✕

होम / बिजनेस / NPS में बड़े बदलाव की तैयारी, रिटायरमेंट फंड को लेकर सामने आई ये जानकारी

NPS में बड़े बदलाव की तैयारी, रिटायरमेंट फंड को लेकर सामने आई ये जानकारी

NPS का काफी समय से विरोध किया जा रहा है. सरकारी कर्मचारी पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने की मांग कर रहे हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. पेंशन कोष विनियामक एवं विकास प्राधिकरण (PFRDA) NPS को ज्यादा आकर्षक बनाने की तैयारी में जुटा है. एक रिपोर्ट के अनुसार, पीएफआरडीए एक नई स्कीम-न्यू बैलेंस्ड लाइफ साइकिल फंड लॉन्च करने वाला है, जिससे रिटायरमेंट तक अंशधारक को अच्छा-खासा फंड बनाने में मदद मिलेगी. PFRDA की इस प्रस्तावित योजना के तहत इक्विटी फंड में लंबे समय तक ज्यादा निवेश राशि आवंटित की जा सकेगी. 

कब होगी लॉन्चिंग? 
PFRDA की इस प्रस्तावित योजना के अंतर्गत अंशधारक के 45 साल का होने पर इक्विटी निवेश में धीरे-धीरे कमी आएगी. अभी 35 साल से यह कटौती शुरू हो जाती है. पेंशन कोष विनियामक एवं विकास प्राधिकरण के चेयरमैन दीपक मोहंती का कहना है कि अधिक लंबे समय तक इक्विटी शेयर फंड में निवेश आवंटित करने को लेकर हम मौजूदा वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) में न्यू बैलेंस्ड लाइफ साइकिल फंड लॉन्च करेंगे. एनपीएस की गैर-सरकारी कर्मचारियों के लिए लाई जाने वाली इस नई योजना के अंतर्गत 45 साल की उम्र से इक्विटी निवेश में धीरे-धीरे कमी आएगी. इससे लॉन्ग टर्म में पेंशन फंड बढ़ेगा, जबकि जोखिम और रिटर्न के बीच संतुलन भी बना रहेगा.

OPS की है डिमांड
अभी तीन लाइफ साइकिल यानी LC फंड हैं - एलसी 75, एलसी 50 और एलसी 25. ये लाइफ साइकिल फंड ग्राहकों को निवेश का एक विकल्प प्रदान करते हैं. दीपक मोहंती ने बताया कि एनपीएस (गैर-सरकारी) के तहत रजिस्ट्रेशन 2023-24 में 9.7 लाख रहा और चालू वित्त वर्ष में इसके 11 लाख तक पहुंच जाने का अनुमान है. बता दें कि NPS का काफी समय से विरोध किया जा रहा है. सरकारी कर्मचारी पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने की मांग कर रहे हैं. इस मांग के दबाव में कुछ राज्य सरकारों ने पुरानी पेंशन योजना (OPS) बहाल भी की थी.   

ऐसा भी है संभव  
लोकसभा चुनाव से पहले खबर आई थी कि सरकार एनपीएस के तहत मिलने वाले अंतिम वेतन के लगभग 50 फीसदी पर गारंटीड पेंशन की पेशकश करने पर विचार कर रही है. सरकारी खजाने पर बहुत अधिक बोझ डाले बिना मौजूदा योजना में बदलाव की तैयारी की जा रही है. मालूम हो कि OPS में रिटायरमेंट के समय कर्मचारियों को सैलरी की आधी राशि पेंशन के रूप में मिलती है. वहीं, नई पेंशन में निश्चित पेंशन की कोई भी गारंटी नहीं होती.  मीडिया रिपोर्ट्स में अधिकारियों के हवाले से बताया गया था कि एनपीएस में इस तरह से बदलाव किया जा सकता है कि रिटायरमेंट के समय एक कर्मचारी को एकमुश्त राशि के रूप में लगभग 41.7 फीसदी का कॉन्ट्रिब्यूशन वापस मिले. NPS में बदलाव कर गारंटी वाली पेंशन योजना को जोड़ा जाएगा. हालांकि, यह पुरानी पेंशन योजना से काफी अलग होगा, लेकिन कर्मचारियों को रिटायरमेंट के बाद तय रकम पेंशन के रूप में दिए जाने का प्‍लान है. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

YAAP Digital के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर राज नायक ने दिया इस्तीफा

नायक ने इस इस्तीफे के पीछे पूर्णकालिक परिचालन भूमिका की व्यस्तताओं और अपनी व्यक्तिगत प्राथमिकताओं पर ध्यान देने की इच्छा का हवाला दिया है.

4 hours ago

महंगाई 7% तक पहुंचने का खतरा, RBI रेपो रेट में फिर कर सकता है 150 बेसिस पॉइंट तक की बढ़ोतरी

रिपोर्ट के अनुसार, महंगाई को ध्यान में रखते हुए वास्तविक ब्याज दर कम से कम 1 फीसदी बनाए रखने के लिए रेपो रेट को बढ़ाकर 6.5-7 फीसदी तक करना पड़ सकता है.

5 hours ago

सुजलॉन का 550 करोड़ रुपये का निवेश, तमिलनाडु समेत 3 राज्यों में लगेंगे नए प्लांट; 15,000 रोजगार की उम्मीद

कंपनी इस विस्तार पर 550 करोड़ रुपये खर्च करेगी और 2027 तक प्लांट शुरू करने की योजना है. कारोबारी सत्र के दौरान शेयर में 5 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी दर्ज हुई.

6 hours ago

चीन के 300 अरब डॉलर के सर्विस बाजार पर भारत की नजर, कारोबार की बाधाओं का होगा आकलन

वाणिज्य विभाग ने कंपनियों से वीजा, डेटा ट्रांसफर, लाइसेंस, टैक्स और भुगतान से जुड़ी समस्याओं का ब्योरा मांगा है. इसका मकसद चीन के बड़े सर्विस बाजार में भारत की हिस्सेदारी बढ़ाने और निर्यातकों के सामने आने वाली चुनौतियों की पहचान करना है.

7 hours ago

NTPC की को-जेनरेशन परियोजनाओं में 26% हिस्सेदारी का मौका, औद्योगिक कंपनियों से मांगी रुचि

कंपनी इन परियोजनाओं में 26 फीसदी इक्विटी हिस्सेदारी की पेशकश कर रही है. इसका उद्देश्य उद्योगों को भरोसेमंद और किफायती ऊर्जा उपलब्ध कराने के साथ अपने ऊर्जा समाधान कारोबार का विस्तार करना है.

10 hours ago

बड़ी खबरें