✕

होम / बिजनेस / Amazon पर $2.5 अरब का जुर्माना: अमेरिका में ग्राहकों को गुमराह करने का आरोप

Amazon पर $2.5 अरब का जुर्माना: अमेरिका में ग्राहकों को गुमराह करने का आरोप

अमेरिका की नियामक संस्था एफटीसी (FTC) ने ग्राहकों को गुमराह करने के आरोप में ऐमजॉन पर अब तक का सबसे बड़ा 2.5 अरब डॉलर का जुर्माना लगाया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

दुनिया की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी Amazon को अमेरिका में एक बड़े कानूनी झटके का सामना करना पड़ा है. दरअसल, अमेरिकी फेडरल ट्रेड कमीशन (FTC) ने Amazon पर अपने ग्राहकों को गुमराह कर प्राइम सब्सक्रिप्शन बेचने के आरोप में भारी-भरकम जुर्माना लगाया है. इस समझौते के तहत न सिर्फ कंपनी को $2.5 अरब (₹2.21 लाख करोड़ से अधिक) चुकाने होंगे, बल्कि लाखों ग्राहकों को मुआवजा भी दिया जाएगा. साथ ही, कंपनी को अपनी नीतियों और सब्सक्रिप्शन सिस्टम में पारदर्शिता लानी होगी.

प्राइम ग्राहकों को मिलेगा पैसा

इस समझौते के तहत 1.5 अरब डॉलर की रकम करीब 3.5 करोड़ प्राइम ग्राहकों में बांटी जाएगी. हर पात्र ग्राहक को करीब 51 डॉलर मिलेंगे. वहीं, शेष 1 अरब डॉलर एफटीसी के खाते में जाएगा. यह राशि उन ग्राहकों को दी जाएगी जिन्होंने 23 जून 2019 से 23 जून 2025 के बीच प्राइम सब्सक्रिप्शन लिया था लेकिन उसके फायदे ज्यादा नहीं उठाए.

सब्सक्रिप्शन कैंसिल न कर पाने वालों को भी राहत

कोर्ट दस्तावेजों के अनुसार, वे ग्राहक जिन्होंने प्राइम सब्सक्रिप्शन कैंसिल करने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हो पाए, वे भी इस मुआवजे के लिए दावा कर सकेंगे. ऐमजॉन का कहना है कि इस डील से कंपनी को आगे बढ़ने और ग्राहकों पर ज्यादा फोकस करने का मौका मिलेगा.

क्या है मामला?

एफटीसी ने आरोप लगाया था कि ऐमजॉन ने ग्राहकों को प्राइम सब्सक्रिप्शन लेने और उसे कैंसिल करने की प्रक्रिया को जटिल बना दिया था. अब समझौते के बाद कंपनी को एक साफ और आसान बटन देना होगा ताकि ग्राहक आसानी से सब्सक्रिप्शन रद्द कर सकें. इसके अलावा नियम और शर्तों को भी स्पष्ट करना होगा.

निगरानी के लिए स्वतंत्र सुपरवाइजर

समझौते के तहत ऐमजॉन को एक स्वतंत्र सुपरवाइजर नियुक्त करना होगा जो यह सुनिश्चित करेगा कि कंपनी नियमों का सही पालन कर रही है. हालांकि कंपनी का कहना है कि इस समझौते में ज्यादातर बदलाव पहले ही किए जा चुके हैं और नए बदलाव बहुत कम करने होंगे.

FTC की पिछली आपत्तियां

एफटीसी ने अपने केस में दावा किया था कि 2017 से 2022 के बीच ऐमजॉन के अधिकारियों ने कई सुझावों को नजरअंदाज किया जिनसे साइन-अप और कैंसिलेशन की प्रक्रिया आसान हो सकती थी. हालांकि 2022 में, एफटीसी की जांच के दौरान कंपनी ने कुछ बदलाव किए. इसके बाद ही इस पर मुकदमा दर्ज किया गया.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

JSW One Platforms ने 3,054 करोड़ रुपये के IPO के लिए दाखिल किए ड्राफ्ट पेपर, जानें पूरा प्लान

प्रस्तावित IPO में 1,300 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू और मौजूदा निवेशकों की ओर से 1,754 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल शामिल है.

3 hours ago

सरकार ने FY27 की सकल उधारी घटाई, बॉन्ड बिक्री का लक्ष्य 7.86 लाख करोड़ रुपये

सरकार अक्टूबर-मार्च के दौरान 7.86 लाख करोड़ रुपये के बॉन्ड जारी करेगी. सरकार ने बॉन्ड जारी करने का रुख लंबी अवधि वाली प्रतिभूतियों की ओर बढ़ाया है.

3 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार घटकर 765.90 अरब डॉलर, जानिए क्यों आई इतनी बड़ी गिरावट

विदेशी मुद्रा भंडार के साप्ताहिक आंकड़े रुपये और देश के बाहरी क्षेत्र की स्थिति को समझने के लिए महत्वपूर्ण माने जाते हैं.

5 hours ago

28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, SBI-PNB समेत कई बैंकों ने ग्राहकों को किया अलर्ट

हड़ताल को देखते हुए सरकार ने ग्राहकों की बैंकिंग जरूरतों को पूरा करने के लिए 27 सितंबर, रविवार को सरकारी बैंकों की शाखाएं खोलने का निर्देश दिया है.

5 hours ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

5 hours ago

बड़ी खबरें