होम / बिजनेस / Air India के 4 कर्मचारियों की इस शर्मनाक अपराध के आरोप में हुई गिरफ्तारी

Air India के 4 कर्मचारियों की इस शर्मनाक अपराध के आरोप में हुई गिरफ्तारी

इसी मानव तस्‍करी के आरोप के चलते फ्रांस में एक यात्री विमान को रोक लिया गया था जिसमें ज्‍यादातर भारतीय थे. हालांकि चार दिन की पूछताछ के बाद विमान को छोड़ दिया गया था. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

Air India के चार कर्मचारियों और एक यात्री को मानव तस्‍करी के आरोप में इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया. मानव तस्‍करी जैसे गंभीर आरोप में गिरफ्तार हुए चारों कर्मचारियों को एयर इंडिया ने निलंबित कर दिया है. सभी कर्मचारियों और यात्री को दिल्‍ली पुलिस ने गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

कैसे पकड़ में आया ये मामला
दरअसल दस्‍तावेजों की Immigration (आव्रजन) जांच के दौरान अधिकारियों को यात्री दिलजोत सिंह के दस्‍तावेजों पर शक हुआ है और उसके बाद तुरंत इन्‍हें गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है. इसके बाद दिलजोत सिंह से जब इस मामले को स्‍पष्‍ट करने को कहा गया तो उन्‍होंने इस मामले में AISATS से इस मामले में मदद मांगी. इसके बाद सीआईएसएफ ने इस मामले में एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया से मदद मांगकर इस मामले में एक गहन पूछताछ अभियान चलाया. इसके बाद पूछताछ में पता चला कि एयर इंडिया के कर्मचारियों ने दलजोत सिंह सहित दो अन्‍य को गलत दस्‍तावेजो के साथ उड़ान में चढ़ने की अनुमति दी थी. इनमें रोहन वर्मा, मोहम्‍मद जहांगीर, यश और अक्षय नारंग की पहचान AISATS  के कर्मचारियों के रूप में हुई है. इन सभी को दिल्‍ली पुलिस ने गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है. 

क्‍या बोले AISATS  के सीईओ 
इस मामले में बयान देते हुए AISATS के सीईओ संजय गुप्‍ता ने कहा कि हमने एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया और सीआईएसएफ के सहयोग से मानव तस्‍करी के प्रयास को विफल करने में अहम भूमिका निभाई है. तीन लोगों ने अवैध रूप से जाने का प्रयास किया और हमने उनमें से एक को पकड़ लिया. उन्‍होंने कहा कि इस घटना में शामिल सभी कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. उन्‍होंने ये भी कहा कि अब इस मामले में आगे की कार्रवाई दिल्‍ली पुलिस करेगी. 

फ्रांस से कल ही लौटा है विमान 
ये मामला तब सामने आया है जब फ्रांस के अधिकारियों ने निकारागुआ की एक फ्लाइट को इसी तरह के आरोपों के बीच एयरपोर्ट पर चार दिनों तक रोक लिया था. फ्रांस की सरकार ने इस विमान में सवार यात्रियों को चार दिनों तक रोके रखने के बाद कोर्ट की अनुमति मिलने के बाद जाने की इजाजत दे दी थी. फ्रांस में चार दिनों तक रोके जाने के बाद मंगलवार को ही ये फ्लाइट मुंबई लौटकर आई है. अब पुलिस इस फ्लाइट की जांच कर रहे अधिकारियों से भी संपर्क कर रही है जिससे अगर इसका कोई कनेक्‍शन जुड़ता हो तो उससे जांच को आगे बढ़ाया जा सके.   

ये भी पढें: आखिर कौन हैं Meyers, जिनके आगे एशिया के सबसे अमीर Ambani की दौलत का पहाड़ भी है छोटा?
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

विज्ञापन और मार्केटिंग जगत के दिग्गज जिष्णु सेन का निधन

जिष्णु सेन को उन चुनिंदा मार्केटिंग नेताओं में गिना जाता था जिन्होंने पारंपरिक ब्रांड निर्माण और आधुनिक डिजिटल मार्केटिंग, रिटेल तथा कंज्यूमर-टेक ग्रोथ के बीच सफल संतुलन स्थापित किया. उनका निधन भारतीय विज्ञापन और मार्केटिंग उद्योग के लिए एक बड़ी क्षति माना जा रहा है.

3 hours ago

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

1 day ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

1 day ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

1 day ago

स्टील इंपोर्ट विवादों के समाधान की पहल, मंत्रालय ने 9 जुलाई को बुलाई ओपन हाउस बैठक

इस बैठक में स्टील आयात से जुड़े विभिन्न नियामकीय और प्रक्रियागत मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.

1 day ago

बड़ी खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

1 day ago

विज्ञापन और मार्केटिंग जगत के दिग्गज जिष्णु सेन का निधन

जिष्णु सेन को उन चुनिंदा मार्केटिंग नेताओं में गिना जाता था जिन्होंने पारंपरिक ब्रांड निर्माण और आधुनिक डिजिटल मार्केटिंग, रिटेल तथा कंज्यूमर-टेक ग्रोथ के बीच सफल संतुलन स्थापित किया. उनका निधन भारतीय विज्ञापन और मार्केटिंग उद्योग के लिए एक बड़ी क्षति माना जा रहा है.

3 hours ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.