✕

होम / बिजनेस / Flipkart के एग्जिट से गिरी ABFRL की हिस्सेदारी, 52 हफ्ते के निचले स्तर पर पहुंचा शेयर

Flipkart के एग्जिट से गिरी ABFRL की हिस्सेदारी, 52 हफ्ते के निचले स्तर पर पहुंचा शेयर

Flipkart के बाहर निकलने से ABFRL के शेयरों को नुकसान पहुंचा है. वहीं, यह संकेत भी मिला है कि फ्लिपकार्ट अब अपने पोर्टफोलियो को IPO से पहले हल्का और व्यवस्थित कर रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को जहां एक ओर शेयर बाजार रिकवरी मोड में नजर आया, वहीं दूसरी ओर कुछ चुनिंदा शेयरों में भारी गिरावट देखने को मिली. इन कंपनियों में शामिल रही आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल लिमिटेड (ABFRL), जिसके शेयरों में जोरदार बिकवाली देखने को मिली. कंपनी का शेयर 10.8 प्रतिशत की भारी गिरावट के साथ 76.79 रुपये पर बंद हुआ, जबकि इंट्राडे ट्रेडिंग के दौरान यह 76.10 रुपये तक फिसल गया. यह स्तर कंपनी के लिए पिछले 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर है.

फ्लिपकार्ट ने बेची पूरी 6% हिस्सेदारी

शेयरों में इस गिरावट की मुख्य वजह रही ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट द्वारा ABFRL में अपनी समूची हिस्सेदारी की बिक्री. फ्लिपकार्ट ने ओपन मार्केट में डील के जरिए ABFRL में अपनी 6 प्रतिशत हिस्सेदारी 587.71 करोड़ रुपये में बेच दी. इस लेनदेन के बाद फ्लिपकार्ट और उसकी सब्सिडियरी फ्लिपकार्ट इन्वेस्टमेंट प्राइवेट लिमिटेड अब ABFRL से पूरी तरह बाहर हो चुकी हैं. गौरतलब है कि ABFRL देश के नामी परिधान ब्रांड्स जैसे पैंटालून्स, वैन ह्यूसेन, और लुइस फिलिप का संचालन करती है.

डील का ब्योरा: 7.31 करोड़ शेयर बेचे गए

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, फ्लिपकार्ट ने 7,31,70,731 शेयरों का निपटान 80.32 रुपये प्रति शेयर के औसत भाव पर किया. इस तरह कुल सौदे का मूल्य 587.71 करोड़ रुपये रहा. हालांकि, इस बात की जानकारी उपलब्ध नहीं हो सकी कि इन शेयरों को किन संस्थानों या निवेशकों ने खरीदा. यह भी उल्लेखनीय है कि अक्टूबर 2020 में फ्लिपकार्ट ने ABFRL में 1,500 करोड़ रुपये निवेश किए थे, जो अब उसने आंशिक नुकसान या लाभ के साथ वापस निकाल लिए हैं.

फ्लिपकार्ट की IPO की तैयारी तेज

फ्लिपकार्ट का यह एग्जिट ऐसे समय हुआ है जब कंपनी खुद IPO की तैयारियों में जुटी हुई है. वॉलमार्ट ग्रुप के स्वामित्व वाली यह ई-कॉमर्स दिग्गज हाल ही में घोषणा कर चुकी है कि वह अपना हेडक्वार्टर सिंगापुर से भारत स्थानांतरित करेगी. यह कदम IPO की प्रक्रिया को सुगम बनाने की दिशा में एक अहम रणनीति के रूप में देखा जा रहा है. माना जा रहा है कि भारत में लिस्टिंग से कंपनी को घरेलू निवेशकों का बेहतर समर्थन मिल सकता है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

पर्यटन के लिए राष्ट्रीय डिजिटल ढांचा शुरू, 2028 तक 23 हजार अनुभव और होमस्टे डिजिटल नेटवर्क से जुड़ेंगे

राष्ट्रीय डिजिटल पर्यटन ढांचा पर्यटन मंत्रालय और ONDC मिलकर विकसित कर रहे हैं. इसके जरिए अलग-अलग जगहों पर बिखरी पर्यटन सेवाओं को साझा डिजिटल बुनियादी ढांचे से जोड़ा जाएगा.

42 minutes ago

तेलंगाना-आंध्र प्रदेश में बढ़ा MF निवेश, AUM 2.95 लाख करोड़ रुपये पहुंचा; 25% निवेशक महिलाएं

देश के कुल म्युचुअल फंड एसेट्स में तेलंगाना की हिस्सेदारी करीब 2.5 फीसदी रही. राज्य में कुल फोलियो की संख्या 82.24 लाख रही, जो देशभर के कुल म्युचुअल फंड फोलियो का करीब 2.9 फीसदी है.

49 minutes ago

कंज्यूमर ड्यूरेबल्स बाजार में आएगी तेजी, 2030 तक ₹3.25 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान: रिपोर्ट

रिपोर्ट के अनुसार, भारत का कंज्यूमर ड्यूरेबल्स बाजार 2030 तक सालाना 8-10 फीसदी की दर से बढ़कर 30-35 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है. रूम एयर कंडीशनर (RAC) इस वृद्धि में अहम भूमिका निभा सकता है.

3 hours ago

बैंक हड़ताल टली, आज सामान्य रहेगा कामकाज; 5 दिन कामकाज पर बनेगी हाईलेवल कमेटी

बैंक कर्मचारियों की तीन दिन की देशव्यापी हड़ताल अब नहीं होगी. UFBU ने रविवार को हड़ताल स्थगित करने की घोषणा की. यह हड़ताल सोमवार से शुरू होनी थी और बैंकों की छमाही क्लोजिंग के समय प्रस्तावित थी.

4 hours ago

गिफ्ट निफ्टी 80 अंक टूटा, क्रूड 106 डॉलर के करीब; आज शेयर बाजार में इन संकेतों पर रहेगी नजर

शुक्रवार को सेंसेक्स 315.20 अंक यानी 0.43 फीसदी चढ़कर 73,895.74 पर पहुंच गया था. वहीं, निफ्टी 77.40 अंक यानी 0.34 फीसदी की तेजी के साथ 23,140.50 पर बंद हुआ.

4 hours ago

बड़ी खबरें

बीमा बेचने के तरीके में बड़ा बदलाव! एजेंटों के कमीशन से लेकर मिस-सेलिंग तक IRDAI का नया प्लान

IRDAI ने सार्वजनिक बीमा रजिस्ट्री बनाने का प्रस्ताव भी रखा है. इसके जरिए ग्राहक बीमा उत्पाद, बीमा कंपनी और वितरक से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी एक जगह देख सकेंगे.

1 hour ago