होम / बिजनेस / Accenture ने अपने कर्मचारियों को दिया बड़ा झटका, इंक्रीमेंट और बोनस को लेकर आई खबर 

Accenture ने अपने कर्मचारियों को दिया बड़ा झटका, इंक्रीमेंट और बोनस को लेकर आई खबर 

एक्‍सेंचर ने इस साल मार्च में अपने 19000 कर्मचारियों बाहर कर दिया था. कंपनी के लिए ये साल पिछले 16 सालों में सबसे खराब साल रहा है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

टेक सॉल्‍यूशन प्रोवाइड करने वाली कंपनी Accenture ने तय किया है कि न तो वो भारत और श्रीलंका में इस साल अपने कर्मचारियों की सैलरी में इजाफा नहीं करने वाली है और न ही उनको बोनस देने वाली है. कंपनी ने इसे लेकर अपने कर्मचारियों को ई मेल के जरिए सूचना भी दे दी है. एक्‍सेंचर के भारत में 3 लाख से ज्‍यादा कर्मचारी हैं.

क्‍या बोले कंपनी प्रबंध निदेशक? 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस मामले में एक्‍सेंचर के प्रबंध निदेशक अजय सिंह ने अपने ई मेल में कहा है कि जहां कानूनी रूप से अनिवार्य है वहां को छोड़कर कंपनी वेतन बढ़ोतरी का भुगतान नहीं करने जा रही है. मौजूदा समय में एक्सेंचर के भारत में 3 लाख कर्मचारी काम कर रहे हैं. एक्‍सेंचर से ये खबर ऐसे समय में निकलकर आई है जब ये कंपनी बेहद बुरे दौर से गुजर रही है. एक्‍सेंचर सितंबर में कह चुकी है कि फिलहाल हालात में किसी तरह के सुधार की गुंजाइश नहीं है. इससे पहले मार्च 2023 में एक्‍सेंचर 19000 लोगों को निकाल भी चुकी है. 

2023 की शुरुआत में चुनाैती का करना पड़ा सामना 
अजय विज ने ये भी कहा कि इस साल की शुरुआत में कंपनी को एक ऐसे समय का सामना करना पड़ा जो उसके अनुमान से काफी खराब था. उन्‍होंने ये भी कहा कि ये साल पिछले साल 16 सालों में कंपनी के लिए काफी चुनौतीपूर्ण बनकर सामने आया है. उन्‍होंने अपने ईमेल में कहा कि हम हमेशा से ही ऐसे पे आउट को देने पर काम करते रहे हैं जो बाजार की प्रतिस्‍पर्धा के अनुसार भी हो और कंपनी के लिए भी अफोर्डेबल हो. अपने वेतन को बाजार के अनुरुप बनाए रखने के कारण हम कंपनी के स्‍वास्‍थ्‍य को बेहतर बना पाएंगे. 

जहां लागू होगा वहां प्रदर्शन पर आधारित होगा बोनस 
कंपनी ने कहा  है कि फिलहाल इसे स्‍टे ए लेवल पर लागू नहीं किया जा रहा है. जहां कानूनी रुप से अनिवार्य होगा वहां कंपनी इसे लागू करेगी. लेकिन उन इलाकों में भी कंपनी इसे स्किल बेस के आधार पर ही देगी. इस साल टेक कंपनियों के लिए काफी कठिन समय बीता है. कई कंपनियों ने अपने वहां ले ऑफ किया है. इसने वहां काम करने वालों को परेशानी में डाला है.   
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

लौह अयस्क होगा महंगा, स्क्रैप बनेगा स्टील इंडस्ट्री का सबसे बड़ा कच्चा माल: डॉ. अशोक पांडा

सेल के सीएमडी डॉ. अशोक कुमार पांडा ने कहा कि स्टील किसी भी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है. इसका प्रत्यक्ष योगदान भले ही 7-8 प्रतिशत के आसपास हो, लेकिन यह पूरे औद्योगिक विकास को गति देता है.

10 hours ago

35 अरब डॉलर के माइक्रोफाइनेंस पोर्टफोलियो पर संकट, कमजोर मानसून बढ़ा सकता है डिफॉल्ट

ग्रामीण आय पर दबाव से माइक्रोफाइनेंस कंपनियों की रिकवरी को झटका लगने की आशंका

13 hours ago

सेबी का बड़ा फैसला: अब रुपये में होगी FPI फीस की पेमेंट, MF को भी मिली इंट्रा-डे उधारी की छूट

विदेशी निवेशकों के लिए शुल्क भुगतान की प्रक्रिया होगी आसान, म्युचुअल फंड सेटलमेंट में बढ़ेगी लिक्विडिटी

13 hours ago

भारत के ऑटो कंपोनेंट उद्योग ने भरी रफ्तार, FY26 में कारोबार 12.7% बढ़कर 7.6 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

एसोसिएशन का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2026-27 में भी उद्योग 8% से 10% की दर से बढ़ सकता है. इसके पीछे घरेलू बाजार में मजबूत मांग और निर्यात में बढ़ोतरी को प्रमुख कारण बताया गया है.

16 hours ago

भारत में स्टील की मांग ने पकड़ी रफ्तार, Q1 में 8.3% बढ़ी खपत; आयात में 49% का उछाल

बुनियादी ढांचा और ऑटो सेक्टर की मजबूत मांग से बढ़ी स्टील की खपत, चीन समेत तीन देशों से आयात पर एंटी-डंपिंग जांच शुरू

16 hours ago

बड़ी खबरें

लौह अयस्क होगा महंगा, स्क्रैप बनेगा स्टील इंडस्ट्री का सबसे बड़ा कच्चा माल: डॉ. अशोक पांडा

सेल के सीएमडी डॉ. अशोक कुमार पांडा ने कहा कि स्टील किसी भी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है. इसका प्रत्यक्ष योगदान भले ही 7-8 प्रतिशत के आसपास हो, लेकिन यह पूरे औद्योगिक विकास को गति देता है.

10 hours ago

सेबी का बड़ा फैसला: अब रुपये में होगी FPI फीस की पेमेंट, MF को भी मिली इंट्रा-डे उधारी की छूट

विदेशी निवेशकों के लिए शुल्क भुगतान की प्रक्रिया होगी आसान, म्युचुअल फंड सेटलमेंट में बढ़ेगी लिक्विडिटी

13 hours ago

शनि वक्री 2026: रणनीतिक आत्ममंथन जो अटूट कारोबारी नींव तैयार करता है

ज्योतिषाचार्य विक्रम चन्दीरमानी लिखते हैं, करियर से लेकर रिश्तों तक, शनि वक्री लोगों को त्वरित परिणामों के पीछे भागने के बजाय दीर्घकालिक फैसलों की समीक्षा करने के लिए प्रेरित करता है.

12 hours ago