✕

होम / बिजनेस / अडानी खरीद सकता है PSP प्रोजेक्ट्स कंपनी, इतनी हिस्सेदारी पर है नजर, शेयरों में आई तेजी

अडानी खरीद सकता है PSP प्रोजेक्ट्स कंपनी, इतनी हिस्सेदारी पर है नजर, शेयरों में आई तेजी

PSP प्रोजेक्ट्स कंस्ट्रक्शन और इंजीनियरिंग प्रोजेक्ट्स के क्षेत्र में एक प्रमुख नाम है और अडानी ग्रुप के लिए इसे खरीदने से कंस्ट्रक्शन पोर्टफोलियो को और मजबूती मिल सकती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

गुजरात स्थित कंस्ट्रक्शन कंपनी PSP प्रोजेक्ट्स के शेयरों में आज, 19 नवंबर 2024 को 12% की जबरदस्त तेजी देखी गई, जब यह खबर सामने आई अडानी ग्रुप कंपनी की मेजॉरिटी हिस्सेदारी खरीदने के लिए बातचीत कर रहा है. PSP Projects Ltd के शेयरों में आज 5.24% की तेजी आई और यह ₹677.50 के स्तर पर बंद हुए. दिन के दौरान, शेयर का उच्चतम स्तर ₹734.95 और न्यूनतम ₹647.65 रहा.

शेयर में आई तेजी

इस खबर के बाद PSP प्रोजेक्ट्स के शेयर ₹716.85 के स्तर तक पहुँच गए, जो कि पिछले एक घंटे में 11.36% की बढ़त दर्शाता है. हालांकि पिछले एक साल में कंपनी के शेयर में लगभग 8% की गिरावट आई है. PSP प्रोजेक्ट्स का मार्केट कैप ₹2,680 करोड़ है और इसका P/E अनुपात 27.83 है. PSP Projects के 52 हफ्तों का उच्चतम स्तर ₹803.80 और न्यूनतम ₹565.40 रहा है.

अडानी ग्रुप का बड़ा कदम

सूत्रों के अनुसार, अडानी ग्रुप PSP प्रोजेक्ट्स की करीब 60.14% हिस्सेदारी खरीदने की योजना बना रहा है. अगर यह डील संपन्न होती है, तो ग्रुप को माइनॉरिटी शेयरधारकों से अतिरिक्त 26% हिस्सेदारी खरीदने के लिए एक ओपन ऑफर भी लाना पड़ सकता है, जैसा कि नियमों के तहत आवश्यक होगा. यह संभावित अधिग्रहण अडानी ग्रुप की आक्रामक विस्तार रणनीति का हिस्सा है. रिपोर्ट्स के अनुसार, अडानी ग्रुप इस वित्तीय वर्ष के अंत तक 5-7 बिलियन डॉलर के निवेश की योजना बना रहा है, जिसमें सीमेंट, एयरपोर्ट, डिफेंस, पोर्ट्स, पावर और कंज्यूमर गुड्स जैसे क्षेत्रों में अपनी उपस्थिति बढ़ाना शामिल है.

अडानी ग्रुप की डील्स

अडानी ग्रुप ने हाल ही में 3,204 करोड़ रुपये में आईटीडी सीमेंटेशन की 46.64% हिस्सेदारी खरीदी थी. इसके अलावा, ग्रुप ने सीके बिड़ला ग्रुप की कंपनी ओरिएंट सीमेंट को 8,100 करोड़ रुपये में अधिग्रहित किया था. अडानी ग्रुप की यह रणनीति इस बात को दर्शाती है कि वह अपने कारोबार को कंस्ट्रक्शन और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में लगातार बढ़ाने के लिए तैयार है. PSP प्रोजेक्ट्स कंस्ट्रक्शन और इंजीनियरिंग प्रोजेक्ट्स के क्षेत्र में एक प्रमुख नाम है और अडानी ग्रुप के लिए इसे खरीदने से कंस्ट्रक्शन पोर्टफोलियो को और मजबूती मिल सकती है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

UPI पर MDR का असर! ट्रांजैक्शन वैल्यू 10% और वॉल्यूम 4% तक घटने का अनुमान

15 अक्टूबर से ₹2,000 से अधिक के मर्चेंट UPI भुगतान पर 0.4% MDR लागू होने का प्रस्ताव है. सर्वे के मुताबिक, अतिरिक्त शुल्क लगने पर 76% यूजर्स बड़े भुगतान के लिए कैश, कार्ड या बैंक ट्रांसफर का रुख कर सकते हैं.

11 hours ago

अगस्त में कपड़ा उत्पादन 13.1% बढ़ा, परिधान उत्पादन 7.4% गिरा; दोनों क्षेत्रों में बढ़ा अंतर

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) के आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त 2026 में देश का औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) 8% बढ़ा, जो जुलाई के 6.7% की तुलना में अधिक है.

14 hours ago

IPO बाजार में इस हफ्ते रहेगी सुस्ती, सिर्फ एक नया इश्यू खुलेगा; 29 कंपनियों की होगी लिस्टिंग

इस सप्ताह नया इश्यू लाने वाली एकमात्र कंपनी R K Fashion Accessories है. कोलकाता स्थित यह कंपनी नकली आभूषणों के वितरण का कारोबार करती है. कंपनी आईपीओ के जरिए 34.99 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है.

14 hours ago

FSSAI का एवरेस्ट पर बड़ा एक्शन, कीटनाशक तय सीमा से ज्यादा मिलने पर जीरा पाउडर का बैच रिकॉल

एवरेस्ट को वापस मंगाए गए उत्पाद का पूरा रिकॉर्ड रखने और तय समय-सीमा के भीतर जरूरी जानकारी तथा स्टेटस रिपोर्ट जमा करने को कहा गया है.

14 hours ago

शेयर बाजार में आज तेजी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 130 अंक चढ़ा; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी 1 अक्टूबर को सेंसेक्स 570.59 अंक यानी 0.79 फीसदी गिरकर 71,909.70 पर और निफ्टी 198.50 अंक यानी 0.88 फीसदी टूटकर 22,421.95 पर बंद हुआ था.

15 hours ago

बड़ी खबरें