✕

होम / बिजनेस / साल का पहला हफ्ता होगा धमाकेदार, कमाई कराने आ रहे 7 नए IPO, 6 की होगी लिस्टिंग

साल का पहला हफ्ता होगा धमाकेदार, कमाई कराने आ रहे 7 नए IPO, 6 की होगी लिस्टिंग

इस सप्‍ताह 7 आईपीओ सब्‍सक्रिप्‍शन के लिए लॉन्‍च होंगे. इनमें तीन मेनबोर्ड और चार एसएमई आईपीओ हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

पिछले साल आईपीओ मार्केट में जिस तरह का बूम देखने को मिला था, उसी को आगे बढ़ाते हुए नए साल का पहला हफ्ता भी दिखाई दे रहा है. 2025 का पहला सप्ताह आईपीओ के लिहाज से व्यस्त रहने वाला है. इस दौरान, मेन बोर्ड और एसएमई के 7 आईपीओ बाजार में खुलेंगे, जबकि 6 कंपनियों की लिस्टिंग भी होगी. जिनके आईपीओ या तो पिछले सप्ताह बंद हो चुके हैं या फिर अगले सप्ताह बंद हो जाएंगे. तो चलिए जानते हैं कि इस सप्ताह कौन-कौन सी कंपनियां धूम मचाने वाली हैं.

इस हफ्ते आने वाले IPO

Standard Glass Lining Technology IPO: यह 6 जनवरी को खुलने वाला है, कंपनी अपने IPO से 410.05 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है. IPO के लिए प्राइस बैंड 133-140 रुपये प्रति शेयर और लॉट साइज 107 शेयर है, क्लोजिंग 8 जनवरी को होगी. शेयरों की लिस्टिंग NSE, BSE पर 13 जनवरी को होगी.

Capital Infra Trust InvIT: इंफ्रास्ट्रक्चर निवेश ट्रस्ट 'कैपिटल इंफ्रा ट्रस्ट' अपना 1578 करोड़ रुपये का इश्यू 7 जनवरी को ओपन करने जा रही है. यह 9 जनवरी को बंद होगा. इश्यू क्लोज होने के बाद यूनिट्स में ट्रेडिंग BSE, NSE पर 14 जनवरी से शुरू होगी. Capital Infra Trust Invit के लिए प्राइस बैंड 99-100 रुपये प्रति यूनिट और लॉट साइज 150 यूनिट है.

Quadrant Future Tek IPO: यह 7 जनवरी को ओपन होगा और 9 जनवरी को बंद होगा, कंपनी 290 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है. बोली लगाने के लिए प्राइस बैंड 275-290 रुपये प्रति शेयर और लॉट साइज 50 शेयर है. इश्यू क्लोज होने के बाद शेयर BSE, NSE पर 14 जनवरी को लिस्ट होंगे.

Indobell Insulation IPO: 10.14 करोड़ रुपये का यह इश्यू 6 जनवरी को खुलकर 8 जनवरी को बंद होगा. शेयर BSE SME पर 13 जनवरी को लिस्ट होंगे. IPO में बोली लगाने के लिए प्राइस 46 रुपये प्रति शेयर और लॉट साइज 3000 शेयर है.

B.R.Goyal Infrastructure IPO: 85.21 करोड़ रुपये साइज का यह पब्लिक इश्यू 7 जनवरी को ओपन होगा. इसमें 128-135 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बोली लगा सकेंगे. लॉट साइज 1000 शेयर है. IPO 9 जनवरी को बंद होगा. इसके बाद शेयरों की लिस्टिंग BSE SME पर 14 जनवरी को होगी.

Delta Autocorp IPO: 54.60 करोड़ रुपये का यह इश्यू भी 7 जनवरी को खुलेगा और 9 जनवरी को बंद होगा. शेयर NSE SME पर 14 जनवरी को लिस्ट होंगे. बोली लगाने के लिए प्राइस बैंड 123-130 रुपये प्रति शेयर और लॉट साइज 1000 शेयर है.

Avax Apparels and Ornaments IPO: 1.92 करोड़ रुपये साइज का यह इश्यू भी 7 जनवरी को खुलने वाला है. इसमें 9 जनवरी तक 70 रुपये प्रति शेयर के भाव पर और 2000 शेयरों के लॉट में बोली लगा सकते हैं. क्लोजिंग के बाद शेयर BSE SME पर 14 जनवरी को लिस्ट होने वाले हैं.

इन कंपनियों की होगी लिस्टिंग 

नए सप्ताह में Indo Farm Equipment IPO 7 जनवरी को BSE, NSE पर लिस्ट होगा. इसी दिन Technichem Organics की लिस्टिंग BSE SME पर होगी. Leo Dry Fruits and Spices के शेयर BSE SME पर 8 जनवरी को लिस्ट होंगे. Davin Sons और Parmeshwar Metal के शेयर BSE SME पर 9 जनवरी को लिस्ट होंगे. Fabtech Technologies की लिस्टिंग BSE SME पर 10 जनवरी को होगी.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

19 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

21 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

21 hours ago

G20 में पीयूष गोयल ने ओवरकैपेसिटी के आरोपों को नकारा, कहा- WTO नियमों से चले वैश्विक व्यापार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत एक बड़ा बाजार और उत्पादक देश है, जो अपनी घरेलू जरूरतों के साथ वैश्विक मांग को पूरा करने में भी योगदान देता है.

1 day ago

RBI के फॉरेक्स नियमों से बैंकों को $500 मिलियन का नुकसान, बाद में $400 मिलियन की भरपाई

यह नुकसान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रुपये में बैंकों की नेट ओपन पोजीशन पर 100 मिलियन डॉलर की सीमा तय किए जाने के बाद हुआ.

1 day ago


बड़ी खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

19 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

21 hours ago

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

19 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

21 hours ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

1 day ago