होम / बिजनेस / Aadhar Housing Finance भी ला रही है IPO, सेबी को सौंपे दस्तावेज

Aadhar Housing Finance भी ला रही है IPO, सेबी को सौंपे दस्तावेज

सस्ते घरों को फाइनेंस करने वाली आधार हाउसिंग फाइनेंस पहले भी आईपीओ लाने की कोशिश कर चुकी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

आधार हाउसिंग फाइनेंस अपना आईपीओ (Aadhar Housing Finance IPO) लाने की तैयारी में है. कंपनी ने बाजार नियामक सेबी (SEBI) के पास IPO के लिए ड्राफ्ट पेपर जमा करा दिए हैं. कंपनी इसी साल आईपीओ लाकर बाजार से 5000 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है. सस्ते घरों को फाइनेंस करने वाली इस कंपनी में प्राइवेट इक्विटी फर्म ब्लैकस्टोन (Blackstone) का निवेश है. इस आईपीओ में 1000 करोड़ रुपए के नए शेयर जारी होंगे, जबकि 4000 करोड़ रुपए तक का ऑफर फॉर सेल (OFS) रहेगा. 

यहां खर्च होगी IPO से मिली रकम
ऑफर फॉर सेल (OFS) में ब्लैकस्टोन अपने शेयरों को बिक्री के लिए पेश करेगी. आईपीओ से मिलने वाली राशि का इस्तेमाल आधार हाउसिंग फाइनेंस भविष्य की पूंजीगत जरूरतों और सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों को पूरा करने पर खर्च करेगी. कंपनी ने आईपीओ के लिए ICICI Securities, Citigroup Global Markets India Private Limited, Kotak Mahindra Capital Company, Nomura Financial Advisory and Securities (India), और SBI Capital Markets Limited को बुक रनिंग लीड मैनेजर नियुक्त किया है.

ये भी पढ़ें - क्या 1400 कर्मचारियों से रिश्ता तोड़ने जा रही है SpiceJet? आ गया जवाब 

कंपनी ने पहले भी किया था आवेदन
वैसे ये पहली बार नहीं है जब कंपनी के आईपीओ लाने की कोशिश की है. इससे पहले Aadhar Housing Finance ने जनवरी 2021 में आईपीओ के​ लिए आवेदन किया था. कंपनी को मई 2022 में सेबी से मंजूरी भी मिल गई थी, लेकिन कंपनी एक साल के भीतर इश्यू नहीं ला पाई और इस तरह मंजूरी की वैधता समाप्त हो गई. शेयर होल्डिंग पैटर्न की बात करें, तो कंपनी में ब्लेकस्टोन की 98.72 प्रतिशत हिस्सेदारी है. शेष 1.18 प्रतिशत हिस्सेदारी ICICI Bank के पास है. बता दें कि 2019 में DHFL यानी Dewan Housing Finance Corporation के प्रमोटर्स ने आधार हाउसिंग फाइनेंस में पूरी हिस्सेदारी ब्लैकस्टोन ग्रुप की कंपनी BCP Topco VII Pte को बेच दी थी.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून में भारत के सेवा क्षेत्र की रफ्तार धीमी, 17 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

सेवा क्षेत्र के साथ-साथ जून में विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि भी धीमी रही. इसके चलते HSBC इंडिया कंपोजिट PMI आउटपुट इंडेक्स मई के 59.3 से घटकर जून में 57.7 पर आ गया.

14 hours ago

केरल से पनामा तक: ब्लैकरॉक का अदृश्य साम्राज्य

भारत के विझिंजम बंदरगाह को अडानी और MSC के बीच एक सामान्य लेनदेन के रूप में प्रस्तुत किया गया, लेकिन दस्तावेज कहीं अधिक बड़ी कहानी बताते हैं. 'उस गुप्त हाथ के पीछे का साम्राज्य' का दूसरा भाग

17 hours ago

हमारी मुंबई, उनकी बैलेंस शीट

वह अनकही कहानी कि कैसे गुजराती और जैन व्यापारी समुदायों ने बॉम्बे की वित्तीय संरचना खड़ी की, जबकि बाद में राजनीति ने उस पर दावा करने की कला को सिद्ध कर लिया.

18 hours ago

OMCs की अंडर-रिकवरी 2.19 लाख करोड़ रुपये पर पहुंची, पेट्रोल-डीजल पर मिल सकती है राहत

हरदीप सिंह पुरी के अनुसार, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और ऊंची वैश्विक ऊर्जा कीमतों के बीच सरकारी तेल कंपनियों ने घरेलू उपभोक्ताओं को अपेक्षाकृत कम कीमत पर ईंधन उपलब्ध कराया. इसके चलते कंपनियों को भारी अंडर-रिकवरी का सामना करना पड़ा.

19 hours ago

अडानी पर निवेशकों का भरोसा बरकरार, ₹15,000 करोड़ के QIP पर ₹38,000 करोड़ की बोलियां

कंपनी इस पूंजी का इस्तेमाल पॉलीविनाइल क्लोराइड (PVC) प्लांट के निर्माण, सड़क परियोजनाओं के लिए कंसेशन फीस के भुगतान और अन्य पूंजीगत खर्चों में करेगी.

19 hours ago


बड़ी खबरें

हमारी मुंबई, उनकी बैलेंस शीट

वह अनकही कहानी कि कैसे गुजराती और जैन व्यापारी समुदायों ने बॉम्बे की वित्तीय संरचना खड़ी की, जबकि बाद में राजनीति ने उस पर दावा करने की कला को सिद्ध कर लिया.

18 hours ago

जून में भारत के सेवा क्षेत्र की रफ्तार धीमी, 17 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

सेवा क्षेत्र के साथ-साथ जून में विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि भी धीमी रही. इसके चलते HSBC इंडिया कंपोजिट PMI आउटपुट इंडेक्स मई के 59.3 से घटकर जून में 57.7 पर आ गया.

14 hours ago

W.O.R.L.D. मॉडल: आपके संगठन की अदृश्य संरचना को देखने के लिए एक विश्व-निर्माण ढांचा

इस लेख में नवाचार रणनीतिकार रंजन मलिक ने W.O.R.L.D. मॉडल पेश किया है, जो बताता है कि किसी भी संगठन में वास्तविक परिवर्तन की शुरुआत उसकी 'अदृश्य दुनिया' को समझने से होती है.

16 hours ago

गेल की वित्तीय रणनीति को मिलेगी नई दिशा, एस.के. सिन्हा बने निदेशक (वित्त)

तीन दशक से अधिक के अनुभव वाले वित्त विशेषज्ञ एस.के. सिन्हा अब गेल (इंडिया) की वित्तीय रणनीति और भविष्य की विकास योजनाओं का नेतृत्व करेंगे.

17 hours ago

केरल से पनामा तक: ब्लैकरॉक का अदृश्य साम्राज्य

भारत के विझिंजम बंदरगाह को अडानी और MSC के बीच एक सामान्य लेनदेन के रूप में प्रस्तुत किया गया, लेकिन दस्तावेज कहीं अधिक बड़ी कहानी बताते हैं. 'उस गुप्त हाथ के पीछे का साम्राज्य' का दूसरा भाग

17 hours ago