होम / बिजनेस / 7000 किलो हलवा, 2100 किलो का घंटा और इतनी लंबी अगरबत्ती, प्राण प्रतिष्ठा में होगा ये सब
7000 किलो हलवा, 2100 किलो का घंटा और इतनी लंबी अगरबत्ती, प्राण प्रतिष्ठा में होगा ये सब
हलवा जहां नागपुर के कारोबारी बना रहे हैं, वहीं घंटा एटा में बना है. यही नहीं अगरबत्ती वडोदरा से बनकर आ रही है. हलवा बनाने वाले कारोबारी रेस्टोरेंट की चेन चलाते हैं.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago
रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की तिथि जैसे-जैसे नजदीक आ रही है वैसे-वैसे अयोध्या में लगने वाले पकवानों से लेकर दूसरे साजो सामान का ब्यौरा सामने आना लगा है. अयोध्या में जहां प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन नागपुर के एक कारोबारी 7000 किलो हलवा बनाने जा रहे हैं, वहीं अयोध्या में 2100 किलो का घंटा भी बनाया गया है. यही नहीं सबसे खास बात ये है कि अयोध्या में एक ऐसी अगरबत्ती भी पहुंची है जिसकी लंबाई आपको हैरान कर देगी.
कौन बना रहा है 7000 किलो हलवा?
अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन यानी 22 जनवरी को 7000 किलो हलवा भी बनाया जा रहा है. इस हलवे को नागपुर के एक कारोबार बना रहे हैं. 7000 किलो हलवा बनाने वाले इस कारोबार का नाम है विष्णु मनोहर. इस हलवे के बनते ही विश्व रिकॉर्ड बन जाएगा. विष्णु मनोहर विष्णु की रसोई नाम से रेस्टोरेंट की चेन चलाते हैं. जो नागपुर, लातूर, और यूनाइटेड स्टेट में चलती हैं. इस हलवे को प्राण प्रतिष्ठा के बाद सभी वीवीआईपी में बांटा जाएगा.
2100 किलो का घंटा
राम मंदिर के लिए रामलला के भक्त अपनी ओर से कई तरह के उपहार लेकर आ रहे हैं. इनमें 2100 किलो का घंटा एटा में बनाया गया है. ये घंटा पूरी तरह से अष्टधातु का बनाया गया है. इसे बनाने वाले कारीगर कहते हैं कि इसे बनाने में 2 साल से ज्यादा का समय लगा है. इसे बनवाने वाले कहते हैं कि सभी प्रकार के अनुष्ठान के बाद इसे अयोध्या भेजा जा रहा है.
सबसे लंबी अगरबत्ती से फैलेगी सुगंध
रामलला के भक्तों का प्रेम ही है कि एक भक्त ने उनके लिए दुनिया की अब तक की सबसे लंबी अगरबत्ती बनाई है. इस अगरबत्ती को गुजरात के वडोदरा के रहने वाले विहा भरवाड़ ने बनवाया है. ये अगरबत्ती 376 किलोग्राम गुग्गुल, 376 ग्राम नारियल का गोला, 190 किलोग्राम घीं, 1470 किलो गाय का गोबर और 420 किलो जड़ी बूटियों का इस्तेमाल किया गया है. अगरबत्ती की लंबाई कुतुब मीनार की आधी लंबाई की है. ये अगरबत्ती अयोध्या के लिए रवाना हो चुकी है. इसे एक बार जलाने पर ये कई महीनों तक जलती रहेगी.
ये भी पढ़ें: इस तारीख को आएंगे Reliance Industries के नतीजे? क्या होगा कंपनी को मुनाफा?
टैग्स