✕

होम / बिजनेस / जेब में पैसा रखें तैयार, इस हफ्ते NTPC ग्रीन एनर्जी समेत 3 IPO खुलेंगे, 5 की होगी लिस्टिंग

जेब में पैसा रखें तैयार, इस हफ्ते NTPC ग्रीन एनर्जी समेत 3 IPO खुलेंगे, 5 की होगी लिस्टिंग

नए आईपीओ में एक मेन बोर्ड से और 2 एसएमई सेगमेंट से हैं. इनके अलावा जिंका लॉजिस्टिक्स समेत 5 आईपीओ की लिस्टिंग भी होगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

इस हफ्ते भले ही ज्यादा आईपीओ शेयर बाजार में लॉन्च ना हो रहे हों, लेकिन सरकारी कंपनी NTPC Green Energy का आईपीओ देश के बड़े आईपीओ शुमार होने जा रहा है. कुल 10 हजार करोड़ रुपए के इस आईपीओ पर नजरें सभी निवेशकों की बताई जा रही है. इसके अलावा दो एसएमई कंपनियों के आईपीओ भी लॉन्च होंगे, Lamosaic India Ltd और C2C Advanced Systems है. अगले हफ्ते सिर्फ 3 , आईपीओ ही नहीं आ रहे हैं बल्कि 5 कंपनियों का शेयर बाजार में डेब्यू भी होगा. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर इन आईपीओ की खास बातें क्या हैं?

मार्केट में ये IPO होंगे लॉन्च

NTPC Green Energy- यह मेन बोर्ड का आईपीओ है. इसका इश्यू साइज 10 हजार करोड़ रुपये है. कंपनी 92.59 करोड़ फ्रेश शेयर जारी करेगी, कोई भी शेयर ओएफएस के तहत जारी नहीं किया जाएगा. इस कंपनी का आईपीओ मंगलवार 19 नवंबर को खुलेगा, इसे 22 नवंबर तक बुक करा सकेंगे. अलॉटमेंट 25 नवंबर को होगा, लिस्टिंग 27 नवंबर को हो सकती है. इसका प्राइस बैंड 102 से 108 रुपये प्रति शेयर है, एक लॉट में 138 शेयर हैं. इसके लिए 14,904 रुपये निवेश करने होंगे। एक रिटेल इन्वेस्टर अधिकतम 13 लॉट बुक करा सकता है.

Lamosaic India Ltd- यह एसएमई सेगमेंट का आईपीओ है, इसका इश्यू साइज 61.20 करोड़ रुपये है. इसमें 30.6 लाख फ्रेश शेयर जारी किए जाएंगे, इस आईपीओ में 21 से 26 नवंबर तक निवेश कर सकते हैं. लिस्टिंग 29 नवंबर को हो सकती है, इसका प्राइस 200 रुपये प्रति शेयर है. एक लॉट में 600 शेयर हैं, इसके लिए 1.20 लाख रुपये निवेश करने होंगे. एक रिटेल इन्वेस्टर अधिकतम एक लॉट बुक करा सकता है.

C2C Advanced Systems- यह भी एसएमई सेगमेंट का आईपीओ है, इसका इश्यू साइज 99.07 करोड़ रुपये है. यह कंपनी भी 43.84 लाख पूरे फ्रेश शेयर जारी करेगी. यह आईपीओ निवेश के लिए 22 नवंबर को खुलेगा और 26 को बंद हो जाएगा, 29 नवंबर को लिस्टिंग हो सकती है. इसका प्राइस बैंड 214 से 226 रुपये के बीच है, एक लॉट में 600 शेयर हैं. इसके लिए 1,35,600 रुपये निवेश करने होंगे, इसमें भी एक रिटेल इन्वेस्टर अधिकतम एक लॉट बुक करा सकता है.

इन आईपीओ की होगी लिस्टिंग

अगले हफ्ते 5 आईपीओ की लिस्टिंग भी होगी, इसमें मेन बोर्ड से Zinka Logistics Solution Limited (BlackBuck) का आईपीओ भी शामिल है. यह आईपीओ गुरुवार 21 नवंबर को लिस्ट होगा, इसके अलावा Onyx Biotec Limited, Neelam Linens and Garments, Mangal Compusolution Limited और Onyx Biotec Limited के आईपीओ भी शेयर मार्केट में लिस्ट होंगे. ये सभी आईपीओ एसएमई सेगमेंट के हैं.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

UPI पर MDR का असर! ट्रांजैक्शन वैल्यू 10% और वॉल्यूम 4% तक घटने का अनुमान

15 अक्टूबर से ₹2,000 से अधिक के मर्चेंट UPI भुगतान पर 0.4% MDR लागू होने का प्रस्ताव है. सर्वे के मुताबिक, अतिरिक्त शुल्क लगने पर 76% यूजर्स बड़े भुगतान के लिए कैश, कार्ड या बैंक ट्रांसफर का रुख कर सकते हैं.

13 hours ago

अगस्त में कपड़ा उत्पादन 13.1% बढ़ा, परिधान उत्पादन 7.4% गिरा; दोनों क्षेत्रों में बढ़ा अंतर

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) के आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त 2026 में देश का औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) 8% बढ़ा, जो जुलाई के 6.7% की तुलना में अधिक है.

15 hours ago

IPO बाजार में इस हफ्ते रहेगी सुस्ती, सिर्फ एक नया इश्यू खुलेगा; 29 कंपनियों की होगी लिस्टिंग

इस सप्ताह नया इश्यू लाने वाली एकमात्र कंपनी R K Fashion Accessories है. कोलकाता स्थित यह कंपनी नकली आभूषणों के वितरण का कारोबार करती है. कंपनी आईपीओ के जरिए 34.99 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है.

16 hours ago

FSSAI का एवरेस्ट पर बड़ा एक्शन, कीटनाशक तय सीमा से ज्यादा मिलने पर जीरा पाउडर का बैच रिकॉल

एवरेस्ट को वापस मंगाए गए उत्पाद का पूरा रिकॉर्ड रखने और तय समय-सीमा के भीतर जरूरी जानकारी तथा स्टेटस रिपोर्ट जमा करने को कहा गया है.

16 hours ago

शेयर बाजार में आज तेजी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 130 अंक चढ़ा; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी 1 अक्टूबर को सेंसेक्स 570.59 अंक यानी 0.79 फीसदी गिरकर 71,909.70 पर और निफ्टी 198.50 अंक यानी 0.88 फीसदी टूटकर 22,421.95 पर बंद हुआ था.

17 hours ago

बड़ी खबरें