होम / बिजनेस / Surrogacy पर सरकार का बड़ा फैसला, 'सरोगेट मदर' के लिए राहत वाली खबर

Surrogacy पर सरकार का बड़ा फैसला, 'सरोगेट मदर' के लिए राहत वाली खबर

नियमों के अनुसार स्वास्थ्य बीमा का राशि इतनी होनी चाहिए, जिससे प्रेग्नेंसी के दौरान और डिलीवरी के बाद होने वाली समस्याओं के इलाज के खर्चे को कवर किया जा सके.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: सरोगेसी को लेकर सरकार ने एक बड़ा फैसला किया है. जो कपल सरोगेसी के जरिए पैरेंट्स बनने की चाहत रखते हैं, सरकार ने उनके लिए एक नया नियम जारी किया है. नए नियम के अनुसार, जो कपल माता-पिता बनने के लिए सरोगेसी का रास्ता अपनाना चाहते हैं, उन्हें सरोगेट मां के पक्ष में भी 36 महीने की अवधि का स्वास्थ्य बीमा कवरेज (General Health Insurance) खरीदना होगा. सरोगेसी से संबंधित जारी नियमों में इसे शामिल किया गया है.

सरोगेसी प्रॉसेस की अधिकतम संख्या तीन
नियमों के अनुसार स्वास्थ्य बीमा का राशि इतनी होनी चाहिए, जिससे प्रेग्नेंसी के दौरान और डिलीवरी के बाद होने वाली सभी समस्याओं के इलाज में होने वाले खर्चे को कवर किया जा सके. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा 21 जून को जारी नियमों के अनुसार, सरोगेट मां पर किसी भी सरोगेसी प्रॉसेस की अधिकतम संख्या तीन होनी चाहिए.  मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेग्नेंसी एक्ट, 1971 के अनुसार सरोगेसी की प्रक्रिया के दौरान सरोगेट मदर को गर्भपात की अनुमति दी जा सकती है.

36 महीने की अवधि वाला जनरल हेल्थ इंश्योरेंस
सरोगेसी को लेकर सरकार के नए नियमों में कहा गया है कि इच्छुक दंपति को सरोगेट मां के पक्ष में 36 महीने की अवधि वाला जनरल हेल्थ इंश्योरेंस लेना होगा, ताकि उसकी सेहत को लेकर होने वाले खर्चे का अतिरिक्त दबाव सरोगेट मां पर नहीं पड़े.

अदालत में एक हलफनामा भी देना होगा
इतना ही नहीं, नए नियम के अनुसार इच्छुक दंपति को सरोगेट मां के मेडिकल पर होने वाले खर्च, स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं, कोई हानि, कोई बीमारी या उसकी मृत्यु और सरोगेट मां पर किए गए अन्य निर्धारित खर्चों के मुआवजे की गारंटी के रूप में अदालत में एक हलफनामा भी देना होगा. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

जुलाई में GST कलेक्शन ने दिखाई अर्थव्यवस्था की मजबूती, 15.4% बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों (अप्रैल-जुलाई) में सकल GST कलेक्शन 8.43 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 7.66 लाख करोड़ रुपये की तुलना में 10.1% अधिक है.

22 hours ago

यील्ड के दिग्गज: कोटक-रॉबी की जंग

10 साल की अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड: 4.70%. लगातार बढ़ती हुई. 30 साल की यील्ड: 5.20%. और फेडरल रिजर्व अभी ब्याज दरों में बदलाव भी नहीं कर रहा था.

1 day ago

RBL बैंक को पहली बार मिली मूडीज की इन्वेस्टमेंट ग्रेड रेटिंग, आउटलुक स्थिर

वैश्विक रेटिंग एजेंसी ने बैंक को Baa2/P-2 रेटिंग दी, मजबूत पूंजी स्थिति और कारोबार में वृद्धि की उम्मीद को बताया आधार

1 day ago

कमर्शियल LPG सिलेंडर 209 रुपये तक सस्ता, होटल-रेस्टोरेंट और कारोबारियों को राहत

1 अगस्त से लागू हुई नई कीमतें, लगातार दूसरे महीने कम हुए व्यावसायिक गैस सिलेंडर के दाम; घरेलू LPG की कीमतों में कोई बदलाव नहीं

1 day ago

अजंता फार्मा का Q1 मुनाफा 31% बढ़कर 334 करोड़ रुपये पहुंचा, आय में 25% की बढ़ोतरी

US जेनरिक और अफ्रीका कारोबार ने कंपनी की ग्रोथ को दी मजबूती, एडजस्टेड EBITDA बढ़कर 454 करोड़ रुपये हुआ.

1 day ago

बड़ी खबरें

जुलाई में GST कलेक्शन ने दिखाई अर्थव्यवस्था की मजबूती, 15.4% बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों (अप्रैल-जुलाई) में सकल GST कलेक्शन 8.43 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 7.66 लाख करोड़ रुपये की तुलना में 10.1% अधिक है.

22 hours ago

पहली तिमाही में 22 राज्यों की कैपेक्स रफ्तार सुस्त, यूपी-बंगाल समेत कई बड़े राज्य पिछड़े: CAG

अप्रैल-जून तिमाही के दौरान 22 राज्यों ने संयुक्त रूप से पूंजीगत व्यय के लिए निर्धारित 10.45 लाख करोड़ रुपये के बजट में से 1.11 लाख करोड़ रुपये खर्च किए.