✕

होम / बिजनेस / सिंगापुर की तर्ज पर NCR में डेवलप होगा एक नया शहर, जानिए क्या है पूरी प्लानिंग?

सिंगापुर की तर्ज पर NCR में डेवलप होगा एक नया शहर, जानिए क्या है पूरी प्लानिंग?

NCR में बनने वाले नए शहर का काम काफी प्लानिंग के साथ किया जा रहा है. इसके लिए गौतम बुद्ध नगर के 20 और बुलंदशहर के 60 गांवों की जमीन अधिग्रहण किया जाएगा. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

अगर आप एनसीआर में रहना चाहते हैं, तो आपके लिए एक काम की खबर है. दरअसल, नोएडा अथॉरिटी एनसीआर में एक नया शहर डेवलप कपने जा रही है. ग्रेटर नोएडा से लगे इस नए शहर का नाम 'न्यू नोएडा' होगा. इसमें गौतम बुद्ध नगर और बुलंदशहर के गांवों को शामिल किया जाएगा. प्लानिंग के अनुसार इस नए शहर का निर्माण सिंगापुर की तर्ज पर किया जाएगा. यहां गोल्फ कोर्स और क्रिकेट स्टेडियम भी होगा. तो आइए जानते हैं क्या है नोएडा अथॉरिटी की पूरी प्लानिंग?

शुरू हो गया जमीनी सर्वे
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार करीब 209 वर्ग किमी क्षेत्र में बसने वाले इस नए शहर (न्यू नोएडा) के लिए जमीनी सर्वे शुरू हो गया है. सिकंद्राबाद के एक गांव में इसके लिए ऑफिस बनाया जा रहा है. पूरी जमीन का जल्द ही सैटेलाइट सर्वे भी शुरू किया जाएगा. यह सैटेलाइट सर्वे जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू होने से पहले कराया जाएगा. नोएडा का सैटेलाइट सर्वे पिछली बार 2011 में किया गया था. इस नए शहर को बसाने के दौरान यहां पड़ने वाली नदियों और नहरों में स्टीमर से लेकर बोटिंग तक की सुविधा मौजूद होगी.

मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं
न्यू नोएडा में कई तरह की वर्ल्ड क्लास सुविधाएं होंगी. यहां रेजिडेंट्स सेक्टर में गोल्फ कोर्स और क्रिकेट स्टेडियम बनाए जाएंगे. सूत्रों के अनुसार न्यू नोएडा के बीच से बुलंदशहर और कोट गांव के पास दो बड़ी नहर और नदियां निकल रही हैं. इन नदियों का सौंदर्यीकरण सिंगापुर की तर्ज पर किया जाएगा. प्यावली और बुलंदशहर की बड़ी नहर का सौंदर्यीकरण किया जाएगा. भविष्य में इस नदी में स्टीमर और बोट चलाने की भी प्लानिंग पर विचार किया जा रहा है. नहरों के आसपास आने वाले सेक्टर में नदियों के रास्ते स्टीमर से कनेक्टिविटी की जाएगी.

ऐसे होगा इस नए शहर का निर्माण
गौतम बुद्ध नगर जिले के 20 और बुलंदशहर जिले के 60 गांवों को मिलाकर न्यू नोएडा बसाया जाएगा. इस नए शहर का निर्माण चार फेज में पूरा होगा. पहला फेज इसी साल से शुरू कर दिया जाएगा. इस नए शहर में इंडस्ट्रियल जोन विकसित किया जाएगा. साथ जैसे-जैसे काम आगे बढ़ेगा, इस नए शहर में एजुकेशनल इंस्टीट्यूट, रेजिडेंशियल एरिया, कमर्शियल स्पेस, अस्पताल, मंडी और दूसरी चीजें भी बनाई जाएंगी. न्यू नोएडा में सामान्य कॉलोनियों के अलावा हाई राइज बिल्डिंग भी बनेंगी. नोएडा अथॉरिटी के सीईओ लोकेश एम ने कहा कि न्यू नोएडा में सबकुछ प्लान के अनुसार काम हो रहा है. शासन से मंजूरी मिलने के बाद न्यू नोएडा शहर बसाया जा रहा है. इसके लिए अधिसूचना जारी हो चुकी है. पहले फेज में जमीन अधिग्रहण करने के लिए 1000 करोड़ रुपये जारी हो चुके हैं.

टैग्स  
सम्बंधित खबरें

UPI पर MDR का असर! ट्रांजैक्शन वैल्यू 10% और वॉल्यूम 4% तक घटने का अनुमान

15 अक्टूबर से ₹2,000 से अधिक के मर्चेंट UPI भुगतान पर 0.4% MDR लागू होने का प्रस्ताव है. सर्वे के मुताबिक, अतिरिक्त शुल्क लगने पर 76% यूजर्स बड़े भुगतान के लिए कैश, कार्ड या बैंक ट्रांसफर का रुख कर सकते हैं.

7 hours ago

अगस्त में कपड़ा उत्पादन 13.1% बढ़ा, परिधान उत्पादन 7.4% गिरा; दोनों क्षेत्रों में बढ़ा अंतर

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) के आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त 2026 में देश का औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) 8% बढ़ा, जो जुलाई के 6.7% की तुलना में अधिक है.

9 hours ago

IPO बाजार में इस हफ्ते रहेगी सुस्ती, सिर्फ एक नया इश्यू खुलेगा; 29 कंपनियों की होगी लिस्टिंग

इस सप्ताह नया इश्यू लाने वाली एकमात्र कंपनी R K Fashion Accessories है. कोलकाता स्थित यह कंपनी नकली आभूषणों के वितरण का कारोबार करती है. कंपनी आईपीओ के जरिए 34.99 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है.

10 hours ago

FSSAI का एवरेस्ट पर बड़ा एक्शन, कीटनाशक तय सीमा से ज्यादा मिलने पर जीरा पाउडर का बैच रिकॉल

एवरेस्ट को वापस मंगाए गए उत्पाद का पूरा रिकॉर्ड रखने और तय समय-सीमा के भीतर जरूरी जानकारी तथा स्टेटस रिपोर्ट जमा करने को कहा गया है.

10 hours ago

शेयर बाजार में आज तेजी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 130 अंक चढ़ा; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी 1 अक्टूबर को सेंसेक्स 570.59 अंक यानी 0.79 फीसदी गिरकर 71,909.70 पर और निफ्टी 198.50 अंक यानी 0.88 फीसदी टूटकर 22,421.95 पर बंद हुआ था.

10 hours ago

बड़ी खबरें