होम / बिजनेस / 2023 Asia Pacific क्षेत्र में कम हुई डील, ये रही इसकी वजह? 

2023 Asia Pacific क्षेत्र में कम हुई डील, ये रही इसकी वजह? 

इस कमी की वजह पर नजर डालें तो उसमें दिखाई देता है कि दुनियाभर में चल रही राजनीतिक अस्थि‍रता इसकी प्रमुख वजहों में शामिल थी. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

दुनिया भर में भारत की ग्रोथ अपने आप में पूरी दुनिया के लिए एक आशावादी स्थिति की तरह है. कंपनियों का विस्‍तार इसलिए होता है क्‍योंकि कई डील और कई अधिग्रहण होते हैं. लेकिन एक डेटा एनालिटिक फर्म ग्‍लोबलडेटा के आंकड़े बता रहे हैं कि वर्ष 2023 में दुनियाभर में कम अधिग्रहण और कम डील देखने को मिली हैं. एजेंसी के आंकड़े बता रहे हैं कि 2023 में जहां 14193 डील हुई वहीं दूसरी ओर 2022 में 17824 डील हुई थी.

किस सौदे में हुई है कितनी कमी? 
ग्‍लोबल डेटा के आंकड़े बता रहे हैं कि एम एंड एम सौदों में 13.5 प्रतिशत की कमी देखने को मिली है जबकि पीई सौदों में 24.7 प्रतिशत और वीसी सौदों 26.3 प्रतिशत की कमी देखने में मिली है.ग्‍लोबल डेटा की रिपोर्ट में अलग-अलग देशों में सौदों में हुई कमी के बारे में भी बताया गया है, इनमें चीन में 16 प्रतिशत, भारत में 26.1 प्रतिशत, जापान में 15.9 प्रतिशत, आस्‍ट्रेलिया में 22.4 प्रतिशत, दक्षिण कोरिया में 30 प्रतिशत, सिंगापुर में 21.3 प्रतिशत, हांगकांग में 25.9 प्रतिशत, इंडोनेशिया में 34.2 प्रतिशत, और न्‍यूजीलैंड में 13.6 प्रतिशत की कमी देखने को मिली है. 

वीसी फंडिंग में भी आई है कमी
दरअसल इस रिपोर्ट से पहले जो ग्‍लोबडेटा की रिपोर्ट आई थी उसमें बताया गया है कि वीसी फंडिंग में भी काफी कमी आई है. इस रिपोर्ट में ये भी बताया गया था कि डील वॉल्‍यूम और फंडिंग मूल्‍य, दोनों में वर्ष की पहली तीन तिमाहियों में गिरावट देखने को मिली है. 2023 की पहली तीन तिमाहियों में 5.5 बिलियन डॉलर की राशि के 811 वीसी सौदे दर्ज किए गए थे. इसी तरह डील की संख्‍या में साल दर साल के अनुसार 42.3 प्रतिशत की कमी और शो की गई फंडिंग वैल्‍यू में 70.4 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है. जबकि 2022 में 1405 वीसी फंडिंग हुई थी जिनकी वैल्‍यू 18.5 बिलियन डॉलर रही थी. 

ये रही गिरावट की वजह 
वहीं इस गिरावट की वजह के बारे में बताते हुए ग्‍लोबलडेटा की प्रमुख विश्‍लेषक ऑरोज्‍योति बोस ने कहा कि 2023 में सभी श्रेणियों में डील मेकिंग गतिविधियां कम देखने को मिली. इनके कारणों के बारे में बताते हुए वो कहती हैं कि आर्थिक चुनौतियों, मुद्रास्‍फीति, उच्‍च ब्‍याज दर, मंदी की आशंकाओं और चल रहे भू राजनीतिक संघर्षों जैसे कारण रहे जिसकी वजह से ये नहीं हो पाया.  

ये भी पढ़ें: Aerocity Culinary Fest: दिल्‍ली की सर्दी में लीजिए जायकों का मजा, सीखिए कुकिंग
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

18 hours ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

21 hours ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

21 hours ago

स्टील इंपोर्ट विवादों के समाधान की पहल, मंत्रालय ने 9 जुलाई को बुलाई ओपन हाउस बैठक

इस बैठक में स्टील आयात से जुड़े विभिन्न नियामकीय और प्रक्रियागत मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.

21 hours ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

22 hours ago

बड़ी खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

18 hours ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

22 hours ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

21 hours ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

21 hours ago

इफको टोकियो जीआईसी ने अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया

कंपनी ने अनुभवी बीमा क्षेत्र की विशेषज्ञ अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया है. वह कंपनी की विकास रणनीति, ब्रांड सशक्तिकरण और ग्राहक जुड़ाव को नई दिशा देंगी.

21 hours ago