✕

होम / बिजनेस / 43वें India International Trade Fair का शुभारंभ, जानिए कहां मिलेगा टिकट, कितनी होगी कीमत?

43वें India International Trade Fair का शुभारंभ, जानिए कहां मिलेगा टिकट, कितनी होगी कीमत?

दिल्ली के भारत मंडपम (पूर्व में प्रगति मैदान) में 14 से लेकर 27 नवंबर 2024 तक India International Trade Fair का आयोजन होगा. दिल्ली के 55 मेट्रो स्टेशनों पर ट्रेड फेयर के टिकट उपलब्ध हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

दिल्ली के भारत मंडपम (पूर्व में प्रगति मैदान) में आयोजित 43वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला (India International Trade Fair) का आगाज हुआ. गुरुवार यानी 14 नवंबर 2024 को मेले का उद्घाटन केंद्रीय वाणिज्य उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मुंबई से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए किया. इस मेले में दूर दूर लोग लोग शामिल होने आते हैं. अगर आप भी ट्रेड फेयर जाने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो ये खबर आपके काम की है. दरअसल, डीएमआरसी और आईटीपीओ के बीच एक समझौता हुआ है, जिसके तहत दिल्ली मेट्रो 55 स्टेशनों पर आईआईटीएफ ट्रेड फेयर की टिकट बेचेगी. तो चलिए जानते हैं आपको ये टिकट किन मेट्रो स्टेशन पर मिलेगी और टिकट की कीमत क्या होगी?

27 नवंबर तक लगेगा भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला 
इस बार व्यापार मेले की थीम 'विकसित भारत' पर रखी गई है. इससे हमारी सरकार की जो विकसित भारत 2047 की संकल्पना है उसको साकार करने में मदद मिलेगी. 14 से लेकर 18 नवंबर तक मेला विशेष रूप से व्यापारियों के लिए खुलेगा. इसके बाद आम जनता के लिए 19 नवंबर से शुरू होगा और 27 नवंबर तक चलेगा. इस बार में देश के सभी राज्यों के स्टॉल लगाए जा रहे हैं. इसके अलावा चीन सहित 11 देश इसमें हिस्सा ले रहे हैं.  

यहां मिलेगा ट्रेड फेयर का टिकट
दिल्ली के 55 मेट्रो स्टेशनों पर ट्रेड फेयर के टिकट मिलने शुरू हो चुके हैं. ऑनलाइन क्यूआर कोड आधारित टिकट दिल्ली मेट्रो ऐप पर पहले से ही उपलब्ध हैं. इसके अलावा टिकट भारत मंडपम ऐप से भी खरीदे जा सकते हैं. ऑनलाइन टिकट के लिए प्रति व्यक्ति अधिकतम 10 टिकट की सीमा निर्धारित की गई है. ऑफलाइन एक व्यक्ति 10 से ज्यादा भी टिकट खरीद सकता है.

इन स्टेशनों पर बिक्री की जाएगी टिकट
जिन स्टेशनों पर टिकट की बिक्री की जाएगी, उनमें रेड लाइन पर शहीद स्थल, दिलशाद गार्डन और रिठाला शामिल हैं. इनके अलावा येलो लाइन के समयपुर बादली, आजादपुर और मिलेनियम सिटी सेंटर गुरुग्राम स्टेशन पर और ब्लू लाइन पर नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी, इंद्रप्रस्थ, मंडी हाउस और बाराखंबा रोड स्टेशन पर भी व्यापार मेले के टिकट मिलेंगे.

ट्रेड फेयर के टिकट की कीमत
बयान के अनुसार, 14 से 18 नवंबर तक व्यापारिक आगंतुकों के लिए टिकट की कीमत वयस्कों के लिए 500 रुपये होगी. इसके बाद 15 से 17 नवंबर तक बच्चों के लिए टिकट की कीमत 200 रुपये रहेगी. बच्चों की टिकट 14 और 18 नवंबर को 150 रुपये होगी. बयान में कहा गया है कि सामान्य सार्वजनिक आगंतुक दिवसों पर टिकट की कीमत वयस्क के लिए 80 रुपये और और बच्चे के लिए 40 रुपये होगी. सप्ताहांत या सार्वजनिक अवकाश के दिन मेले का टिकट वयस्क के लिए 150 रुपये और और बच्चे के लिए 60 रुपये होगी.

टैग्स  
सम्बंधित खबरें

UPI पर MDR का असर! ट्रांजैक्शन वैल्यू 10% और वॉल्यूम 4% तक घटने का अनुमान

15 अक्टूबर से ₹2,000 से अधिक के मर्चेंट UPI भुगतान पर 0.4% MDR लागू होने का प्रस्ताव है. सर्वे के मुताबिक, अतिरिक्त शुल्क लगने पर 76% यूजर्स बड़े भुगतान के लिए कैश, कार्ड या बैंक ट्रांसफर का रुख कर सकते हैं.

15 hours ago

अगस्त में कपड़ा उत्पादन 13.1% बढ़ा, परिधान उत्पादन 7.4% गिरा; दोनों क्षेत्रों में बढ़ा अंतर

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) के आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त 2026 में देश का औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) 8% बढ़ा, जो जुलाई के 6.7% की तुलना में अधिक है.

17 hours ago

IPO बाजार में इस हफ्ते रहेगी सुस्ती, सिर्फ एक नया इश्यू खुलेगा; 29 कंपनियों की होगी लिस्टिंग

इस सप्ताह नया इश्यू लाने वाली एकमात्र कंपनी R K Fashion Accessories है. कोलकाता स्थित यह कंपनी नकली आभूषणों के वितरण का कारोबार करती है. कंपनी आईपीओ के जरिए 34.99 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है.

17 hours ago

FSSAI का एवरेस्ट पर बड़ा एक्शन, कीटनाशक तय सीमा से ज्यादा मिलने पर जीरा पाउडर का बैच रिकॉल

एवरेस्ट को वापस मंगाए गए उत्पाद का पूरा रिकॉर्ड रखने और तय समय-सीमा के भीतर जरूरी जानकारी तथा स्टेटस रिपोर्ट जमा करने को कहा गया है.

17 hours ago

शेयर बाजार में आज तेजी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 130 अंक चढ़ा; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी 1 अक्टूबर को सेंसेक्स 570.59 अंक यानी 0.79 फीसदी गिरकर 71,909.70 पर और निफ्टी 198.50 अंक यानी 0.88 फीसदी टूटकर 22,421.95 पर बंद हुआ था.

18 hours ago

बड़ी खबरें