✕

होम / बिजनेस / आदित्य बिड़ला सन लाइफ में करीब 5 प्रतिशत हिस्सेदारी क्यों बेच रही है AB Capital?

आदित्य बिड़ला सन लाइफ में करीब 5 प्रतिशत हिस्सेदारी क्यों बेच रही है AB Capital?

कल दोनों ही कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए थे, जबकि बाजार में तेजी देखने को मिली.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

आदित्य बिड़ला समूह (Aditya Birla Group) से एक बड़ी खबर सामने आई है. आदित्य बिड़ला कैपिटल (Aditya Birla Capital) ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए आदित्य बिड़ला सन लाइफ AMC में करीब 4.99 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचेगी. कंपनी ऐसा फंड जुटाने या किसी और वजह से नहीं कर रही, बल्कि मिनिमम शेयरहोल्डिंग से जुड़े नियमों के चलते उसे ऐसा करना पड़ रहा है. कंपनी OFS के तहत लगभग 1.43 करोड़ शेयर बेचेगी.

बोर्ड से मिल गई मंजूरी
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आदित्य बिड़ला कैपिटल ने एक फाइलिंग में बताया है कि कंपनी के बोर्ड ने एक प्रस्ताव के माध्यम से आदित्य बिड़ला सन लाइफ AMC के 1,43,88,662 इक्विटी शेयरों की बिक्री को मंजूरी दे दी है, जो 4.99 फीसदी हिस्सेदारी के बराबर है. वहीं, Aditya Birla Capital के शेयर कल गिरावट के साथ बंद हुए थे. 0.26% लुढ़ककर कंपनी के शेयर 173.35 रुपए पर आ गए थे. इसी तरह, Aditya Birla Sun Life AMC के शेयरों में भी गिरावट देखने को मिली थी. कंपनी के शेयर करीब डेढ़ फीसदी नुकसान के साथ 472.70 रुपए पर पहुंच गए थे.  

ये भी पढ़ें - TCS के करोड़ों शेयर बेचेगी टाटा संस, जानें क्यों लिया यह फैसला?

ऐसा है शेयरहोल्डिंग पैटर्न
आदित्य बिड़ला सन लाइफ AMC के शेयरहोल्डिंग पैटर्न की बात करें, तो कंपनी की 86.47% हिस्सेदारी प्रमोटर्स के पास है. इसमें से Aditya Birla Capital Limited के पास 49.99 प्रतिशत हिस्सेदारी है. इस बिक्री के बाद कंपनी की हिस्सेदारी कुछ कम हो जाएगी. AB कैपिटल को ऐसा मिनिमम पब्लिक शेयरहोल्डिंग नियम के चलते करना पड़ रहा है. इस नियम के मुताबिक स्टॉक मार्केट में लिस्टेड सभी कंपनियों के कम से कम 25 फीसदी इक्विटी शेयर नॉन-प्रमोटर्स के पास होना जरूरी है, ताकि आम जनता के लिए खरीदने और बेचने के लिए अधिक शेयर उपलब्ध हो सकें.

ऐसे कर सकते हैं बिक्री
बाजार नियामक सेबी (SEBI) के नियम सभी लिस्टेड कंपनियों के लिए कम से कम 25% इक्विटी शेयर नॉन-प्रमोटर्स के पास होना अनिवार्य बनाते हैं. इसी वजह से सरकार 5 सरकारी बैंकों में अपनी कुछ हिस्सेदारी कम करने जा रही है. पीएसयू बैंकों को इस इन नियम को पूरा करने के लिए अगस्त 2024 तक का समय दिया गया है. स्टॉक मार्केट में लिस्टेड कंपनियों के प्रमोटर अतिरिक्त हिस्सेदारी बेचने के लिए OFS, राइट्स इश्यू, पब्लिक शेयरहोल्डर्स को बोनस इश्यू या क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट का इस्तेमाल करते हैं. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने के अधिकार पर सरकार का जोर, 2018 के दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले का दिया हवाला

केंद्र सरकार ने 17 अक्टूबर को जारी स्पष्टीकरण में कहा कि IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने पर रोक लगाने के लिए 2003 में संशोधन का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया गया. यह संशोधन न तो पारित हुआ और न ही IDBI (Repeal) Act, 2003 का हिस्सा बना.

16 hours ago

HDFC बैंक का मुनाफा 4.7% बढ़कर ₹19,510 करोड़, NPA घटा; लोन और जमा में भी मजबूत बढ़त

HDFC बैंक के कर्ज वितरण और जमा, दोनों में वृद्धि दर्ज की गई. 30 सितंबर 2026 तक बैंक का कुल ग्रॉस एडवांस सालाना आधार पर 16.3% बढ़कर 32,19,500 करोड़ रुपये हो गया.

16 hours ago

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

17 hours ago

भारत की भूमिका ऑफशोरिंग से आगे बढ़कर है: सर्जियो लोपेज, ओमनीकॉम प्रोडक्शन

एक विशेष इंटरव्यू में लोपेज ने ब्रांड की आवाज, कंटेंट की प्रभावशीलता, तेजी से प्रतिस्पर्धी होते मार्केटिंग इकोसिस्टम में अलग पहचान बनाने और भारत को वैश्विक व क्षेत्रीय नवाचार के केंद्र के रूप में स्थापित करने की ओमनीकॉम प्रोडक्शन की रणनीति पर बात की.

19 hours ago

भारत में इंटरनेट सेवा शुरू करने को तैयार स्टारलिंक, इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होने का दावा

सैटेलाइट इंटरनेट बाजार में नियामकीय मंजूरियों को लेकर विवाद के बीच एलन मस्क की कंपनी ने कहा कि वह पांच साल से अधिक समय से भारतीय नियामकों के साथ काम कर रही है.

20 hours ago

बड़ी खबरें

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

17 hours ago

दिल्ली के बाजारों में प्रदर्शनों से कारोबार पर असर, रोजाना ₹250 करोड़ तक नुकसान का दावा; सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

त्योहारी और शादी के सीजन में बाजारों तक पहुंच बाधित होने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, व्यापारिक संगठनों ने चांदनी चौक, सदर बाजार और कनॉट प्लेस समेत प्रमुख बाजारों में सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की.

21 hours ago