होम / बिजनेस / त्योहारों पर बैंकों और NBFCs का बड़ा तोहफा: लोन से लेकर शॉपिंग तक बंपर फायदे

त्योहारों पर बैंकों और NBFCs का बड़ा तोहफा: लोन से लेकर शॉपिंग तक बंपर फायदे

नवरात्रि से लेकर दीपावली तक यह फेस्टिवल AU बैंक ग्राहकों को खरीदारी का बेहतर अनुभव, बंपर इनाम और भारी छूट एक साथ देने का अवसर है.

रितु राणा 11 months ago

त्योहारों का मौसम आते ही देशभर के बैंक और गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियां (NBFC) ग्राहकों को लुभाने के लिए आकर्षक लोन ऑफर्स के साथ मैदान में उतर चुके हैं. चाहे आप नया घर लेना चाहें, नया वाहन खरीदें या फिर सिर्फ ऑनलाइन शॉपिंग, हर जरूरत पर अब राहत और बचत दोनों मिल रही है. इस साल दीपावली और नवरात्रि के अवसर पर ICICI बैंक, HDFC बैंक, SBI और Axis बैंक ने फेस्टिव लोन स्कीम्स की शुरुआत की है, जिनमें कम ब्याज दर, शून्य प्रोसेसिंग शुल्क, कैशबैक और EMI पर छूट जैसे कई फायदे शामिल हैं. ऐसे में इन फेस्टिव लोन ऑफर्स का फायदा उठाकर ग्राहक अपने त्योहार को और भी खास बना सकते हैं. तो आइए आपको इन ऑफर्स की विस्तार से जानकारी देते हैं.

सुस्त कर्ज मांग को गति देने की कोशिश

वित्त वर्ष 2026 की शुरुआत में कर्ज की मांग अपेक्षाकृत कम रही है. इस रफ्तार को बढ़ाने के लिए बैंकों और एनबीएफसी ने त्योहारों को मौके के रूप में लिया है. व्यक्तिगत ऋण, वाहन ऋण और आवास ऋण में नई ऊर्जा भरने के लिए कम ब्याज दर, प्री-अप्रूव्ड लोन लिमिट, और लंबी पुनर्भुगतान अवधि जैसे आकर्षक विकल्प पेश किए गए हैं.

ई-कॉमर्स और रिटेल सेक्टर के साथ साझेदारी

बैंक अब सिर्फ लोन तक सीमित नहीं हैं, बल्कि उन्होंने ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स और रिटेल ब्रांड्स के साथ हाथ मिलाकर इंस्टेंट EMI, कैशबैक डील्स और त्योहारी छूट की पेशकश शुरू की है. ग्राहक अब बैंक के डेबिट और क्रेडिट कार्ड से खरीदारी कर कई गुना ज्यादा फायदे पा सकते हैं.

बैंक वाइज ऑफर डिटेल्स

1. SBI (भारतीय स्टेट बैंक): अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल के लिए SBI क्रेडिट कार्ड धारकों को 10% की तत्काल छूट और महंगे मोबाइल्स पर अतिरिक्त छूट दी जा रही है. एसबीआई के निदेशक मंडल में नॉन एग्जीक्यूडिव डायरेक्टर स्वाति गुप्ता ने कहा "त्योहारों के इस खास मौके पर हम अपने ग्राहकों को अधिकतम बचत और बेहतर खरीदारी अनुभव देना चाहते हैं. हमारी कोशिश है कि डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देते हुए हर वर्ग के उपभोक्ता को लाभ पहुंचाया जाए."

2. ICICI बैंक: इलेक्ट्रॉनिक्स, मोबाइल, फैशन, यात्रा, ग्रॉसरी, होम डेकोर और डाइनिंग जैसी श्रेणियों में विशेष छूट और कैशबैक ऑफर कर रहा है.

3. HDFC बैंक: ‘फेस्टिव ट्रीट्स’ कैंपेन के तहत हाइपरलोकल ऑफर्स पेश किए जा रहे हैं. बैंक के CMO रवि संतनम के अनुसार, इन ऑफर्स को इस तरह डिजाइन किया गया है कि वे स्थानीय समुदायों के लिए भी प्रासंगिक हों.

4. Axis बैंक: ‘दिल से ओपन सेलिब्रेशन’ नामक कैंपेन शुरू किया गया है, जिसमें डिस्काउंट, रिवॉर्ड्स और एक्सक्लूसिव डील्स शामिल हैं. ग्राहक क्रेडिट कार्ड के जरिए ई-कॉमर्स, इलेक्ट्रॉनिक्स, त्वरित खरीदारी और यात्रा बुकिंग पर छूट प्राप्त कर सकते हैं.

एनबीएफसी का फोकस – वाहन ऋण और गोल्ड लोन

त्योहारों के दौरान NBFCs खासतौर पर दोपहिया और तिपहिया वाहन ऋण को बढ़ावा दे रहे हैं। GST में कटौती के बाद यह सेक्टर काफी आकर्षक बन गया है.

1. महिंद्रा फाइनैंस: कंपनी ने कहा है कि उन्हें वाहन ऋण में मजबूत मांग दिखाई दे रही है और वह विभिन्न बाजारों के लिए विशेष ऑफर्स लाएंगे.

2. श्रीराम फाइनैंस: गोल्ड लोन, हाउसिंग लोन और वाहन ऋण पर त्योहारी योजनाएं लॉन्च करने की तैयारी में है.

3. L&T फाइनैंस: दोपहिया वाहनों के लिए तीन खास योजनाएं पेश की गई हैं, जिसमें नो कॉस्ट EMI, प्रॉम्प्ट पेमेंट रिबेट और EMI लाइट फेस्टिव (2025 में खरीदें, 2026 में भुगतान शुरू करें) शामिल हैं.

AU स्मॉल फाइनेंस बैंक का 'AU Heart to Cart' फेस्टिवल शुरू

AU स्मॉल फाइनेंस बैंक ने 23 सितंबर से एक महीने चलने वाला 'AU Heart to Cart' शॉपिंग फेस्टिवल लॉन्च किया है, जो नवरात्रि से दीपावली तक ग्राहकों को विशेष ऑफर्स, डिस्काउंट और इनामों का लाभ देगा. इसमें प्रीमियम ग्राहकों के लिए गिफ्ट,  AU Ivy को ₹25,000 की Taj Membership,  AU Eternity को ₹7,499 के Marriott वाउचर + Amazon Prime शामिल है. इसके अलावा ज्वेलरी शॉपिंग पर ₹25,000 तक के Amazon वाउचर और सबसे ज्यादा खर्च करने वाले 2 ग्राहकों को ग्रैंड प्राइज के रूप में गोवा कपल ट्रिप (3N/4D) ऑफर की जाएगी. 

फेस्टिव लोन ऑफर्स:

1.  गोल्ड लोन पर 0% प्रोसेसिंग फीस

2.  होम लोन पर 0.25% छूट

3.  AU कार्ड्स से खरीदारी पर ₹1 लाख+ की बचत

4. इलेक्ट्रॉनिक्स पर ₹15,000 तक की छूट

5.  स्मार्टफोन, ग्रॉसरी, फूड, फैशन, ट्रैवल और मूवी टिकट्स पर भारी बचत

नवरात्रि विशेष ऑफर:

1.  Swiggy, AJIO, Instamart पर डेली 15% तक की छूट

2.  अष्टमी-नवमी पर EMI शॉपिंग पर 0% प्रोसेसिंग फीस

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

14 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

14 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

15 hours ago

टाटा संस की लिस्टिंग को बोर्ड की मंजूरी, चंद्रशेखरन को 5 साल का एक्सटेंशन

टाटा संस के बोर्ड की गुरुवार को करीब तीन घंटे तक बैठक हुई. बैठक में कंपनी की लिस्टिंग और चेयरमैन के कार्यकाल से जुड़े अहम प्रस्तावों पर चर्चा हुई. बोर्ड की मंजूरी के बाद टाटा संस के शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने की दिशा में आगे की प्रक्रिया शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है.

16 hours ago

नए UPI MDR से छोटे कारोबारियों का रुख फिर नकदी की ओर हो सकता है: GTRI

15 अक्टूबर से लागू होने वाले नए MDR ढांचे में 2,000 रुपये से अधिक के पात्र UPI मर्चेंट ट्रांजैक्शन पर 0.4 फीसदी शुल्क लगेगा. GTRI का कहना है कि कम मार्जिन पर काम करने वाले छोटे कारोबारियों के भुगतान व्यवहार पर इसका असर पड़ सकता है.*

16 hours ago


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

1 day ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

14 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

14 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

14 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

15 hours ago