✕

होम / बिजनेस / इन देशों के 73% NRI कर रहे हैं ITR फाइल करने की तैयारी, सबसे ज्‍यादा इस देश के हैं लोग

इन देशों के 73% NRI कर रहे हैं ITR फाइल करने की तैयारी, सबसे ज्‍यादा इस देश के हैं लोग

इस बार 73% NRI ITR फाइल करने की तैयारी कर रहे हैं. इसमें से 19% अभी तक फाइल कर चुके हैं जबकि 8% NRI ऐसे हैं जो ITR फाइल करने का इरादा नहीं रखते हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

 जुलाई का महीना सामने आते ही आईटीआर फाइल करने की तारीख भी नजदीक आनी शुरू हो जाती है. एक ओर देश में जहां नौकरीपेशा से लेकर कारोबार की दुनिया से जुड़ा शख्‍स आयकर भरने की तैयारी कर रहा है वहीं सर्वे में ये बात सामने आई है कि इस बार 73 प्रतिशत एनआरआई भी आईटीआर फाइल करने की तैयारी कर रहे हैं. जिन देशों के एनआरआई आईटीआर फाइल करने की तैयारी कर रहे हैं उनमें अमेरिका, कनाडा, यूएई और ब्रिटेन जैसे देशों में रहने वाले भारतीय शामिल हैं. 

क्‍या कह रहे हैं सर्वे के आंकड़े? 
SBNRI के सर्वे आंकड़े कह रहे हैं कि इस बार 73 प्रतिशत एनआरआई आईटीआर फाइल करने की तैयारी कर रहे हैं. इसमें से 19 प्रतिशत अभी तक फाइल कर चुके हैं जबकि 8 प्रतिशत एनआरआई ऐसे हैं जो आईटीआर फाइल करने का इरादा नहीं रखते हैं. सर्वे में ये भी आंकड़ा सामने आया है कि अमेरिका के 22 प्रतिशत लोग जुलाई में आईटीआर फाइल करने की तैयारी कर रहे हैं. इनमें से 4 प्रतिशत पहले ही फाइल कर चुके हैं जबकि 3 प्रतिशत लोग ऐसे हैं जो फाइल करने का इरादा नहीं रखते हैं. ब्रिटेन के 31 प्रतिशत लोग ऐसे हैं फाइल करने की तैयारी कर रहे हैं जबकि 5 प्रतिशत कर चुके हैं और 4 प्रतिशत करने का इरादा नहीं रखते हैं. जबकि दूसरे देशों में मौजूद एनआरआई में 25 प्रतिशत फाइल करने तैयारी कर रहे हैं जबकि 5 प्रतिशत ने फाइल कर दिया है और 2 प्रतिशत ने फाइल नहीं करने का इरादा रखते हैं. 

ये भी पढ़ें: इन 4 छोटे बैंकों का होने जा रहा है मर्जर, सरकार ने बनाई ये योजना

क्‍या बोले एसबीएनआरआई के संस्‍थापक?  
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, SBNRI के संस्थापक मुदित विजयवर्गीय ने टैक्स फाइलिंग में एनआरआई के सामने आने वाली चुनौतियों के समाधान पर अपनी बात कहते हुए कहा कि सर्वेक्षण से स्पष्ट रूप से पता चलता है कि एनआरआई अपने कर दायित्वों का पालन करने के लिए उत्सुक हैं, लेकिन अक्सर जटिल टैक्‍स नियमों और समर्थन की कमी के कारण कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. एसबीएनआरआई में, हम इन प्रक्रियाओं को सरल बनाने और एनआरआई को प्रबंधन में मदद करने के लिए आवश्यक उपकरण और मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं. एनआरआई का यह सक्रिय दृष्टिकोण एक सकारात्मक संकेत है और हमारा लक्ष्य हर कदम पर उनका समर्थन करना है. 

भारत में इतने लोगों ने किया टैक्‍स फाइल 
आयकर विभाग के आंकड़े बताते हैं कि 2022-23 में 7.4 करोड़ लोगों ने आयकर रिटर्न दाखिल किया, जिनमें से 5.16 करोड़ लोगों या 70 प्रतिशत लोगों पर कोई कर देनदारी नहीं थी. इसका मतलब है कि 2022-23 में सिर्फ़ 2.24 करोड़ लोगों ने आयकर का भुगतान किया, जो भारत की कुल आबादी का लगभग 1.6 प्रतिशत है. लेकिन एनआरआई का एक बड़ा प्रतिशत ये बता रहा है कि उनमें भी टैक्‍स भरने को लेकर जागरूकता में इजाफा हुआ है. इस जागरूकता का असर है कि कई देशों में 30 प्रतिशत से ज्‍यादा लोग टैक्‍स भरने की तैयारी कर रहे हैं. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

दिवाली से पहले ऑनलाइन शॉपिंग में तेजी, दो दिन में 24,200 करोड़ रुपये की बिक्री; मोबाइल की सबसे ज्यादा मांग

रिपोर्ट के मुताबिक, शुरुआती दिनों में खरीदारी करने वालों में करीब एक-तिहाई हिस्सेदारी जेनरेशन जेड यानी युवा पीढ़ी की रही. यह आंकड़ा त्योहारी ऑनलाइन खरीदारी में युवाओं की भागीदारी को दिखाता है.

1 hour ago

अक्टूबर में खुलेंगे 12 कंपनियों के IPO, जियो प्लेटफॉर्म्स के 30,000 करोड़ रुपये से बड़े इश्यू पर नजर

इन कंपनियों का संबंध टेक्नोलॉजी, विनिर्माण, स्वास्थ्य सेवाओं, रक्षा, नवीकरणीय ऊर्जा और जल उपचार जैसे क्षेत्रों से है, जिनमें जियो प्लेटफॉर्म्स का प्रस्तावित आईपीओ सबसे बड़ा आकर्षण है.

2 hours ago

सेंसेक्स-निफ्टी की तेजी बरकरार रहेगी या फिर बिकवाली का दबाव? आज इन संकेतों और शेयरों पर रहेगी नजर

शुक्रवार सेंसेक्स 879 अंक चढ़कर 72,472 पर और निफ्टी 289 अंक बढ़कर 22,520 पर बंद हुआ था. वहीं, विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली बाजार के लिए चुनौती बनी हुई है.

2 hours ago

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

1 day ago

बड़ी खबरें

सेंसेक्स-निफ्टी की तेजी बरकरार रहेगी या फिर बिकवाली का दबाव? आज इन संकेतों और शेयरों पर रहेगी नजर

शुक्रवार सेंसेक्स 879 अंक चढ़कर 72,472 पर और निफ्टी 289 अंक बढ़कर 22,520 पर बंद हुआ था. वहीं, विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली बाजार के लिए चुनौती बनी हुई है.

2 hours ago

दिवाली से पहले ऑनलाइन शॉपिंग में तेजी, दो दिन में 24,200 करोड़ रुपये की बिक्री; मोबाइल की सबसे ज्यादा मांग

रिपोर्ट के मुताबिक, शुरुआती दिनों में खरीदारी करने वालों में करीब एक-तिहाई हिस्सेदारी जेनरेशन जेड यानी युवा पीढ़ी की रही. यह आंकड़ा त्योहारी ऑनलाइन खरीदारी में युवाओं की भागीदारी को दिखाता है.

1 hour ago

अक्टूबर में खुलेंगे 12 कंपनियों के IPO, जियो प्लेटफॉर्म्स के 30,000 करोड़ रुपये से बड़े इश्यू पर नजर

इन कंपनियों का संबंध टेक्नोलॉजी, विनिर्माण, स्वास्थ्य सेवाओं, रक्षा, नवीकरणीय ऊर्जा और जल उपचार जैसे क्षेत्रों से है, जिनमें जियो प्लेटफॉर्म्स का प्रस्तावित आईपीओ सबसे बड़ा आकर्षण है.

2 hours ago

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.

1 day ago