✕

होम / बिजनेस / निवेशकों के पास कमाई का जबरदस्त मौका, इस हफ्ते खुल रहे हैं 3 IPO, 11 की होगी लिस्टिंग

निवेशकों के पास कमाई का जबरदस्त मौका, इस हफ्ते खुल रहे हैं 3 IPO, 11 की होगी लिस्टिंग

इस हफ्ते तीन कंपनियों के आईपीओ खुल रहे हैं. इनमें दो इश्यू मेनबोर्ड के हैं. साथ ही 11 आईपीओ की इस हफ्ते लिस्टिंग हो रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

देश के आईपीओ मार्केट में तेजी बनी हुई है. एक के बाद एक कंपनियां अपना इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) लेकर आ रही हैं. इस हफ्ते मेनबोर्ड कैटेगरी में एमक्योर फार्मास्युटिकल्स (Emcure Pharmaceuticals IPO) और बंसल वायर इंडस्ट्रीज (Bansal Wire Industries IPO) का आईपीओ आ रहा है. यहां हम आपको इस सप्ताह सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने जा रहे आईपीओ के बारे में डिटेल में बताने जा रहे हैं जिससे आपको पता लगा जाएगा कि कहां पैसा लगाना सही है. इसके अलावा अगले हफ्ते 11 कंपनियों के शेयर लिस्ट भी होने जा रहे हैं. 

एमक्योर फार्मा (Emcure Pharma)

बेन कैपिटल समर्थित एमक्योर फार्मास्युटिकल्स का IPO 3 जुलाई को लॉन्च होगा. इस IPO में 5 जुलाई तक बोली लगाई जा सकती है. 8 जुलाई को शेयरों का आवंटन होगा. 10 जुलाई को शेयर लिस्ट होंगे. कंपनी ने IPO में प्राइस बैंड 960-1008 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है. एंकर निवेशकों के लिए बोली 2 जुलाई को खुलेगी. IPO में 800 करोड़ रुपये के ताजा शेयर जारी किए जाएंगे और इसमें 1.14 करोड़ इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश (OFS) शामिल है. IPO से मिली राशि का इस्तेमाल कर्ज चुकाने और सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा. ग्रे मार्केट में कंपनी का शेयर 1008 रुपये के इश्यू प्राइस के मुकाबले 270 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड करता दिखा है. इस तरह यह शेयर 26.79 फीसदी के प्रीमियम के साथ 1278 रुपये पर लिस्ट हो सकता है. 

बंसल वायर (Bansal Wire)

इस्पात के तार बनाने वाली कंपनी बंसल वायर इंडस्ट्रीज का 745 करोड़ रुपये का IPO 3 जुलाई को खुलेगा. इस IPO में 5 जुलाई तक बोली लगा सकते हैं. 8 जुलाई को शेयरों का आवंटन होगा. 10 जुलाई को शेयरों की लिस्टिंग होगी. IPO में प्राइस बैंड 243-256 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है. एंकर निवेशकों के लिए बोली 2 जुलाई को खुलेगी. कंपनी का IPO पूरी तरह फ्रेश इश्यू है और इसमें किसी तरह की बिक्री पेशकश (OFS) शामिल नहीं है. बंसल वायर इंडस्ट्रीज IPO से मिली राशि का इस्तेमाल कर्ज चुकाने, कार्यशील पूंजी आवश्यकताओं और सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए करेगी. ग्रे मार्केट कंपनी का शेयर 256 रुपये के इश्यू प्राइस के मुकाबले 63 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड करता दिखा. इस तरह कंपनी का शेयर 24.61 फीसदी के प्रीमियम के साथ 319 रुपये पर लिस्ट हो सकता है.

एम्बे लैबोरेटरीज (Ambey Laboratories)

एम्बे लैबोरेटरीज का इश्यू एक एनएसई एसएमई आईपीओ है. यह आईपीओ 4 जुलाई को सब्सक्रिप्शन के लिये खुलेगा और 8 जुलाई को बंद होगा. शेयरों का आवंटन 9 जुलाई को होगा और शेयरों की लिस्टिंग 11 जुलाई को होगी. इस 44.68 करोड़ रुपये के एसएमई आईपीओ में एक लॉट 2000 शेयरों का है.

11 आईपीओ की लिस्टिंग

इसके अलावा इस हफ्ते 11 आईपीओ की लिस्टिंग भी होगी. मेनबोर्ड में Allied Blenders and Distillers का आईपीओ 2 जुलाई को बीएसई और एनएसई पर लिस्ट होगा. इसी तरह Vraj Iron and Steel के इश्यू की लिस्टिंग 3 जुलाई को होगी. इसके अलावा 9 एसएमई आईपीओ की भी अगले हफ्ते लिस्टिंग होगी. इनमें Shivalic Power Control, Sylvan Plyboard (India) Ltd, Mason Infratech Limited और Visaman Global Sales Limited की लिस्टिंग 1 जुलाई को होगी. Akiko Global Services Limited, Divine Power Energy Limited और Petro Carbon and Chemicals Limited की लिस्टिंग 2 जुलाई को होगी. इसी तरह Diensten Tech Limited की लिस्टिंग 3 जुलाई को और Nephro Care India की 5 जुलाई को होगी. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

NTPC की को-जेनरेशन परियोजनाओं में 26% हिस्सेदारी का मौका, औद्योगिक कंपनियों से मांगी रुचि

कंपनी इन परियोजनाओं में 26 फीसदी इक्विटी हिस्सेदारी की पेशकश कर रही है. इसका उद्देश्य उद्योगों को भरोसेमंद और किफायती ऊर्जा उपलब्ध कराने के साथ अपने ऊर्जा समाधान कारोबार का विस्तार करना है.

1 hour ago

ट्रंप का दावा- रूस और यूक्रेन ऊर्जा ठिकानों पर हमले रोकने को सहमत, जेलेंस्की ने मांगी स्पष्टता

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि रूस और यूक्रेन ऊर्जा ढांचे पर हमले रोकने के लिए ‘एनर्जी सीजफायर’ पर सहमत हो गए हैं. हालांकि, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि वह इन बातचीत में शामिल नहीं थे.

1 hour ago

वेदांता, TCS और आनंद राठी वेल्थ देंगे अंतरिम डिविडेंड, जानें रिकॉर्ड डेट और कितना मिलेगा पैसा

शेयर बाजार में इस हफ्ते तीन कंपनियों के निवेशकों को डिविडेंड से कमाई का मौका मिलेगा. वेदांता, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) और आनंद राठी वेल्थ ने अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है.

1 hour ago

दिवाली से पहले ऑनलाइन शॉपिंग में तेजी, दो दिन में 24,200 करोड़ रुपये की बिक्री; मोबाइल की सबसे ज्यादा मांग

रिपोर्ट के मुताबिक, शुरुआती दिनों में खरीदारी करने वालों में करीब एक-तिहाई हिस्सेदारी जेनरेशन जेड यानी युवा पीढ़ी की रही. यह आंकड़ा त्योहारी ऑनलाइन खरीदारी में युवाओं की भागीदारी को दिखाता है.

3 hours ago

अक्टूबर में खुलेंगे 12 कंपनियों के IPO, जियो प्लेटफॉर्म्स के 30,000 करोड़ रुपये से बड़े इश्यू पर नजर

इन कंपनियों का संबंध टेक्नोलॉजी, विनिर्माण, स्वास्थ्य सेवाओं, रक्षा, नवीकरणीय ऊर्जा और जल उपचार जैसे क्षेत्रों से है, जिनमें जियो प्लेटफॉर्म्स का प्रस्तावित आईपीओ सबसे बड़ा आकर्षण है.

4 hours ago

बड़ी खबरें

NTPC की को-जेनरेशन परियोजनाओं में 26% हिस्सेदारी का मौका, औद्योगिक कंपनियों से मांगी रुचि

कंपनी इन परियोजनाओं में 26 फीसदी इक्विटी हिस्सेदारी की पेशकश कर रही है. इसका उद्देश्य उद्योगों को भरोसेमंद और किफायती ऊर्जा उपलब्ध कराने के साथ अपने ऊर्जा समाधान कारोबार का विस्तार करना है.

1 hour ago

ट्रंप का दावा- रूस और यूक्रेन ऊर्जा ठिकानों पर हमले रोकने को सहमत, जेलेंस्की ने मांगी स्पष्टता

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि रूस और यूक्रेन ऊर्जा ढांचे पर हमले रोकने के लिए ‘एनर्जी सीजफायर’ पर सहमत हो गए हैं. हालांकि, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि वह इन बातचीत में शामिल नहीं थे.

1 hour ago

दिल्ली में ट्रैफिक को लेकर एडवाइजरी जारी, 30 जगहों पर डायवर्जन की चेतावनी; गैर-जरूरी यात्रा से बचें

सेंट्रल दिल्ली, कनॉट प्लेस और प्रमुख सड़कों पर पाबंदियों के चलते यात्रियों को वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने और गैर-जरूरी यात्रा से बचने की सलाह दी गई है.