✕

होम / बिजनेस / मार्केट में कमाई का मौका! हेल्थ सेक्टर की 2 बड़ी कंपनियां लाएंगी IPO, सेबी ने दी मंजूरी

मार्केट में कमाई का मौका! हेल्थ सेक्टर की 2 बड़ी कंपनियां लाएंगी IPO, सेबी ने दी मंजूरी

निवा बूपा हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड और पारस हेल्थकेयर लिमिटेड बहुत जल्द अपना IPO लेकर आने वाली है. इसके लिए सेबी ने अपनी मंजूरी दे दी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

मार्केट में IPO के जरिए मुनाफा कमाने वालों के लिए अच्छी खबर है. बहुत जल्द हेल्थ केयर और हेल्थ इंश्योरेंस सेक्टर में काम करने वाली 2 कंपनियां अपना IPO लेकर आने वाली हैं. हेल्थ इंश्योरेंस बेचने वाली निवा बूपा हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (Niva Bupa Health Insurance Company Ltd) और पारस हेल्थकेयर लिमिटेड, जो पारस हेल्थ (Paras Health) ब्रांड के तहत हॉस्पिटल चेन चलाती है, अपना IPO लेकर आ रही हैं. इसके लिए दोनों कंपनियों को मार्केट रेगुलेटर SEBI की मंजूरी मिल गई है.

सेबी से मिली मंजूरी

फाइलिंग से पता चलता है कि दोनों कंपनियों ने जुलाई-अगस्त के दौरान SEBI के पास IPO के लिए ड्राफ्ट पेपर्स दाखिल किए थे, जिसके ऊपर उन्हें 18 अक्टूबर को ऑब्जर्वेशन प्राप्त हुई. सेबी की भाषा में ऑब्जर्वेशन मिलने का मतलब आईपीओ की मंजूरी है. ये दोनों ही IPO (Niva Bupa Health Insurance और Paras Health) BSE और NSE पर लिस्टेड होंगी.

Niva Bupa जुटाएगी 3,000 करोड़ रुपये 

निवा बूपा हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी की नए शेयर जारी कर और ओएफएस के जरिए 3,000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है. निवा बूपा हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी बूपा ग्रुप (यूके स्थित हेल्थकेयर सर्विसेज एक्सपर्ट) और फेटल टोन एलएलपी के बीच एक ज्वाइंट वेंचर है. डीआरएचपी के अनुसार, बूपा सिंगापुर होल्डिंग्स पीटीई के पास निवा बूपा में 62.27 फीसदी हिस्सेदारी है और शेष शेयर फेटल टोन एलएलपी (27.86 फीसदी हिस्सेदारी) सहित पब्लिक शेयरहोल्डर्स के पास हैं.

400 करोड़ रुपये जुटाएगा Paras Health

पारस हेल्थकेयर आईपीओ से 400 करोड़ रुपये तक जुटाना चाह रही है. पारस हेल्थकेयर में ग्लोबल प्राइवेट इक्विटी फर्म Creador का निवेश है. गुरुग्राम स्थित हेल्थकेयर प्रोवाइडर में धर्मिंदर कुमार नागर और कॉमेलिना (Creador की सहयोगी) के पास 75.32 फीसदी और 24.68 फीसदी हिस्सेदारी है. पारस हेल्थकेयर 5 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में 2135 बेड के साथ पारस हेल्थ ब्रांड के तहत 8 अस्पतालों को ऑपरेट करती है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

6 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

6 hours ago

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

9 hours ago

पारंपरिक कारोबार से नए ग्रोथ इंजन तक, BW Businessworld के नए अंक में पार्थ जिंदल पर फोकस

नए अंक में अगली पीढ़ी के नेतृत्व, बदलते उपभोक्ता बाजार और कारोबार के विस्तार पर विशेष कवरेज; BW Future of Design Summit and Awards 2026 पर भी विशेष पैकेज

12 hours ago

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

12 hours ago

बड़ी खबरें

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

12 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

6 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

6 hours ago

खाद्य सुरक्षा से किसान सुरक्षा तक: 2014 के बाद भारत की कृषि नीति के ढांचे में कैसे आया बदलाव

लेखक बंशीलाल गुर्जर और नीरज सहरावत के अनुसार, इस बदलाव की सबसे सीधी अभिव्यक्ति प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में दिखाई देती है. पीएम-किसान पात्र भूमिधारक किसान परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से सालाना 6,000 रुपये की आय सहायता प्रदान करता है.

7 hours ago