होम / बिजनेस / राकेश झुनझुनवाला के 7 सबसे अहम टिप्स: फॉलो करेंगे तो शेयर बाजार में हो जाएंगे मालामाल

राकेश झुनझुनवाला के 7 सबसे अहम टिप्स: फॉलो करेंगे तो शेयर बाजार में हो जाएंगे मालामाल

सिर्फ भविष्य ही तय करता है कि सही कौन है और गलत कौन. उन्होंने कहा है कि आप गलत भी हो सकते हैं, इस बात का हमेशा सम्मान करें.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: राकेश झुनझुनवाला, जो शेयर मार्केट के बेताज बादशाह थे, अब हमारे बीच नहीं रहे. आज सुबह (रविवार) 62 साल की उम्र में उनका निधन हो गया. ऐसा कहा जाता था कि वे जिस शेयर पर हाथ रख देते थे, वो रॉकेट बन जाता था. आम निवेशक उनकी बातों पर आंख बंद करके भरोसा करते थे. उन्होंने शेयर मार्केट में निवेश करने वालों को ऐसी सलाह दी है, यदि उसे ईमानदारी से फॉलो किया जाए तो कभी घाटा नहीं होगा. आइए, जानते हैं उनके द्वारा बताए गए ऐसे ही 7 सबसे महत्वपूर्ण टिप्स....

कर्ज लेकर कभी निवेश न करें
शेयर मार्केट के बिग बुल ने आम निवेशकों को सलाह देते हुए कहा था कि कभी भी कर्ज लेकर बाजार में निवेश न करें. आपका अनुमान हमेशा सही साबित नहीं होगा. कई बार आपका अनुमान गलत भी हो सकता है. ऐसे में मान लीजिए आपने जो स्टॉक खरीदा है, वो आपके अनुमान के अनुसार परफॉर्म नहीं कर पाया तो आपको भारी नुकसान हो सकता है. ऐसे में यदि कर्ज लेकर आपने निवेश किया है तो आप भारी परेशानी में पड़ सकते हैं.

ससुर और पिता के पैसे से शेयर बाजार में निवेश न करें
राकेश झुनझुनवाला ने निवेशकों को यह भी सलाह दी थी कि कभी भी अपने पिता या ससुर के पैसों को शेयर मार्केट में नहीं लगाएं. हमेशा अपने द्वारा कमाए गए पैसों को ही आप निवेश करें. इससे आपको अपने निवेश की ताकत महसूस होगी और आप उसका कद्र करेंगे, क्योंकि आपने उसे मेहनत से कमाई होती है.

रिस्क उतनी ही लें, जितनी आप बर्दाश्त कर सकें
शेयर मार्केट के निवेशकों को टिप्स देते हुए राकेश झुनझुनवाला ने कहा था कि आप रिस्क उतनी ही लें, जितना नुकसान होने पर आप बर्दाश्त कर सकें. उन्होंने कहा था कि निवेश उतना ही करें, जिसे शॉर्ट टर्म में खोने पर भी रिस्क उठा सकते हैं. इसलिए सभी को पहले अपनी रिस्क प्रोफाइल देखनी चाहिए, तभी निवेश करना चाहिए. इसे इग्नोर करने से निवेशक कई बार ज्यादा जोखिम लेकर खुद को परेशानी में डाल देते हैं.

गलती का भी सम्मान करें
राकेश झुनझुनवाला ने कहा था कि निवेशक हमेशा प्राइस का सम्मान करें. ये ध्यान रखें कि हर दाम पर एक खरीददार और एक बेचने वाला रहता है. सिर्फ भविष्य ही तय करता है कि सही कौन है और गलत कौन. उन्होंने कहा है कि आप गलत भी हो सकते हैं, इस बात का हमेशा सम्मान करें.

गलतिया करें, लेकिन उससे सीख लें
झुनझुनवाला ने कहा था कि शेयर मार्केट में यदि आपसे गलती होती है तो आप उससे सीख लें, उसे बर्दाश्त करें. ऐसा करने से आप दूसरी गलती करे से बच जाएंगे. जो गलती आपसे हो चुकी है, उसे भूल से भी दोहराएं नहीं. यदि आप गलती दोहराएंगे तो कभी अच्छे निवेशक नहीं बन सकते. निवेश करना सिखाया नहीं जा सकता, लेकिन आप गलतियों से सीख लेकर एक अच्छे निवेशक बन सकते हैं.

हमेशा पॉजिटिव रहें
राकेश झुनझुनवाला ने निवेशकों को टिप्स देते हुए कहा था कि हमेशा पॉजिटिव रहें. निवेशकों के लिए ये सबसे जरूरी क्वालिटी है. शेयर बाजार में वही, सफल होता है, जो धैर्यवान होता है. बाजार में धैर्य की परीक्षा होती है. यदि आपको खुद पर भरोसा है, तो आपको उसका फायदा जरूर मिलेगा. बाजार मौसम की तरह होता है, पसंद नहीं आने पर भी आपको झेलना ही होगा. इसलिए, यदि कभी नुकसान होता है तो उससे घबराएं नहीं और सही समय का इंतजार करें.

जब आपका अच्छा समय हो तो सावधान रहें
जब लोग आपकी तारीफ करें तब ज्यादा सावधान रहें, क्योंकि सबसे बड़ी गलतियां तब होती है जब आपका अच्छा समय चल रहा होता है. ऐसा राकेश झुनझुनवाला ने अपने निवेशकों को कहा था. उनके अनुसार, आपके अच्छे समय में लोग आपकी खूब तारीफ करेंगे, लेकिन उससे अतिउत्साह में नहीं आना चाहिए और हमेशा सावधान रहना चाहिए.

VIDEO: प्रधानमंत्री मोदी के पास कितने करोड़ की है संपत्ति


टैग्स
सम्बंधित खबरें

हुरुन इंडिया वुमन लीडर्स लिस्ट 2026: कारोबार से खेल तक 117 महिलाओं ने बनाई खास जगह

इस वर्ष सूची में 12 श्रेणियों के तहत 117 महिलाओं को सम्मानित किया गया है. बिजनेस, स्टार्टअप, खेल, मीडिया, साहित्य और सामाजिक प्रभाव जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली इन महिलाओं ने भारत में नेतृत्व की नई मिसाल पेश की है.

20 hours ago

Eicher Motors ने Royal Enfield के आंध्र प्रदेश प्लांट के लिए 1,225 करोड़ रुपये के निवेश को दी मंजूरी, बढ़ेगी उत्पादन क्षमता

स्टॉक एक्सचेंज को दी गई नियामकीय सूचना में Eicher Motors ने कहा कि यह निवेश भविष्य में मिलने वाले दीर्घकालिक विकास अवसरों के लिए कंपनी को तैयार रखने और चरणबद्ध तरीके से उत्पादन क्षमता बढ़ाने की रणनीति का हिस्सा है.

20 hours ago

पतंजलि की इंश्योरेंस सेक्टर में एंट्री, मैग्मा जनरल इंश्योरेंस में ₹4,500 करोड़ की डील को IRDAI की मंजूरी

यह अधिग्रहण पतंजलि के लिए एफएमसीजी और आयुर्वेद उत्पादों से आगे बढ़कर वित्तीय सेवाओं के क्षेत्र में प्रवेश का रास्ता खोलेगा.

1 day ago

Hero Realty के CMO करण कुमार का इस्तीफा, शुरू करेंगे नई एडवाइजरी फर्म

Hero Realty में अपने कार्यकाल के दौरान करण कुमार ने कंपनी की मार्केटिंग रणनीति को मजबूत करने, ब्रांड पोजिशनिंग को आगे बढ़ाने और डिजिटल मार्केटिंग क्षमताओं को विस्तार देने में अहम भूमिका निभाई.

1 day ago

"अब यह सिर्फ कब्जा नहीं, पूरी अधीनता है", पूर्व वित्त सचिव का वित्तीय नियामकों पर बड़ा आरोप

भारत की वित्तीय नियामक संस्थाएं अब स्वतंत्र नहीं रह गई हैं, ऐसा भारत के एक पूर्व वित्त सचिव का तर्क है. यह आरोप गंभीर है, विवादित है और इसके पीछे का सवाल सात दशक पुराना है.

1 day ago


बड़ी खबरें

छोटे शहरों से निकले बड़े आइडिया, Samsung Solve for Tomorrow के टॉप 100 में 50% से ज्यादा इनोवेटर्स टियर-2/3 शहरों से

AI, हेल्थटेक, एजुकेशन और सस्टेनेबिलिटी पर आधारित समाधानों के साथ युवा स्टार्टअप आइडिया को मिल रहा बढ़ावा; विजेता टीमों को मिलेगा 2 करोड़ रुपये तक का इनक्यूबेशन सपोर्ट

1 hour ago

भारत की रोजगार रिकवरी और वैश्विक उथल-पुथल: 5.5% बेरोजगारी की हकीकत

भारत की रोजगार यात्रा ने पिछले कुछ वर्षों में मजबूत सुधार दर्ज किया है. महामारी के बाद बेरोजगारी दर में आई गिरावट इस बात का संकेत है कि अर्थव्यवस्था ने रोजगार सृजन की क्षमता दिखाई है.

2 hours ago

ट्रंप का दावा- हमास के निरस्त्रीकरण पर बनी सहमति, गाजा से चरणबद्ध तरीके से हटेगी इजरायली सेना

ट्रंप के अनुसार, इस समझौते के तहत हमास का निरस्त्रीकरण और इजरायली सैनिकों की गाजा से वापसी चरणबद्ध तरीके से होगी.

1 hour ago

टाटा स्टील का Q1 मुनाफा 19% बढ़कर 2,385 करोड़ रुपये, आय में 14% की बढ़ोतरी

टाटा स्टील की कंसोलिडेटेड ऑपरेशंस से आय जून तिमाही में सालाना आधार पर 14.3 फीसदी बढ़कर 60,794 करोड़ रुपये हो गई. हालांकि, पिछली तिमाही की तुलना में इसमें 3.9 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई.

1 hour ago

महिंद्रा की EV यूनिट बनी यूनिकॉर्न, 10,822 करोड़ रुपये के वैल्यूएशन पर पहुंची कंपनी

भारत में क्लीन मोबिलिटी को बढ़ावा देने के साथ इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल बाजार में तेजी आने की उम्मीद है, जिससे इस क्षेत्र की कंपनियों के लिए नए अवसर पैदा हो रहे हैं.

2 hours ago