारत प्रत्यर्पण के कुछ दिनों बाद हुई उप्पल की गिरफ्तारी, 75 हजार करोड़ रुपये से अधिक के अवैध सट्टेबाजी नेटवर्क के संचालन का है आरोप

54 minutes ago

एक्सिस बैंक का फेस्टिव ऑफर, पर्सनल लोन 9.99% से शुरू; कार और EV लोन पर भी छूट

एक्सिस बैंक ने त्योहारी सीजन को देखते हुए होम लोन, पर्सनल लोन, वाहन लोन और एजुकेशन लोन सहित कई वित्तीय उत्पादों पर विशेष ऑफर की घोषणा की है.

14 hours ago

अक्षर योग केंद्र ने मास्टर एंथनी को चीन का कंट्री हेड नियुक्त किया, वैश्विक विस्तार की तैयारी

संस्थान की योजना 2027 की शुरुआत में चीन में योग, ध्यान और प्राणायाम से जुड़े विशेष कार्यक्रम शुरू करने की है.

11 hours ago

मोबावेन्यू के रेवेन्यू में 48.6% की बढ़ोतरी, पहली छमाही में मुनाफा 72.2% उछला

एडटेक कंपनी मोबावेन्यू ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही (H1 FY27) के वित्तीय नतीजे जारी किए हैं.

11 hours ago

चार दिन की तेजी के बाद बाजार में मुनाफावसूली के संकेत, गिफ्ट निफ्टी टूटा; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 1,225.07 अंक यानी 1.62 फीसदी उछलकर 76,917.85 पर बंद हुआ. वहीं, एनएसई निफ्टी 370.05 अंक यानी 1.58 फीसदी की बढ़त के साथ 23,810.85 पर पहुंच गया.

14 hours ago