✕

होम / बिजनेस / Arcelor Mittal में 600 जॉब्स पर चलने वाली है कैंची, लक्ष्मी मित्तल क्यों उठा रहे ये कदम?

Arcelor Mittal में 600 जॉब्स पर चलने वाली है कैंची, लक्ष्मी मित्तल क्यों उठा रहे ये कदम?

आर्सेलर मित्तल 15 देशों में स्टील की मैन्युफैक्चरिंग करती है. इसके 129 देशों में कस्टमर हैं. कंपनी में भारतीय मूल के लक्ष्मी मित्तल और उनके परिवार के पास 39.87 प्रतिशत हिस्सेदारी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी स्टील मैन्युफैक्चरिंग कंपनी आर्सेलर मित्तल फ्रांस में करीब छह सौ नौकरियों पर कैंची चलाने का प्लान कर रही है. ऐसा यूरोपीय स्टील सेक्टर में आए संकट के चलते हो सकता है. कंपनी इस वक्त जबरदस्त मुसीबत का सामना कर रही है.    

मित्तल कंपनी की सात साइट प्रभावित!

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, Layoffs से नॉर्थ फ्रांस में आर्सेलर मित्तल कंपनी की सात साइट प्रभावित हो सकती है, जिसमें करीब 7,100 लोग काम करते हैं. दरअसल, अमेरिकी  राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से 2 अप्रैल को लगाए गए टैरिफ के चलते यूरोपीय स्टील उद्योग इस वक्त काफी दबाव में है. इसके पर 25 प्रतिशत का भारी-भरकम टैरिफ लगाया गया है. यही वजह है कि इस उद्योग पर संकट के बाद मंडरा रहे हैं और आर्सेलर मित्तल की कंपनी जॉब्स में कटौती का विचार कर रही है.

आर्सेलर मित्तल की कंपनी में छंटनी

रिपोर्ट के अनुसार, इस कंपनी में भारतीय मूल के लक्ष्मी मित्तल और उनकी फैमिली के पास 39.87 फीसदी मालिकाना हक है. जबकि 56.20 फीसदी हिस्सेदारी पब्लिख शेयरहोल्डर्स के पास है. ArcelorMittar S.A यूरोपी स्थित लग्जमबर्ग में मल्टीनेशनल कंपनी है. लक्ष्मी मित्तल इस कंपनी में एग्गक्यूटिव चेरमेन हैं. आर्सेलर मित्तल का गठन साल 2007 में किया गया था. जिसमें आर्सेलर के करीब 33 अरब डॉलर का अधिग्रहण किया गया था.

कंपनी में 1,25,416 कर्मचारी

आर्सेलर कंपनी की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, 2024 के दिसंबर तक इस कंपनी में 1,25,416 कर्मचारी थी और कंपनी की कमाई 2024 में 62.24 अरब डॉलर रहा. गौरतलब है कि इससे पहले ये रिपोर्ट्स आयी थी कि गूगल भी अपने यहां पर छंटनी की योजना बना रही है, जिसमें अलग-अलग यूनिट से लोगों को निकालने के प्लान की खबर आयी थी. हालांकि, गगल ने भारत में किसी तरह की छंटनी को लेकर आधिकारिक रुप से कुछ भी नहीं कहा है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

वाटिका ग्रुप के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, ₹260 करोड़ के प्लॉट मामले में CMD अनिल भल्ला समेत दो गिरफ्तार

ईडी की जांच में 22 ऐसी ग्रुप कंपनियों का भी पता चलने की बात कही गई है, जिनमें कोई कर्मचारी नहीं था और न ही कोई स्वतंत्र कारोबारी गतिविधि दिखाई दी. एजेंसी के अनुसार, इन कंपनियों का इस्तेमाल जमीन से जुड़े लेनदेन, कॉरपोरेट गारंटी और जमीन गिरवी रखने जैसे कामों के लिए किया जाता था.

1 hour ago

टाटा का आखिरी खेल: ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव से बदल सकता है टाटा संस पर नियंत्रण का गणित

₹25,000 करोड़ का चेक, ट्रिब्यूनल के जरिए शेयर स्वैप और एक पारिवारिक विवाह. लिस्टिंग की कोशिश को कैसे विफल किया जा सकता है और चेयरमैन आखिरकार अकेले क्यों पड़ सकते हैं.

2 hours ago

FCRA संशोधन बिल पर SBI ने उठाए सवाल, NGO के खाते फ्रीज होने से लेकर FD तक पर मांगी स्पष्टता

SBI की ओर से JPC को दी गई प्रस्तुति के मुताबिक, बैंक की नई दिल्ली मुख्य शाखा में 25,432 FCRA खाते हैं. इनमें से 14,440 खाते एक्टिव हैं, जबकि 10,992 खातों पर प्रतिबंध हैं. बैंक के पास 24,915 डेजिग्नेटेड खाते भी हैं.

2 hours ago

वित्त मंत्री सीतारमण ने कतर से बढ़ाया आर्थिक सहयोग, निवेश समझौते में तेजी पर जोर

मंत्रालय ने बताया कि वित्त वर्ष 2026 में भारत का सकल प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) प्रवाह 94.53 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया, जो पिछले 15 वर्षों में सबसे अधिक है.

4 hours ago

अल नीनो की आशंका के बीच सरकार ने तय किया 37.39 करोड़ टन खाद्यान्न उत्पादन लक्ष्य

2025-26 के वास्तविक उत्पादन से करीब 26 लाख टन कम है लक्ष्य; धान, मक्का, सोयाबीन और कपास के रकबे में कमी, दालों और तिलहनों की बोआई बढ़ी

4 hours ago

बड़ी खबरें