✕

होम / बिजनेस / 410 रुपए का डिविडेंड देने जा रही है ये कंपनी, क्या आपके पास है इसका शेयर?

410 रुपए का डिविडेंड देने जा रही है ये कंपनी, क्या आपके पास है इसका शेयर?

शेयर बाजार में लिस्टेड एक दिग्गज कंपनी ने अपने शेयरधारकों को 410 रुपए का फाइनल डिविडेंड देने का ऐलान किया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अगले कुछ दिनों में कई कंपनियां अपने शेयरधारकों को डिविडेंड का भुगतान करेंगी. इसमें  फार्मा कंपनी एबॉट इंडिया (Abbott India) का नाम भी शामिल है. एक रिपोर्ट के अनुसार, एबॉट इंडिया अपने शेयरहोल्डर्स को वित्त वर्ष 2024 के लिए 10 रुपए फेस वैल्यू वाले हर शेयर पर 410 रुपए प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड देने वाली है . इसके लिए रिकॉर्ड डेट 19 जुलाई है. यानी इस तारीख तक जिनके पोर्टफोलियो में कंपनी के शेयर शामिल हैं, वो डिविडेंड के हक़दार होंगे. हालांकि, डिविडेंड के लिए कंपनी की 8 अगस्त को होने वाली 80वीं सालाना आम बैठक में शेयरहोल्डर्स की मंजूरी ली जाना बाकी है. 

ऐसी है कंपनी की आर्थिक सेहत
शेयरधारकों की मंजूरी के बाद डिविडेंड का भुगतान 13 अगस्त को या उसके बाद किया जाएगा. एबॉट इंडिया के शेयर की बात करें, तो यह महंगे स्टॉक में शामिल है. इसकी कीमत 27,471.95 रुपए है. इस साल अब तक ये शेयर 20.70% का रिटर्न दे चुका है. कंपनी का मार्केट कैप 58300 करोड़ रुपए है. मार्च 2024 तिमाही में कंपनी का रिवेन्यु 1,438.63 करोड़ रुपए रहा था. जबकि इस दौरान कंपनी ने 287.06 करोड़ रुपए का शुद्ध मुनाफा कमाया था. पूरे वित्त वर्ष 2024 में एबॉट इंडिया का कुल रिवेन्यु 5,848.91 करोड़ और प्रॉफिट 1,201.22 करोड़ रुपए रहा है. 

ऐसा है शेयरहोल्डिंग पैटर्न 
मार्च के शेयरहोल्डिंग पैटर्न क अनुसार, कंपनी में प्रमोटर्स के पास 74.99% और पब्लिक शेयरहोल्डर्स के पास 25.01% हिस्सेदारी है. वहीं अगले कुछ दिनों में रिकॉर्ड डेट वाली कंपनियों की बात करें, तो TCS ने 10 रुपए प्रति शेयर के अंतरिम डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट 19 जुलाई निर्धारित की है. इसी तरह, Bosch ने 170 रुपए प्रति शेयर के फाइनल डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट 19 जुलाई ही रखी है. इसी तरह, रेटिंग एजेंसी ICRA, इंडियन ऑयल,एसेट मैनेजमेंट कंपनी UTI AMC के डिविडेंड के  लिए रिकॉर्ड डेट 19 जुलाई है. जबकि  Dr. Reddy's Laboratories के 40 रुपए प्रति शेयर के डिविडेंड की रिकॉर्ड डेट 16 जुलाई है. फार्मा कंपनी Lupin ने भी 8 रुपए प्रति शेयर के डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट 16 जुलाई फिक्स की है.

आखिर क्या होता है डिविडेंड?
चलिए अब यह भी जान लेते हैं कि आखिर डिविडेंड होता है. हर कंपनी मुनाफा कमाने के लिए काम करती है. कई कंपनियां अपने मुनाफे में अपने शेयरहोल्डर्स को भी हिस्सेदार मानती हैं, ऐसे में जब कोई कंपनी साल भर में कमाए गए अपने मुनाफे का कुछ हिस्सा शेयरहोल्डर्स में बांटती है, तो उसे ही डिविडेंड कहते हैं. हालांकि कई बार ऐसे भी होता है कि कंपनियां मुनाफे के बजाय सरप्लस कैश से भी शेयरहोल्डर्स को डिविडेंड बांटती हैं.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

1 day ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

1 day ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

1 day ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

1 day ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.