होम / बिजनेस / जापानी की कंपनी भारत में लगाएगी अमोर्फस स्टील का पहला प्लांट, 80 मिलियन डॉलर तक का निवेश

जापानी की कंपनी भारत में लगाएगी अमोर्फस स्टील का पहला प्लांट, 80 मिलियन डॉलर तक का निवेश

कंपनी आंध्र प्रदेश में मेटग्लास (Metglas) नामक अमोर्फस धातु सामग्री के निर्माण के लिए उत्पादन इकाई स्थापित करेगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 6 months ago

जापान की प्रमुख सामग्री निर्माता कंपनी Proterial ने भारत में अमोर्फस इलेक्ट्रिकल स्टील के पहले विनिर्माण संयंत्र की स्थापना की घोषणा की है. कंपनी इस परियोजना के पहले चरण में 77 से 80 मिलियन अमेरिकी डॉलर तक का निवेश करेगी. इस कदम का उद्देश्य ऊर्जा-कुशल पावर इंफ्रास्ट्रक्चर की बढ़ती वैश्विक मांग को पूरा करना है.

आंध्र प्रदेश में स्थापित होगा उत्पादन केंद्र

कंपनी आंध्र प्रदेश में मेटग्लास (Metglas) नामक अमोर्फस धातु सामग्री के निर्माण के लिए उत्पादन इकाई स्थापित करेगी. यह सामग्री ट्रांसफॉर्मर कोर में उपयोग की जाती है और पारंपरिक इलेक्ट्रिकल स्टील की तुलना में बिजली के नुकसान को 20-30 प्रतिशत तक कम कर सकती है.

संयुक्त उद्यम के रूप में होगा संचालन

इस संयंत्र का संचालन Metglas (India) Private Limited द्वारा किया जाएगा, जो एक संयुक्त उद्यम है. इसमें Proterial की 74 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी, जबकि शेष 26 प्रतिशत हिस्सेदारी भारत की Shirdi Sai Electricals के पास होगी. यह संयुक्त उद्यम जून 2025 में स्थापित किया गया था.

जनवरी 2026 से निर्माण कार्य, अक्टूबर 2026 से उत्पादन

संयंत्र का निर्माण कार्य जनवरी 2026 में तिरुपति के श्री सिटी में शुरू होने की योजना है. व्यावसायिक उत्पादन अक्टूबर 2026 से शुरू होने की उम्मीद है. प्रारंभिक उत्पादन क्षमता लगभग 30,000 टन प्रति वर्ष रखी गई है.

दो चरणों में होगा निवेश, 500 लोगों को मिलेगा रोजगार

Proterial ने बताया कि कुल निवेश दो चरणों में किया जाएगा. पहले चरण में 77-80 मिलियन डॉलर का निवेश होगा, जबकि विस्तार के लिए अतिरिक्त 155-160 मिलियन डॉलर की योजना है. इस परियोजना से 200 से 500 लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है.

क्या है अमोर्फस धातु की विशेषता?

अमोर्फस धातुएं पिघली हुई धातु को अत्यधिक तेजी से ठंडा करके बनाई जाती हैं, जिससे परमाणु क्रिस्टलीय संरचना नहीं बना पाते. इस प्रक्रिया से तैयार सामग्री में बेहतर सॉफ्ट मैग्नेटिक गुण होते हैं, जो इसे ट्रांसफॉर्मर कोर और शोर-नियंत्रण वाले मैग्नेटिक कंपोनेंट्स के लिए उपयुक्त बनाते हैं.

भारत की आयात निर्भरता होगी कम

भारत में इस संयंत्र की स्थापना से देश की अमोर्फस इलेक्ट्रिकल स्टील के आयात पर निर्भरता कम होगी. साथ ही, यह घरेलू ट्रांसफॉर्मर निर्माण उद्योग और ऊर्जा दक्षता लक्ष्यों को भी मजबूती देगा.

वैश्विक स्तर पर उत्पादन नेटवर्क होगा मजबूत

भारत में नया संयंत्र स्थापित होने के बाद Proterial का उत्पादन नेटवर्क अमेरिका, जापान और भारत, इन तीन प्रमुख क्षेत्रों में फैल जाएगा. इससे कंपनी को वैश्विक स्तर पर बढ़ती बिजली मांग को पूरा करने और पावर ग्रिड में ऊर्जा हानि को कम करने में मदद मिलेगी.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

सेबी का निप्पॉन-यस बैंक मामले को सयोनारा, सीबीआई अभी भी कह रहा है, इतनी जल्दी नहीं

निप्पॉन इंडिया MF को करीब ₹92.46 करोड़ का भुगतान करना होगा. कंपनी के सीईओ सुंदीप सिक्का और फंड मैनेजर अमित त्रिपाठी को 2.1-2.1 करोड़ रुपये देने होंगे. सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में कुल भुगतान करीब ₹97 करोड़ होगा. सेबी का आदेश जल्द जारी होने की उम्मीद है.

2 hours ago

सितंबर में भारत की कारोबारी गतिविधियों ने पकड़ी रफ्तार, फ्लैश PMI 56.5 पर पहुंचा

सर्वे के अनुसार, सितंबर में भारत के निजी क्षेत्र में नए कारोबार में तेजी आई. मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस दोनों क्षेत्रों में मांग में सुधार हुआ, हालांकि मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र में नए ऑर्डर की वृद्धि अधिक मजबूत रही.

2 hours ago

रक्षा उत्पादन ₹1.78 लाख करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर, निर्यात 63% बढ़कर ₹38,424 करोड़

FY26 में रक्षा उत्पादन 15.6% बढ़ा, निजी क्षेत्र की हिस्सेदारी भी बढ़कर 24% हुई; भारत 80 से अधिक देशों को रक्षा उत्पादों का निर्यात कर रहा है.

2 hours ago

S&P ने भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान बढ़ाकर 7% किया, महंगाई बढ़ी तो RBI बढ़ा सकता है रेपो रेट

जून तिमाही में 7.8% की मजबूत GDP ग्रोथ के बाद रेटिंग एजेंसी ने बढ़ाया FY27 का अनुमान; मजबूत खपत, औद्योगिक गतिविधियों, निर्यात और सरकारी निवेश से अर्थव्यवस्था को मिला सहारा

6 hours ago

PhonePe को UAE में दो पेमेंट लाइसेंस के लिए सैद्धांतिक मंजूरी, अंतरराष्ट्रीय विस्तार की ओर बढ़ी कंपनी

UAE के सेंट्रल बैंक ने रिटेल पेमेंट सर्विसेज और कार्ड स्कीम्स तथा स्टोर्ड वैल्यू फैसिलिटीज के लिए दी इन-प्रिंसिपल अप्रूवल; कारोबार शुरू करने से पहले लेनी होगी अंतिम मंजूरी

6 hours ago

बड़ी खबरें

रक्षा उत्पादन ₹1.78 लाख करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर, निर्यात 63% बढ़कर ₹38,424 करोड़

FY26 में रक्षा उत्पादन 15.6% बढ़ा, निजी क्षेत्र की हिस्सेदारी भी बढ़कर 24% हुई; भारत 80 से अधिक देशों को रक्षा उत्पादों का निर्यात कर रहा है.

2 hours ago

सितंबर में भारत की कारोबारी गतिविधियों ने पकड़ी रफ्तार, फ्लैश PMI 56.5 पर पहुंचा

सर्वे के अनुसार, सितंबर में भारत के निजी क्षेत्र में नए कारोबार में तेजी आई. मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस दोनों क्षेत्रों में मांग में सुधार हुआ, हालांकि मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र में नए ऑर्डर की वृद्धि अधिक मजबूत रही.

2 hours ago

सेबी का निप्पॉन-यस बैंक मामले को सयोनारा, सीबीआई अभी भी कह रहा है, इतनी जल्दी नहीं

निप्पॉन इंडिया MF को करीब ₹92.46 करोड़ का भुगतान करना होगा. कंपनी के सीईओ सुंदीप सिक्का और फंड मैनेजर अमित त्रिपाठी को 2.1-2.1 करोड़ रुपये देने होंगे. सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में कुल भुगतान करीब ₹97 करोड़ होगा. सेबी का आदेश जल्द जारी होने की उम्मीद है.

2 hours ago

अडानी ग्रुप की 5 कंपनियों ने सेबी के साथ निपटाया मामला, चुकाए 1.5 करोड़ रुपये

सेबी के मौजूदा निपटान आदेश में जिन मामलों का निपटारा किया गया है, वे संबंधित पक्ष लेनदेन के खुलासे और ऑडिट रिपोर्ट से जुड़े कथित अनुपालन उल्लंघनों पर केंद्रित हैं.

9 hours ago

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

5 hours ago