✕

होम / बिजनेस / दिल्ली में प्रीमियम कॉफी कल्चर का नया अनुभव, टाटा-स्टारबक्स ने किया लग्जरी रिटेल विस्तार

दिल्ली में प्रीमियम कॉफी कल्चर का नया अनुभव, टाटा-स्टारबक्स ने किया लग्जरी रिटेल विस्तार

यह लॉन्च दिखाता है कि भारत में प्रीमियम कैफे बाजार तेजी से बढ़ रहा है. उपभोक्ता अब सिर्फ कॉफी नहीं, बल्कि माहौल, कनेक्शन, कहानी और व्यक्तिगत अनुभव खरीदना चाहते हैं.

रितु राणा 6 months ago

दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित प्रतिष्ठित हैमिल्टन हाउस में टाटा समूह और स्टारबक्स ने राजधानी का पहला स्टारबक्स रिजर्व (Starbucks Reserve) स्टोर लॉन्च किया है. दरअसल, स्टारबक्स ने हैमिल्टन हाउस में अपने फ्लैगशिप स्टोर को पुनः डिजाइन किया है और इसे स्टारबक्स रिजर्व® स्टोर के रूप में विकसित किया है. यह देश में तीसरा स्टारबक्स रिजर्व आउटलेट है, जो भारत में प्रीमियम कॉफी अनुभव और एक्सपीरियंस-बेस्ड रिटेल की बढ़ती मांग को दर्शाता है. यह नया स्टोर केवल कॉफी शॉप नहीं, बल्कि विरासत, डिजाइन, संस्कृति और वैश्विक कॉफी शिल्प का संगम बनकर उभरा है. कंपनी इसे दिल्ली के ग्राहकों के लिए एक अलग और उन्नत कॉफी अनुभव के रूप में पेश कर रही है.  

दिल्ली में प्रीमियम ग्राहकों पर फोकस

कंपनी के अनुसार, राजधानी में यह पहला रिजर्व स्टोर उपभोक्ताओं को एक्सक्लूसिव कॉफी ब्लेंड्स, सीमित संस्करण बीन्स, विशेष पेय पदार्थों और कस्टमाइज्ड ब्रूइंग अनुभव का अवसर देगा. स्टारबक्स का कहना है कि दिल्ली जैसे महानगर में युवा और प्रीमियम ग्राहक अब केवल उत्पाद नहीं, बल्कि अनुभव की तलाश में हैं. इसी रणनीति के तहत रिजर्व फॉर्मेट को राजधानी में लाया गया है.

 

दुर्लभ कॉफी वैरायटीज की पेशकश

स्टारबक्स रिजर्व ग्राहकों को कॉफी और उसके शिल्प से गहराई से जोड़ता है. रिजर्व बार पर ग्राहक दुर्लभ कॉफी वैरायटीज को खोज सकते हैं, विभिन्न ब्रूइंग मेथड्स को समझ सकते हैं और हर कप के पीछे की कला का अनुभव कर सकते हैं. स्टोर में अत्याधुनिक ब्लैक ईगल एस्प्रेसो मशीन भी मौजूद है, जो कॉफी मास्टर्स को ब्रूइंग और एक्सट्रैक्शन पर बेहतर नियंत्रण देती है, जिससे कॉफी का शानदार स्वाद सामने आता है. ये सभी तत्व मिलकर एक समृद्ध और सूक्ष्म कॉफी अनुभव तैयार करते हैं, जो नए और अनुभवी दोनों तरह के कॉफी प्रेमियों को कॉफी के साथ सीखने, समझने और जुड़ने का अवसर देता है.

कंपनी के एक्सपर्ट पार्टनर्स ने कहा कि स्टारबक्स रिजर्व में पेश की जाने वाली कॉफी बेहद प्रीमियम और चुनिंदा किस्मों की होती है, जिन्हें अन्य स्टोर्स पर उपलब्ध नहीं कराया जाता. इसके लिए कंपनी के कॉफी खरीदार 40 से अधिक देशों की यात्रा कर सीमित मात्रा में उपलब्ध उच्च गुणवत्ता वाली कॉफी बीन्स का चयन करते हैं. उन्होंने बताया कि रिजर्व फॉर्मेट का फोकस केवल बेहतरीन हस्तनिर्मित पेय पदार्थ उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि ग्राहकों के साथ व्यक्तिगत जुड़ाव और विशिष्ट अनुभव तैयार करना भी है. उन्होंने कहा कि प्रीमियम कॉफी, शिल्पकारी और पर्सनल कनेक्शन का यह संयोजन ही स्टारबक्स रिजर्व एक्सपीरियंस को अलग पहचान देता है.

हैमिल्टन हाउस की विरासत से जुड़ा नया अनुभव

स्टोर को कनॉट प्लेस के ऐतिहासिक हैमिल्टन हाउस में स्थापित किया गया है, जो दिल्ली की औपनिवेशिक वास्तुकला और व्यापारिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंपनी ने स्टोर डिजाइन में इस विरासत को आधुनिक कॉफी संस्कृति के साथ जोड़ने की कोशिश की है. स्टोर के भीतर लगाए गए म्यूरल्स, इंटीरियर डिजाइन और सजावट में दिल्ली की जीवंत संस्कृति, भारतीय आतिथ्य और कॉफी की फॉर्म-टू-कप (farm-to-cup) यात्रा को दर्शाया गया है. 

BW हिंदी से बातचीत के दौरान टाटा स्टारबक्स रिजर्व की हेड ऑफ प्रोडक्ट एंड मार्केटिंग मिताली माहेश्वरी ने बताया कि राजधानी के ऐतिहासिक क्षेत्र में स्थित यह स्टोर भारत में ब्रांड के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है, जहां विरासत वास्तुकला को आधुनिक इमर्सिव डिजाइन और कॉफी शिल्प कौशल के साथ जोड़ा गया है, ताकि दिल्ली को स्टारबक्स रिजर्व अनुभव का एक नया आयाम दिया जा सके. 

मार्केटिंग से ज्यादा भरोसा एक्सपीरियंस पर

मिताली माहेश्वरी ने बताया, हम लगातार अपने स्टोर्स को ग्राहकों के लिए और अधिक जीवंत और प्रासंगिक बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं. हैमिल्टन हाउस स्थित हमारे फ्लैगशिप स्टोर को स्टारबक्स रिजर्व में बदलना इसी सोच का हिस्सा है, जहां हम अधिक इमर्सिव और सार्थक अनुभव देने पर फोकस कर रहे हैं. हमारे कॉफी मास्टर्स और एक्सपर्ट पार्टनर्स इस स्टोर के केंद्र में हैं, जिनके माध्यम से हम कॉफी को लेकर गहरी बातचीत को बढ़ावा देना चाहते हैं और ‘थर्ड-प्लेस’ अनुभव को और मजबूत करना चाहते हैं, एक ऐसा स्थान, जहां ग्राहक जुड़ सकें, नए अनुभव खोज सकें और अधिक अर्थपूर्ण तरीके से सहभागिता कर सकें.

उन्होंने आगे बताया कि इस रिजर्व स्टोर के लिए फिलहाल कोई बड़ी विज्ञापन मुहिम नहीं चलाई गई है. कंपनी का मानना है कि शानदार अनुभव, सोशल मीडिया शेयरिंग और ग्राहकों की प्रतिक्रिया खुद इस स्टोर की सबसे बड़ी मार्केटिंग बनेगी. आज के युवा उपभोक्ता नई जगहों और प्रीमियम अनुभवों को तेजी से अपनाते हैं, जिससे ऑर्गेनिक ब्रांड विजिबिलिटी बढ़ती है.

भारत में विस्तार की तैयारी

मिताली ने जानकारी दी है कि, मुंबई और दिल्ली के बाद अब इसी साल जल्द ही स्टारबक्स रिजर्व फॉर्मेट को अन्य शहरों में भी विस्तार दिया जाएगा, हालांकि अगले शहरों के नामों का खुलासा नहीं किया गया है.

यह लॉन्च दिखाता है कि भारत में प्रीमियम कैफे बाजार तेजी से बढ़ रहा है. उपभोक्ता अब सिर्फ कॉफी नहीं, बल्कि माहौल, कनेक्शन, कहानी और व्यक्तिगत अनुभव खरीदना चाहते हैं. स्टारबक्स रिजर्व के जरिए टाटा-स्टारबक्स भारत के हाई-वैल्यू शहरी ग्राहकों को लक्षित कर रहा है, जहां प्रति ग्राहक खर्च और ब्रांड लॉयल्टी दोनों अधिक होती हैं.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

हरियाणा में 500 करोड़ रुपये के निवेश की योजना, स्टीमहाउस इंडिया ने सरकार के साथ किया समझौता

इस समझौते के तहत राज्य के औद्योगिक क्लस्टर में सामुदायिक बॉयलर इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने पर विचार किया जाएगा.

7 minutes ago

IDBI को खरीदने के लिए IDBI की पूंजी का इस्तेमाल करेगी फेयरफैक्स?

फेयरफैक्स, IDBI बैंक का नियंत्रण हासिल करने के लिए 52,878 करोड़ रुपये का भुगतान कर रहा है. लेकिन इसके चेयरमैन प्रेम वत्सा ने निवेशकों से कहा है कि IDBI खुद फेयरफैक्स के बीमा और वित्तीय सेवा कारोबार को खरीदने के लिए नकद भुगतान करेगा. फेयरफैक्स ने इस रकम को उन स्रोतों में भी शामिल किया है, जिनसे वह अधिग्रहण के लिए भुगतान करेगी.

44 minutes ago

मार्च 2027 तक 6.75-7% तक आ सकती है 10 साल के सरकारी बॉन्ड की यील्ड: SBI रिसर्च

SBI रिसर्च की रिपोर्ट के अनुसार, अगर RBI रेपो रेट में 50 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी कर इसे 6 फीसदी तक पहुंचा देता है, तब भी 10 साल के सरकारी बॉन्ड की यील्ड 6.75 से 7 फीसदी के दायरे में रह सकती है.

1 hour ago

REI एक्सपो में बायोगैस और CBG सेक्टर के लिए 3,200 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव, नई तकनीकों पर रहा जोर

22 से 24 अक्टूबर तक ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो मार्ट एंड सेंटर में आयोजित इस प्रदर्शनी में ऊर्जा क्षेत्र से जुड़े उद्योगों, निवेशकों और अन्य हितधारकों ने हिस्सा लिया.

1 hour ago

भारत का कच्चे तेल का आयात रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा, अक्टूबर में हर दिन खरीदे 56 लाख बैरल

पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक तनाव के बावजूद भारतीय रिफाइनरियों ने बढ़ाई खरीदारी, रूस से करीब 20 लाख और पश्चिम एशिया से 23 लाख बैरल प्रतिदिन हुआ आयात

3 hours ago


बड़ी खबरें

मार्च 2027 तक 6.75-7% तक आ सकती है 10 साल के सरकारी बॉन्ड की यील्ड: SBI रिसर्च

SBI रिसर्च की रिपोर्ट के अनुसार, अगर RBI रेपो रेट में 50 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी कर इसे 6 फीसदी तक पहुंचा देता है, तब भी 10 साल के सरकारी बॉन्ड की यील्ड 6.75 से 7 फीसदी के दायरे में रह सकती है.

1 hour ago

AAAI ने बनाई मीडिया काउंसिल, WPP, ओमनीकॉम, पब्लिसिस, हवास और मैडिसन के वरिष्ठ अधिकारी होंगे शामिल

भारतीय विज्ञापन एजेंसियों का संगठन AAAI मीडिया इंडस्ट्री के सामने उभरती चुनौतियों पर चर्चा और आपसी सहयोग बढ़ाने के लिए नई मीडिया काउंसिल बनाएगा. ओमनीकॉम मीडिया के कार्तिक शर्मा को काउंसिल का अध्यक्ष बनाया गया है.

28 minutes ago

IDBI को खरीदने के लिए IDBI की पूंजी का इस्तेमाल करेगी फेयरफैक्स?

फेयरफैक्स, IDBI बैंक का नियंत्रण हासिल करने के लिए 52,878 करोड़ रुपये का भुगतान कर रहा है. लेकिन इसके चेयरमैन प्रेम वत्सा ने निवेशकों से कहा है कि IDBI खुद फेयरफैक्स के बीमा और वित्तीय सेवा कारोबार को खरीदने के लिए नकद भुगतान करेगा. फेयरफैक्स ने इस रकम को उन स्रोतों में भी शामिल किया है, जिनसे वह अधिग्रहण के लिए भुगतान करेगी.

44 minutes ago

REI एक्सपो में बायोगैस और CBG सेक्टर के लिए 3,200 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव, नई तकनीकों पर रहा जोर

22 से 24 अक्टूबर तक ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो मार्ट एंड सेंटर में आयोजित इस प्रदर्शनी में ऊर्जा क्षेत्र से जुड़े उद्योगों, निवेशकों और अन्य हितधारकों ने हिस्सा लिया.

1 hour ago

हरियाणा में 500 करोड़ रुपये के निवेश की योजना, स्टीमहाउस इंडिया ने सरकार के साथ किया समझौता

इस समझौते के तहत राज्य के औद्योगिक क्लस्टर में सामुदायिक बॉयलर इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने पर विचार किया जाएगा.

7 minutes ago