होम / बिजनेस / Indian Industry की 46% कंपनियां कर सकती हैं इतनी वेतन वृद्धि, 16.5% तक हो सकती है ग्रोथ 

Indian Industry की 46% कंपनियां कर सकती हैं इतनी वेतन वृद्धि, 16.5% तक हो सकती है ग्रोथ 

पिछले दो साल कोविड के बीतने के बाद अगर ऐसा होता है तो ये अपने आप में अभी तक की सबसे बड़ी ग्रोथ होगी, कई सेक्‍टर ऐसे हैं जो कोविड से उबर चुके हैं जबकि कई सेक्‍टर अभी भी कोशिश कर रहे हैं. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

दुनियाभर की वैश्‍विक परिस्थितियों के बीच भले ही कई कंपनियों में हालात कठिन बने हुए हों लेकिन भारत में हालात बिल्‍कुल विपरीत दिख रहे हैं. एक सर्वे एजेंसी की रिपोर्ट में सामने आया है कि भारत में तकरीबन 46 प्रतिशत इंडस्‍ट्री से जुड़े लोग इस बार डबल डिजिट में सैलरी हाईक की तैयारी कर रहे हैं. रिपोर्ट कहती है कि लगभग आधे भारतीय संगठनों द्वारा लगातार दूसरे वर्ष दो अंकों की वेतन वृद्धि किए जाने की उम्मीद है. Aon India के नवीनतम सर्वे रिपोर्ट ये भी कहती है कि टॉप परफॉर्मर्स की सैलरी में इस साल 16.5 प्रतिशत का इजाफा हो सकता है. 

कौन कितनी ग्रोथ देने की कर रहा है तैयारी 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार on India की रिपोर्ट कहती है कि तीन-चौथाई भारतीय संगठन 9-12 प्रतिशत वेतन वृद्धि पर विचार कर रहे हैं. टेलीकॉम, रिटेल और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर बढ़ोतरी को लेकर सबसे ज्‍यादा रूढ़िवादी (कंसरर्वेटिव) है. रिपोर्ट ये भी कह रही है कि अधिकांश भारतीय संगठनों में लगातार दूसरे वर्ष दो अंकों की वेतन वृद्धि जारी रहने की उम्मीद है. Aon India के नवीनतम सर्वेक्षण के अनुसार, व्यापक आर्थिक अस्थिरता के बावजूद,  भारत में वेतन, 2023 में औसतन 10.3 प्रतिशत बढ़ने की उम्मीद है. हालांकि यह पिछले साल के 10.6 फीसदी से मामूली गिरावट है,  लेकिन पिछले दो सालों में ये वेतन वृद्धि एक पूरे दशक के उच्च स्तर पर पहुंच गई है.

डबल डिजिट तो हो सकती है सैलरी बढ़ोतरी 
अपने 28वें वार्षिक वेतन वृद्धि सर्वेक्षण में, Aon India ने पाया कि 46 प्रतिशत भारतीय संगठन अपने कर्मचारियों को दो अंकों की वेतन वृद्धि की पेशकश करने की सोच रहे हैं. यह पिछले 7-8 वर्षों में ऐसा करने वाले संगठनों का ये उच्चतम रेशियो है. Aon India ने यह भी साझा किया कि जो लोग कंपनी के टॉप परफॉर्मर हैं वो 2023 में 16.5 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की उम्मीद कर सकते हैं,  जो कि पिछले 10 वर्षों में सबसे अधिक है. रिपोर्ट में कहा गया है,  भारत में अन्य प्रमुख विश्व अर्थव्यवस्थाओं के मुकाबले सबसे अधिक वेतन वृद्धि जारी है.

कौन से हैं टॉप पेमेंट सेक्‍टर 
इस वर्ष शीर्ष 5 भुगतान करने वाले क्षेत्रों में ई-कॉमर्स, टेक्‍नोलॉजी प्लेटफ़ॉर्म और प्रोडक्‍ट, वैश्विक क्षमता केंद्र (जीसीसी),  टेक परामर्श, सेवाएँ और वित्तीय सेवाएँ शामिल हैं. इस बीच, टेलीकॉम, रिटेल और हॉस्पिटैलिटी के सबसे रूढ़िवादी (कंजर्वेटिव) क्षेत्र होने की संभावना है क्योंकि वे अभी भी कोविड के बाद के सुधार की राह पर हैं. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार Aon India में पार्टनर, ह्यूमन कैपिटल सॉल्यूशंस, इंडिया, रूपांक चौधरी ने बताया कि तीन-चौथाई संगठन 9-12 प्रतिशत वेतन वृद्धि की बात कर रहे हैं, जो बहुत खुशी की बात है.
उन्होंने आगे बताया,  इंडिया इंक ने पिछले दो वर्षों में तेज  वेतन वृद्धि की है, जिसमें कुछ कंपनियां उच्च वेतन बिलों से जूझ रही हैं. वैश्विक रूप से जुड़े उद्योग, जैसे टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म और उत्पाद, अपने वेतन बजट में कुछ हद तक सतर्क हैं, जबकि घरेलू मांग से संचालित उद्योग, जैसे कि विनिर्माण या एफएमसीजी/एफएमसीडी, अपने पांच साल के औसत की तुलना में अपनी बजट योजना को लेकर उत्साहित हैं.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

Mobavenue AI Tech का बड़ा दांव, नई ब्रांड पहचान के साथ लॉन्च किया AI आधारित Neural Engine

कंपनी की यह रीब्रांडिंग एक बूटस्ट्रैप्ड मुंबई स्टार्टअप से सूचीबद्ध वैश्विक AdTech प्लेटफॉर्म तक के उसके विकास को दर्शाती है. इसके साथ ही कंपनी ने एक नई AI इंटेलिजेंस लेयर भी पेश की है, जिसे इस तरह तैयार किया गया है कि वह मार्केटर्स के विज्ञापन की योजना बनाने, लॉन्च करने और उसके प्रदर्शन को मापने के तरीके को बदल सके.

6 hours ago

FireAI को SucSEED Indovation Fund से मिला 2.5 करोड़ रुपये का निवेश, एंटरप्राइज विस्तार पर देगी जोर

AI आधारित डिसीजन इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म FireAI निवेश का इस्तेमाल सेल्स इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने और रिसर्च एंड डेवलपमेंट को मजबूत करने में करेगी.

9 hours ago

भारत का तीसरा इंपोर्ट बिल

देश ने एक पीढ़ी तक दो बड़ी निर्भरताओं को संभाला है, कच्चा तेल और सोना. अब तीसरी निर्भरता चुपचाप हर AI-पावर्ड ऐप और वर्कफ्लो के अंदर बन रही है, जिसकी कीमत टोकन के आधार पर तय होती है, बिल डॉलर में आता है और जिसका स्वामित्व लगभग पूरी तरह विदेशों में है.

9 hours ago

400 करोड़ रुपये से ज्यादा का ऑर्डर, बाजेल प्रोजेक्ट्स ने मिस्र में बढ़ाया पावर ट्रांसमिशन कारोबार

यह परियोजना मिस्र के राष्ट्रीय ग्रिड को मजबूत करने वाली प्रमुख योजनाओं का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य देश में हाई वोल्टेज बिजली ट्रांसमिशन क्षमता को बढ़ाना और भरोसेमंद बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना है.

10 hours ago

The Hundred 2026 की भारत में नई पारी, JioStar ने खरीदे टीवी और डिजिटल राइट्स

कंपनी ने टूर्नामेंट के भारत में टीवी और डिजिटल प्रसारण के एक्सक्लूसिव अधिकार हासिल कर लिए हैं. इसके तहत सभी 68 मैच JioHotstar पर लाइव स्ट्रीम होंगे, जबकि Star Sports Network पर उनका सीधा प्रसारण किया जाएगा.

11 hours ago

बड़ी खबरें

धोनी का क्लीनटेक पर बड़ा दांव, SolarSquare में किया निवेश; 510 करोड़ रुपये की फंडिंग का बने हिस्सा

SolarSquare इस नई पूंजी का उपयोग अपने कारोबार के विस्तार में करेगी. कंपनी की योजना अगले चरण में 30 से 40 नए शहरों में प्रवेश करने की है.

12 hours ago