होम / बिजनेस / भारत में भी बनने जा रहा है डिज्‍नी जैसा थीम पार्क, इस राज्‍य में हो रही है तैयारी

भारत में भी बनने जा रहा है डिज्‍नी जैसा थीम पार्क, इस राज्‍य में हो रही है तैयारी

हमारे देश में इससे पहले गुड़गांव, कोच्चि, लोनावला में थीम पार्क बन चुके हैं. पूरी दुनिया की इकोनॉमी में भारत की हिस्‍सेदारी कोई 1 प्रतिशत की है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारत के तमिलनाडुु राज्‍य में डिज्‍नी वर्ल्‍ड की तर्ज पर 100 एकड़ का थीम पार्क विकसित होने जा रहा है. तमिलनाडु सरकार इस पार्क को भी डिज्‍नी वर्ल्‍ड की तर्ज पर विकसित करने की योजना बना रही है. सरकार ने अपनी पर्यटन नीति की घोषणा करते हुए उन क्षेत्रों की सूची सामने रखी है जिन पर वो प्राथमिकता के साथ काम करने जा रही है. उनमें से एक ये पार्क भी है. सरकार का मानना है कि ये पार्क सिर्फ रेवेन्‍यू जुटाने का काम नहीं करेगा बल्कि बड़ी संख्‍या में रोजगार भी उपलब्‍ध करेगा. 

तमिलनाडु के बाहरी क्षेत्र में बनेगा ये पार्क 
तमिलनाडु सरकार की योजना इस थीम पार्क को डिज्‍नी और यूनिवर्सल स्‍टूडियो द्वारा बनाए गए 100 एकड़ के पार्क की तर्ज पर विकसित करने की है. इस पार्क को तमिलनाडु के बाहरी इलाकों में विकसित किया जाएगा. राज्‍य सरकार इस योजना के साथ-साथ जिन 12 प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में काम करने की तैयारी कर रही है, उनमें साहसिक पर्यटन, मनोरंजन पर्यटन, कारवां पर्यटन, ग्रामीण और वृक्षारोपण पर्यटन, तटीय पर्यटन, सांस्‍कृतिक पर्यटन, चिकित्‍सा और कल्‍याण पर्यटन और धार्मिक पर्यटन, इको, हेरीटेज, एमआईसीई, हेरीटेज टूरिज्‍म और फिल्‍म टूरिज्‍म  जैसे क्षेत्र राज्‍य सरकार की सूची में शामिल हैं. 

निजी क्षेत्र की भागीदारी से विकसित होगा ये क्षेत्र 
राज्‍य सरकार की ओर से कहा गया है कि इस क्षेत्र को पीपीपी आधार पर विकसित किया जाएगा. इस पार्क की कीमत 500 मिलियन डॉलर होने की संभावना है. दुनिया भर में इस तरह के पार्क से होने वाला कारोबार कोई 49 बिलियन डॉलर का है. अगर देखा जाए तो इस बिजनेस में भारत की हिस्‍सेदारी 1 प्रतिशत है. IBEF( India Brand Equity Foundation) के अनुसार भारत में ऐसे 10 से 15 थीम पार्क हैं जिनमें सालाना फुटफॉल 0.5 मिलियन है. इनमें प्रमुख तौर पर एडलैब्‍स (लोनावाला), किंगडम ऑफ ड्रीम (गुड़गांव), वनडेरला( बैंग्‍लुरु एंड कोच्चि) में शामिल हैं. 

डिज्‍नीलैंड थीम पार्क में क्‍या है खास 
डिज्‍नीलैंड थीम पार्क अमेरिका के कैलिफोर्निया के एनाहिम में बना हुआ है. इसका संचालन वॉल्‍ट डिज्‍नी कंपनी के द्वारा किया जाता है. इस पार्क में आईस थ्रिल से लेकर साहसिक गेमों की एक पूरी रेंज है जो इसे दुनिया के सभी थीम पार्क से अलग बनाती है. इसकी खूबशूरती को देखने के लिए कई देशों के राष्‍ट्राध्‍यक्षों से लेकर दूसरे कई लोग अब तक आ चुके हैं. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

आज से खुला ₹742 करोड़ का Laser Power & Infra IPO, जानें प्राइस बैंड, GMP और पूरी डिटेल

यह पब्लिक इश्यू 13 जुलाई तक खुला रहेगा, जबकि कंपनी के शेयर 16 जुलाई को बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध होने की संभावना है.

5 hours ago

भारत-ऑस्ट्रेलिया रिश्तों को नई मजबूती: न्यूक्लियर एनर्जी, डिफेंस और क्रिटिकल मिनरल्स में हुए बड़े समझौते

दोनों देशों ने रक्षा एवं सुरक्षा पर संयुक्त घोषणा, ऊर्जा सहयोग पर साझा बयान और साइबर सुरक्षा, उभरती तकनीकों तथा सप्लाई चेन को मजबूत करने के लिए एक व्यापक रोडमैप जारी किया है.

6 hours ago

घरेलू इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा, सरकार ने कई कंपोनेंट्स पर हटाई कस्टम ड्यूटी

सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों के निर्माण में इस्तेमाल होने वाले कई जरूरी पार्ट्स और मशीनों पर कस्टम ड्यूटी में राहत दी गई है. यह छूट 31 मार्च 2029 तक लागू रहेगी.

7 hours ago

बिना निवेशकों से मिले दो बहनों ने जुटाए 91 हजार डॉलर, क्राउडफंडिंग से लिखी सफलता की नई कहानी

लखनऊ की दो बहनों ने बिना किसी निवेशक से मुलाकात किए और बिना इक्विटी छोड़े अपने स्टार्टअप Mithrasa के लिए Kickstarter के जरिए 40 से अधिक देशों के 1,267 समर्थकों से 91,960 डॉलर जुटाए.

8 hours ago

Flipkart ने फैशन कैटेगरी में जीरो कमीशन किया लागू, 90 हजार सेलर्स को मिलेगा फायदा

कंपनी का कहना है कि इस फैसले से करीब 90 हजार सेलर्स, खासकर MSME और D2C ब्रांड्स को अधिक मुनाफा कमाने, कारोबार बढ़ाने और नए ग्राहकों तक पहुंच बनाने में मदद मिलेगी.

9 hours ago

बड़ी खबरें

भारत-ऑस्ट्रेलिया रिश्तों को नई मजबूती: न्यूक्लियर एनर्जी, डिफेंस और क्रिटिकल मिनरल्स में हुए बड़े समझौते

दोनों देशों ने रक्षा एवं सुरक्षा पर संयुक्त घोषणा, ऊर्जा सहयोग पर साझा बयान और साइबर सुरक्षा, उभरती तकनीकों तथा सप्लाई चेन को मजबूत करने के लिए एक व्यापक रोडमैप जारी किया है.

6 hours ago

आज से खुला ₹742 करोड़ का Laser Power & Infra IPO, जानें प्राइस बैंड, GMP और पूरी डिटेल

यह पब्लिक इश्यू 13 जुलाई तक खुला रहेगा, जबकि कंपनी के शेयर 16 जुलाई को बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध होने की संभावना है.

5 hours ago

IMF के बाद अब ADB ने भी घटाया भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान, महंगे तेल और बढ़ती लागत का असर

ADB ने जुलाई 2026 संस्करण के 'एशियन डेवलपमेंट आउटलुक' में FY27 के लिए भारत की GDP वृद्धि दर का अनुमान 6.9% से घटाकर 6.6% कर दिया है.