✕

होम / बिजनेस / प्रति व्‍यक्ति आय में नंबर वन बना ऐसा राज्‍य, जहां नहीं है कोई महानगर, जानते हैं कौन सा है

प्रति व्‍यक्ति आय में नंबर वन बना ऐसा राज्‍य, जहां नहीं है कोई महानगर, जानते हैं कौन सा है

देश में अमीर लोगों से लेकर महंगी प्रॉपर्टी में मुंबई नंबर वन पर रहता है लेकिन इस सूची में ये टॉप टेन में भी नहीं है. इसमें टॉप पर नॉर्थ ईस्‍ट का एक सुंदर राज्‍य है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अगर मैं आपसे पूछूं कि सबसे ज्‍यादा प्रति व्‍यक्ति आय वाला राज्‍य कौन सा होगा. तो आप में से ज्‍यादातर शायद इस सवाल का उत्‍तर दिल्‍ली या मुंबई सोच रहे होंगे. इन शहरों की रईसी से हर कोई यही सोचेगा. लेकिन प्रति व्‍यक्ति आय के मामले में एक ऐसा राज्‍य नंबर वन बन गया है जहां एक भी महानगर नहीं है और ये अपनी सुंदरता के लिए जाना जाता है. देश के सबसे बड़े राज्‍य यूपी बिहार इस सूची में दूर दूर तक नहीं हैं. 

आखिर कौन सा राज्‍य है नंबर वन 
भारत सरकार के सांख्यिकी मंत्रालय की ओर से जारी किए डेटा के अनुसार, प्रति व्‍यक्ति आय के मामले में सबसे नंबर पर जो राज्‍य है वो नॉर्थ ईस्‍ट का राज्‍य सिक्किम. इस राज्‍य में रहने वाले प्रति व्‍यक्ति की आय 721353 रुपये है. वहीं दूसरे नंबर पर जो राज्‍य है वो अपने पर्यटन के लिए जाना जाता है. ये है गोवा.  इस राज्‍य में रहने वाले प्रति व्‍यक्ति की औसत कमाई 694710 रुपये है. सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि देश में सबसे महंगी प्रॉपर्टी और अमीरों वाला शहर इस लिस्‍ट टॉप टेन में तक नहीं है. 

ये भी पढ़ें: भारत से 50% कंपोनेंट लेने की तैयारी में है ये मोबाइल कंपनी, कारोबारियों का बढ़ेगा मुनाफा

जानिए टॉप 10 में कौन से राज्‍य हैं शामिल? 
सांख्यिकी मंत्रालय के अनुसार, पहले पर सिक्किम, दूसरे पर गोवा और तीसरे पायदान पर देश की राजधानी दिल्‍ली है. इस राज्‍य की प्रति व्‍यक्ति आय 5,55,270 है. इस सूची के चौथे पायदान पर तेलंगाना है यहां के लोगों की औसत प्रति व्‍यक्ति आय 393835 रुपये है. जबकि दो साल पहले ये आंकड़ा 308732 था. पांचवे नंबर पर कर्नाटक है जहां की प्रति व्‍यक्ति आय 384871 रुपये है. इसी तरह से सांतवे नंबर पर तमिलनाडु है जिसकी प्रति व्‍यक्ति आय 358809 रुपये है. इसी तरह नौंवे नंबर पर केरल शामिल है जिसकी प्रति व्‍यक्ति आय 346608 रुपये है.   

प्रति व्यक्ति आय (PCI) क्या है?
किसी देश, राज्य, शहर या अन्य यूनिट की प्रति व्यक्ति आय उस क्षेत्र में प्रत्येक व्यक्ति द्वारा अर्जित धन की मात्रा को मापती है. यह किसी देश, राज्य या किसी विशिष्ट क्षेत्र में किसी व्यक्ति की औसत आय निर्धारित करता है. इससे हमें भौगोलिक स्थान में लोगों की आजीविका के मानक और जीवन की गुणवत्ता का मूल्यांकन करने में मदद मिलती है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

1 day ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

1 day ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

1 day ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

1 day ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.