होम / बिजनेस / अब TATA के लिए चुनौती बनेंगे गौतम अडानी, जानें क्या है मामला

अब TATA के लिए चुनौती बनेंगे गौतम अडानी, जानें क्या है मामला

पिछले कुछ समय से गौतम अडानी लगातार मुकेश अंबानी से कुछ न कुछ छीन रहे हैं. अब वह टाटा समूह के लिए चुनौती बन सकते हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी अब टाटा समूह के लिए चुनौती बनेंगे. मार्केट कैपिटलाइजेशन के लिहाज अडानी ग्रुप देश का दूसरा सबसे बड़ा कारोबारी समूह बन गया है. अडानी ने मुकेश अंबानी के रिलायंस समूह से यह तमगा छीना है. वैसे, पिछले कुछ समय से अडानी लगातार अंबानी से कुछ न कुछ छीन रहे हैं. वह उनसे देश और एशिया के सबसे बड़े रईस का ताज भी छीन चुके हैं. इसके अलावा, कई सेक्टर्स में रिलायंस के लिए चुनौती पेश करके उसकी बादशाहत भी छीनना चाहते हैं. 

अंबानी को पीछे छोड़ा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अडानी समूह शेयर बाजार में लिस्टेड कंपनियों के मार्केट कैपिटलाइजेशन के मामले में अब देश का दूसरा सबसे बड़ा कारोबारी समूह बन गया है. अडानी समूह की सात कंपनियां शेयर बाजार में लिस्टेड हैं, जिनकी मार्केट कैपिटल 19.73 लाख करोड़ रुपए पहुंच गई है. अंबानी समूह का संयुक्त बाजार पूंजीकरण 17.89 लाख करोड़ रुपए है. इस मामले में अभी टाटा की बादशाहत कायम है.

टाटा अब भी नंबर 1
21.73 ट्रिलियन रुपए के बाजार पूंजीकरण के साथ टाटा समूह पहले स्थान पर है. टाटा समूह के बाद अडानी समूह देश में दूसरा सबसे बड़ा उद्योग समूह बन गया है. जिस रफ़्तार से गौतम अडानी अपने बिज़नेस का विस्तार कर रहे हैं और जितनी तेजी से उनकी संपत्ति बढ़ रही है, उसे देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि आने वाले समय में वह टाटा समूह के लिए चुनौती पेश करेंगे. क्योंकि उनकी नज़रें अब भारत का सबसे बड़ा कारोबारी समूह बनने पर  होंगी.

कंपनियों ने दिया अच्छा रिटर्न 
शेयर बाजार में अडानी समूह की सात कंपनियां लिस्टेड हैं, जो काफी अच्छा परफॉर्म कर रही हैं. एक रिपोर्ट के अनुसार, मौजूदा वर्ष में अडानी पावर ने 333 फीसदी, अडानी टोटल गैस ने 98%, अडानी ग्रीन ने 98%, अडानी ट्रांसमिशन ने 107%, अडानी पोर्ट्स ने 17%, अडानी इंटरप्राइजेज ने 81% और अडानी विल्मर ने 217 प्रतिशत का रिटर्न दिया है. गौरतलब है कि अडानी समूह लगातार विस्तार कर रहा है. समूह ने जहां कई कंपनियों का अधिग्रहण किया है, वहीं कई नए सेक्टर्स पर भी उसकी निगाह है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

हुरुन इंडिया वुमन लीडर्स लिस्ट 2026: कारोबार से खेल तक 117 महिलाओं ने बनाई खास जगह

इस वर्ष सूची में 12 श्रेणियों के तहत 117 महिलाओं को सम्मानित किया गया है. बिजनेस, स्टार्टअप, खेल, मीडिया, साहित्य और सामाजिक प्रभाव जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली इन महिलाओं ने भारत में नेतृत्व की नई मिसाल पेश की है.

12 hours ago

Eicher Motors ने Royal Enfield के आंध्र प्रदेश प्लांट के लिए 1,225 करोड़ रुपये के निवेश को दी मंजूरी, बढ़ेगी उत्पादन क्षमता

स्टॉक एक्सचेंज को दी गई नियामकीय सूचना में Eicher Motors ने कहा कि यह निवेश भविष्य में मिलने वाले दीर्घकालिक विकास अवसरों के लिए कंपनी को तैयार रखने और चरणबद्ध तरीके से उत्पादन क्षमता बढ़ाने की रणनीति का हिस्सा है.

12 hours ago

पतंजलि की इंश्योरेंस सेक्टर में एंट्री, मैग्मा जनरल इंश्योरेंस में ₹4,500 करोड़ की डील को IRDAI की मंजूरी

यह अधिग्रहण पतंजलि के लिए एफएमसीजी और आयुर्वेद उत्पादों से आगे बढ़कर वित्तीय सेवाओं के क्षेत्र में प्रवेश का रास्ता खोलेगा.

17 hours ago

Hero Realty के CMO करण कुमार का इस्तीफा, शुरू करेंगे नई एडवाइजरी फर्म

Hero Realty में अपने कार्यकाल के दौरान करण कुमार ने कंपनी की मार्केटिंग रणनीति को मजबूत करने, ब्रांड पोजिशनिंग को आगे बढ़ाने और डिजिटल मार्केटिंग क्षमताओं को विस्तार देने में अहम भूमिका निभाई.

17 hours ago

"अब यह सिर्फ कब्जा नहीं, पूरी अधीनता है", पूर्व वित्त सचिव का वित्तीय नियामकों पर बड़ा आरोप

भारत की वित्तीय नियामक संस्थाएं अब स्वतंत्र नहीं रह गई हैं, ऐसा भारत के एक पूर्व वित्त सचिव का तर्क है. यह आरोप गंभीर है, विवादित है और इसके पीछे का सवाल सात दशक पुराना है.

18 hours ago

बड़ी खबरें

पतंजलि की इंश्योरेंस सेक्टर में एंट्री, मैग्मा जनरल इंश्योरेंस में ₹4,500 करोड़ की डील को IRDAI की मंजूरी

यह अधिग्रहण पतंजलि के लिए एफएमसीजी और आयुर्वेद उत्पादों से आगे बढ़कर वित्तीय सेवाओं के क्षेत्र में प्रवेश का रास्ता खोलेगा.

17 hours ago

हुरुन इंडिया वुमन लीडर्स लिस्ट 2026: कारोबार से खेल तक 117 महिलाओं ने बनाई खास जगह

इस वर्ष सूची में 12 श्रेणियों के तहत 117 महिलाओं को सम्मानित किया गया है. बिजनेस, स्टार्टअप, खेल, मीडिया, साहित्य और सामाजिक प्रभाव जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली इन महिलाओं ने भारत में नेतृत्व की नई मिसाल पेश की है.

12 hours ago

Eicher Motors ने Royal Enfield के आंध्र प्रदेश प्लांट के लिए 1,225 करोड़ रुपये के निवेश को दी मंजूरी, बढ़ेगी उत्पादन क्षमता

स्टॉक एक्सचेंज को दी गई नियामकीय सूचना में Eicher Motors ने कहा कि यह निवेश भविष्य में मिलने वाले दीर्घकालिक विकास अवसरों के लिए कंपनी को तैयार रखने और चरणबद्ध तरीके से उत्पादन क्षमता बढ़ाने की रणनीति का हिस्सा है.

12 hours ago

क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’: क्यों हीरो की यात्रा आज भी बेहतरीन नेतृत्व को परिभाषित करती है

क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’ का रूपांतरण जोसेफ कैंपबेल की ‘हीरो जर्नी’ और नेतृत्व, दृढ़ता व व्यक्तिगत बदलाव पर इसके स्थायी सबक को फिर से देखने का अवसर देता है.

13 hours ago

Marvell का भारत में बड़ा निवेश, AI और सेमीकंडक्टर विकास के लिए अगले 3 साल में लगाएगी $250 मिलियन

कंपनी के मुताबिक, भारत में बढ़ाया जा रहा यह विस्तार उसके वैश्विक इनोवेशन नेटवर्क को मजबूत करेगा और AI, क्लाउड कंप्यूटिंग तथा डेटा इंफ्रास्ट्रक्चर एप्लिकेशन के लिए एडवांस्ड सेमीकंडक्टर सॉल्यूशंस के डिजाइन और विकास में मदद करेगा.

19 hours ago