होम / बिजनेस / Sony ने खत्म किया मर्जर, Zee वाले Punit Goenka बोले भगवान का इशारा!
Sony ने खत्म किया मर्जर, Zee वाले Punit Goenka बोले भगवान का इशारा!
पुनीत गोयनका आज राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में मौजूद थे और उन्होंने यह भी कहा कि हम सकारात्मक रूप से आगे बढ़ेंगे.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago
आज सुबह ही Zee-Sony के मर्जर को लेकर एक ऐसी खबर आई जिसका अंदेशा शायद पिछले कुछ दिनों से ज्यादातर लोग लगाने लगे थे. जापान के जाने-माने सोनी ग्रुप (Sony Group) ने आज सुबह जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज (Zee) के साथ होने वाले 10 बिलियन डॉलर के अपने मर्जर के अंत की घोषणा कर दी है और दूसरी तरफ जी एंटरटेनमेंट ने फैसला लिया है कि वह सोनी के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करेगी.
Zee ने की ये घोषणा
फिलहाल जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Zee) के मैनेजिंग डायरेक्टर पुनीत गोयनका (Punit Goenka) द्वारा इस मर्जर के अंत के जवाब में सोशल मीडिया पर साझा की गई एक पोस्ट काफी प्रचलित हो रही है. पुनीत गोयनका आज राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में मौजूद थे और उन्होंने यह भी कहा कि हम सकारात्मक रूप से आगे बढ़ेंगे और भारत की टॉप मीडिया कंपनी को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में काम करेंगे. सोनी (Sony) द्वारा मर्जर को खत्म करने की घोषणा किये जाने के बाद जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड द्वारा घोषणा की गई कि वह कानूनी कार्यवाही को ध्यान में रखकर ही आगे बढ़ेगा.
पुनीत गोयनका ने क्या कहा?
सोनी ने बयान देते हुए कहा है कि वह जी एंटरटेनमेंट (Zee) से मर्जर खत्म करने के लिए 90 मिलियन डॉलर्स की टर्मिनेशन फीस मांगेगा. साथ ही कंपनी ने यह भी बताया है कि कंपनी ने समझौते की शर्तों का उल्लंघन किया है और इन्हीं शर्तों का उल्लंघन करने के लिए कंपनी ने टर्मिनेशन फीस की मांग की है. दूसरी तरफ जी एंटरटेनमेंट ने सोनी द्वारा किये गए सभी दावों को सिरे से खारिज कर दिया है और साथ ही यह भी कहा है कि कंपनी ने मर्जर के समझौते की किसी भी शर्त का उल्लंघन नहीं किया है. पुनीत गोयनका ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट साझा करते हुए कहा कि मैं आज सुबह प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में भाग लेने के लिए अयोध्या पहुंचा और मुझे पता चला कि 2 सालों से मैं जिस डील पर काम कर रहा था वह मेरे जबरदस्त प्रयासों के बावजूद असफल हो गई है. मुझे लग रहा है कि यह भगवान की तरफ से एक इशारा है और मैं सकारात्मक रूप से काम करने की दिशा में काम करूंगा.
यह भी पढ़ें: Zee-Sony Merger: नहीं होगा 10 बिलियन डॉलर्स वाला मर्जर, तो अब आगे क्या?
टैग्स